Mark Carney मार्क कार्नी को कनाडा का नया प्रधानमंत्री चुना गया। अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने वाले मार्क कार्नी को 85.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मार्क कार्नी को कनाडा का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। वे जस्टिन ट्रूडो की जगह लेगें। 59 वर्षीय कार्नी को 85.9 प्रतिशत वोट हासिल हुए। कौन हैं मार्क कार्नी? नॉर्थवेस्ट टेरिटरीज कनाडा में जन्मे मार्क कार्नी का बचपन एडमंटन में बीता। उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इसके उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर की डिग्री हासिल की फिर 1995 में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। साल 2008 में उन्हें बैंक ऑफ कनाडा का गवर्नर नियुक्त किया गया। साल 2010 में दुनिया की मशहूर मैगजीन TIME ने उन्हें विश्व के 25 सबसे प्रभावशाली नेताओं में एक बताया। इसके अलावा साल 2012 में यूरोमनी मैगजीन ने उन्हें 'सेंट्रल बैंक गवर्नर ऑफ द ईयर' घोषित किया। Thank you to all of our amazing candidates for an incredible race that brought Liberals across the country together.
pic.twitter.com/uPuTxv2vyz— Liberal Party March 9, 2025 संभाल चुके हैं कई अहम जिम्मेदारी हाल ही में उन्हें संयुक्त राष्ट्र के जलवायु कार्रवाई और वित्त पर विशेष दूत जैसे महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। वो ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट में ट्रांजिशन इन्वेस्टिंग के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें 2012 में ही तत्कालीन प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने वित्त मंत्री बनने का मौका दिया था। लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को नकार दिया था। ट्रूडो ने विदाई पर क्या कहा? जस्टिन ट्रूडो ने लिबरल पार्टी के लीडर का पद छोड़ते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,मैं लिबरल पार्टी के नेता के रूप में उसी आशा और कड़ी मेहनत के साथ विदा ले रहा हूं, जैसा कि मैंने शुरू में किया था। उन्होंने आगे लिखा, 'इस पार्टी और इस देश के लिए काफी उम्मीदें हैं। उन लाखों कनाडाई लोगों की वजह से जो हर दिन साबित करते हैं कि बेहतर हमेशा संभव है।' बता दें कि ट्रूडो ने जनवरी में ही पार्टी को देश के नया प्रधानमंत्री चुनने को कह दिया था। I leave as leader of the Liberal Party with the same belief in hope and hard work as when I started. Hope for this party and for this country, because of the millions of Canadians who prove every day that better is always possible.— Justin Trudeau March 9, 2025 ट्रंप की नीतियों को पसंद नहीं करते मार्क बता दें कि मार्क कार्नी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को ज्यादा पंसद नहीं करते। हालांकि, वह कभी खुल कर इस बारे में भी नहीं कहते हैं। कनाडा पर ट्रंप की बिगड़ी नीयत के बाद अब कार्नी के सामने इकोनॉमी को मजबूत करने और देश के लोगों का भरोसा जीतने की चुनौती होगी। भारत के साथ सुधर सकते हैं कनाडा के रिश्ते जस्टिन ट्रूडो ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत के साथ संबंधों में खटास लाने के लिए कोई असर नहीं छोड़ी। लेकिन मार्क कार्नी इसे बेहतर बना सकते हैं। कार्नी वहीं शख्स हैं, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ रिश्ते फिर से मजबूत करने चाहिए। यह भी पढ़ें: खत्म हुआ जस्टिन ट्रूडो का दौर, मार्क कार्नी बने कनाडा के नये पीएम; भारत के लिए कैसा है रुख?
New Pm Of Canada Mark Carney New Pm Canada New Pm Mark Carney Education Mark Carney Party Mark Carney Family Mark Carney Wife Mark Carney Family Mark Carney On India Mark Carney On Khalistan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्रेयस को जगह मिली, कोहली फिट, रोहित की फॉर्म पर कोटक की प्रतिक्रियाभारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए टीम चयन में रोहित शर्मा की फॉर्म, श्रेयस अय्यर की जगह, और कोहली के फिटनेस पर चर्चा हुई है।
Read more »
दिल्ली का नया सीएम कौन?बीजेपी की दिल्ली में जीत के बाद, नए सीएम के चेहरे की चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, स्मृति ईरानी सीएम पद के लिए सबसे आगे हैं।
Read more »
ट्रंप का अल्टीमेटम: क्या कनाडा Five Eyes से हो जाएगा बाहर, क्या हैं इसके मायने?Five Eyes वही गठबंधन है, जिसके सहारे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ अपनी रणनीति को मजबूत करने की कोशिश की थी.
Read more »
ये सब शार्ट टर्म के मंत्री हैं...क्षेत्र का विकास से करेंगे या खुद का पता नहींPublic opinion : अफसर शाही बढ़ गया है...लूट घसोट के लिए बने हैं मंत्री, क्षेत्र के विकास की जगह भरेंगे अपनी तिजोरियां
Read more »
टैरिफ़ वॉर पर बातचीत के बाद ट्रंप ने ट्रूडो को बताया 'कनाडा का गवर्नर'अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने टैरिफ़ को लेकर फ़ोन पर बात की है.
Read more »
मार्क कार्नी होंगे जस्टिन ट्रूडो की जगह कनाडा के नए प्रधानमंत्री, जीता लिबरल पार्टी के नेता का चुनावलिबरल पार्टी का नया नेता मार्क कार्नी को चुना गया है। वह जस्टिन ट्रूडो की जगह कनाडा के प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्नी ने पार्टी नेतृत्व के चुनाव में 85.
Read more »
