March ending meme: आज 1 अप्रैल है। बोले तो अप्रैल फूल वाला दिन। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स अप्रैल फूल छोड़कर 31 दिन का मार्च महीना खत्म होने की खुशी मना रहे हैं। जी हां, बहुत से यूजर को ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस एक ही महीने में पूरे 6 महीने जी लिए! अब ऐसा क्यों लग रहा है आइए जनाते...
साल 2026 का मार्च महीना आखिरकार खत्म हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया की जनता को लग रहा है जैसे उन्होंने एक ही महीने में पूरे 6 महीने जी लिए हों! सर्दी, गर्मी, बेमौसम बारिश से लेकर होली, ईद, T20, IPL, मार्केट क्रैश और दुनिया भर के 'क्लेश'.
.. सब कुछ इसी एक महीने में हो गया। अब अप्रैल की शुरुआत होते ही इंटरनेट पर 'मीम फेस्ट' शुरू हो गया है और लोग मजेदार पोस्ट लिखकर इस 'लंबे और थकाऊ' महीने को विदाई दे रहे हैं।एक महीने में आ गए 'चारों मौसम और सारे त्योहार' मार्च की शुरुआत में लोगों ने रजाई ओढ़ रखी थी, बीच में AC सर्विस करवा लिए और जाते-जाते बेमौसम बारिश ने फिर से छाते निकलवा दिए। X और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं कि भई, फाइनली हम सब इस 'खतरनाक' महीने से जिंदा बच निकले! एक यूजर ने मार्च के इस 'लंबे सफर' का दर्द बयां करते हुए जो लिस्ट बनाई है, वो हर हिंदुस्तानी की टाइमलाइन का सच है। यूजर ने लिखा- हमने मार्च में होली, दिवाली, ईद, गर्मी, सर्दी, बारिश, धुरंधर, एलपीजी संकट, एग्जाम, मार्केट क्रैश, T20 और IPL सब देख लिया! अब दिवाली तो खैर नवंबर में आती है, लेकिन भाई का दर्द इतना गहरा है कि उसे लग रहा है जैसे इसी महीने में दिवाली भी निपटा दी गई हो!इंटरनेट पर '6 महीने लंबे' मार्च का गदर सोशल मीडिया पर #March ट्रेंड कर रहा है। एक दूसरे पोस्ट में यूजर ने पूरे विश्व का 'कलेश' इसी महीने के मत्थे मढ़ते हुए लिखा- फाइनली, 6 महीने बिताने के बाद #March खत्म हो गया है। इस महीने में बहुत कुछ हो गया... गर्मी/सर्दी_बारिश/क्रिकेट वर्ल्ड कप/रमजान/ईद-उल-फितर/वर्ल्ड वॉर/पाक-अफगान वॉर/यूएस-ईरान वॉर/फ्यूल संकट/LPG संकट/PSL की शुरुआत/IPL की शुरुआत। दुनिया के किसी कोने में मिसाइलें चल रही हों, इधर शेयर बाजार गोते खा रहा हो, रसोई गैस का सिलेंडर खत्म हो रहा हो और शाम को IPL में आपकी फेवरेट टीम हार रही हो... वो भी सब एक ही महीने के अंदर! पब्लिक का 'फ्यूज' उड़ना तो लाजमी था।मीम्स देखकर हंसते-हंसते पेट दर्द एक भाई ने लिखा- कसम से, 28 फरवरी के बाद से लग रहा था कि टाइम मशीन रुक गई है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट का दर्द छल्का- मार्च क्लोजिंग ने तो वैसे ही रुला रखा था, ऊपर से इतने त्योहार और कलेश! एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा- मार्केट के क्रैश ने मार्च को सबसे ज्यादा भारी बना दिया भाई।
March Memes Holi Eid In March Market Crash Jokes World War Memes March Closing Funny मार्च खत्म मीम्स फनी वायरल न्यूज सोशल मीडिया ट्रेंड मार्च 6 महीने लंबा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्टUttarakhand Aaj Ka Mausam, 31 March 2026: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
Read more »
Kanya Tarot Rashifal 31 March 2026: कन्या राशि वाले किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी न करें, काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंAaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 31 March 2026: निजी जिंदगी के बातों को लोगों के साथ साझा न करें. प्रिय के साथ रिश्ते को खत्म कर सकते है. कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है.
Read more »
हरियाणा में आज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: नमी से फसलों को खतरा, तापमान में गिरावट; अगले दो दिन साफ रहे...Haryana weather update: Rain, thunderstorms, and high winds likely March 31. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
पैन कार्ड से लेकर टैक्स बचाने तक, आज ही निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान31 March Last Date: पैन कार्ड से लेकर टैक्स बचाने वाली कई स्कीम में निवेश करने का आज आखिरी दिन है। अगर आप चूके तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
Read more »
Aaj Ka Rashifal 31 March: शुभ योग बनने से माह के आखिरी दिन इन पांच राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरेंAaj Ka Rashifal 31 March: 31 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। माह का आखिरी दिन होने के कारण कई राशि वालों को शुभ
Read more »
आज का आईपीएल मैच, 31 मार्च 2026 : IPL 2026 में आज कौन सी दो टीम टकराएंगी? शुभमन गिल का सामना श्रेयस अय्यर सेAaj Ka IPL 2026 Match, (31 march 2026): आईपीएल 2026 में आज बेहद रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में गुजरात की टक्कर पंजाब से है।
Read more »
