जीएसटी परिषद की बैठक शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दिखी। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आखिरी घंटे में मुनाफावसूली से मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान पर
जीएसटी परिषद की बैठक शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दिखी। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आखिरी घंटे में मुनाफावसूली से मंगलवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 206.
61 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 80,157.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में मुनाफावसूली के कारण सूचकांक दिन के उच्चतम स्तर 80,761.14 से 752.64 अंक नीचे आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 45.45 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 24,579.60 पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 6 पैसे गिरकर 88.16 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। ये भी पढ़ें: GST Reforms: 'जीएसटी में सुधार अर्थव्यवस्था को पारदर्शी बनाएंगे', चेन्नई में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का कैसा रहा हाल? सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो नुकसान में बंद हुए। हालांकि, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख लाभ में रहे। सतर्कता के बीच बिकवाली से बाजार में गिरावट जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों ने मजबूत वृहद आंकड़ों से शुरुआती बढ़त गंवा दी। जीएसटी परिषद की बैठक ओर वायदा एवं विकल्प की समाप्ति से पहले सतर्कता के बीच मुनाफावसूली के कारण बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। गिरावट का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। 03 सितंबर से शुरू होगी दो दिवसीय जीएसटी परिषद की बैठक जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में 3 सितंबर से दो दिवसीय बैठक हो रही है, जिसमें दरों में प्रस्तावित कटौती पर चर्चा की जाएगी। यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को श्रम दिवस की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद रहे। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.72 प्रतिशत बढ़कर 69.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,429.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,344.93 करोड़ रुपये की खरीदारी की। सोमवार को सेंसेक्स 554.84 अंक या 0.70 प्रतिशत उछलकर 80,364.49 पर और निफ्टी 198.20 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,625.05 पर बंद हुआ।
Bse Sensex 30 Nifty 50 Nse Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स 30 निफ्टी 50 एनएसई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Market Closing Bell: ट्रंप के टैरिफ से बाजार में बिकवाली हावी; सेंसेक्स 765 अंक टूटा, निफ्टी 24400 के नीचेभारतीय बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 765.47 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 79,857.79
Read more »
Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 150 अंक उछला, निफ्टी 24600 के पारएचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरुवार को शेयर बाजार में हरियाली दिखी। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
Read more »
Market Closing Bell: छह दिन की तेजी के बाद बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 693 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचेछह दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में ब्रेक लग गया। शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों का ध्यान जैक्सन
Read more »
Market Outlook: तो क्या 24000 तक गिरेगा Nifty? नई तेजी के लिए लगातार किस लेवल से ऊपर होना होगा बंद, एक्सपर्ट से समझेंअगस्त में भारतीय शेयर बाजार Stock Market Oulook में उतार-चढ़ाव रहा निफ्टी में 1.
Read more »
आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 स्तर के ऊपरआईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,500 स्तर के ऊपर
Read more »
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 206 अंक फिसलाभारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 206 अंक फिसला
Read more »
