अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात रेमल के बाद पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मणिपुर के राजभवन में जलभराव की सूचना मिली है।
चक्रवात रेमल की वजह से मणिपुर में तबाही जैसे मंजर हैं। राज्य की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हो गई है। इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। यहां तक कि अब राजभवन में जलभराव की जानकारी भी सामने आ रही है। तीन लोगों की मौत अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात रेमल के बाद पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मणिपुर के राजभवन में जलभराव की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इंफाल घाटी में बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। नदी के तटबंध टूटे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर इंफाल नदी के तटबंध टूटने से राजभवन परिसर में पानी भर गया। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में राजभवन की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी भर गया है उन्हें जल्द ही साफ कर दिया जाएगा। बाढ़ में राजभवन डूब रहा इस बीच, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निंगोबम बुपेंडा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ में राजभवन डूब रहा है। मणिपुर के राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से राजभवन में जल स्तर की जांच करते देखना बुरा है। इंफाल में अभूतपूर्व बाढ़ के कारण इंफाल क्षेत्र का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के स्तर को तेजी से कम करने की जरूरत है। बुपेंडा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ' निवर्तमान प्रधानमंत्री गहरे ध्यान में हैं।' दो दिन का सार्वजनिक अवकाश मणिपुर के जल संसाधन और राहत और आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबौ न्यूमई ने गुरुवार शाम को कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ से कुल 1,88,143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कम से कम 24,265 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नदी के किनारे तटबंधों में दरार के कारण आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर सरकार ने गुरुवार को 31 मई तक सभी राज्य कार्यालयों के लिए दो दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया.
चक्रवात रेमल की वजह से मणिपुर में तबाही जैसे मंजर हैं। राज्य की इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हो गई है। इंफाल नदी के उफान पर होने से कई इलाकों में पानी भर गया है और सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। यहां तक कि अब राजभवन में जलभराव की जानकारी भी सामने आ रही है। तीन लोगों की मौत अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात रेमल के बाद पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मणिपुर के राजभवन में जलभराव की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इंफाल घाटी में बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। नदी के तटबंध टूटे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर इंफाल नदी के तटबंध टूटने से राजभवन परिसर में पानी भर गया। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में राजभवन की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी भर गया है उन्हें जल्द ही साफ कर दिया जाएगा। बाढ़ में राजभवन डूब रहा इस बीच, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता निंगोबम बुपेंडा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ में राजभवन डूब रहा है। मणिपुर के राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से राजभवन में जल स्तर की जांच करते देखना बुरा है। इंफाल में अभूतपूर्व बाढ़ के कारण इंफाल क्षेत्र का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के स्तर को तेजी से कम करने की जरूरत है। बुपेंडा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ' निवर्तमान प्रधानमंत्री गहरे ध्यान में हैं।' दो दिन का सार्वजनिक अवकाश मणिपुर के जल संसाधन और राहत और आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबौ न्यूमई ने गुरुवार शाम को कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में बाढ़ से कुल 1,88,143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि कम से कम 24,265 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नदी के किनारे तटबंधों में दरार के कारण आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर सरकार ने गुरुवार को 31 मई तक सभी राज्य कार्यालयों के लिए दो दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
Heavy Rain Raj Bhavan In Manipur India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मणिपुर हिंसा के साल भर बाद भी पुलिस शस्त्रागार से लूटे गए हथियारों की बरामदगी नहींHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
हरिद्वार, उधम सिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में तेज अंधड़ चलने का येलो अलर्ट, बदल रहा उत्ताराखंड का मौसमउत्तराखंड में आज से 3 दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
Read more »
Weather Alert: कल दिल्ली में बरसेंगे बदरा, 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी; यलो अलर्टराजधानी में रविवार को मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के आसार हैं।
Read more »
रतलाम में वोटिंग के दिन आया आंधी तूफान, पंडाल हुआ ध्वस्त, देखिए तस्वीरेंRatlam Weather: रतलाम में दोपहर के बाद मौसम में अचानक से बदलाव आया और आंधी तूफान के बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे कई जगहों मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित दिखी.
Read more »
स्वाति मालीवाल एपिसोड के बाद क्यों चर्चा में हैं 'टर्बनेटर'... 'आप' की गुगली है या हरभजन की?Arvind Kejriwal Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद और जेल से बाहर निकलने के बाद पार्टी नेताओं की अंदरूनी लड़ाई सड़क से थाने तक पहुंच गई है.
Read more »
तीन दिन बाद मिलेगी भीषण गर्मी से राहत? मौसम विभाग ने जताई यह संभावनाIMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य भागों में तीन दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Read more »
