Mangolpuri Murder: मंगोलपुरी में 15 साल के स्कूली छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
Mangolpuri Murder : अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक स्कूली छात्र की हत्या कर दी गई है. स्कूली बच्चों की आपस में लड़ाई हुई थी. इसमें मृतक 15 साल के किशोर की बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.
आनन-फानन में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है. दिल्ली में पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सीलमपुर के बाद अब मंगोलपुरी इलाके में एक किशोर की हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, स्कूली बच्चों में आपस में झगड़ा हुआ था. स्कूल के बाद बाहरी लड़कों ने मृतक के साथ जमकर मारपीट की थी. इसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान व्योम के तौर पर गई थी. 15 साल का व्योम 10वीं कक्षा का छात्र था. स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान की जा रही है. सीलमपुर में नाबालिग हत्या इससे पहले सीलमपुर में 15 साल के एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान करण के तौर पर की गई थी. नाबालिग की हत्या का आरोप भी एक नाबालिग पर ही लगा, जिसकी उम्र 13 साल बताई गई है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि आरोपी ने मृतक पर चाकू से हमला कर दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने करण को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. 18 साल की छात्रा की हत्या जून में दिल्ली के महरौली में 18 वर्षीय युवती का शव आंशिक रूप से जली हालत में मिलने से सनसनी फैल गई थी. महरौली के संजय वन पार्क में तकरीबन सुबह 10 बजे पुलिस को एक युवती का शव मिला, जिसकी पहचान जहांगीरपुरी की रहने वाली महक जैन के रूप में हुई. पुलिस जांच में पता चला कि दिल्ली के रानी बाग इलाके के रहने वाले एक सिरफिरे आशिक अर्शकृत सिंह ने पहले युवती को संजय वन पार्क में बुलाया और वहां उसके शरीर पर कई बार चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की. युवती दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग विभाग के इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी.
मंगोलपुरी में हत्या Mangolpuri Murder News Delhi School Student Murder Delhi Crime News School Fight Delhi Teen Killed Delhi Mangolpuri News Delhi Police Investigation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shimla Yug Murder Case: आंखों पर काली पट्टी और दिल में गुस्सा....शिमला में युग हत्याकांड पर भड़के लोग, फिर ...Shimla Yug Murder Case: शिमला में युग मर्डर केस पर हाईकोर्ट के फैसले से लोगों में गुस्सा है, तेजिंद्र बरी हुआ, दो की फांसी उम्रकैद में बदली, परिजन सुप्रीम कोर्ट में न्याय की मांग करेंगे.
Read more »
Delhi Congress leader Murder: दिल्ली में दिन दहाड़े गोली मारकर शख्स की हत्या, बाइक पर सवार थे हमलावरDelhi Congress leader Murder: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर कांग्रेस नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
Read more »
Nadia Murder: পুজোর মুখে ভয়ংকর কাণ্ড! নিজের বাড়িতেই বৃদ্ধাকে... তাহেরপুরে তাণ্ডব...An elderly woman brutally murdered at her home in Nadia
Read more »
गोरखपुर दीपक हत्याकांड का हो गया हिसाब, एक लाख का इनामी कालिया एनकाउंटर में ढेरDeepak Gupta Murder Case: गोरखपुर में 15 सितंबर को पशु तस्करों ने दीपक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी. पशु तस्कर पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूसड़ गांव में दो पिकअप वैन में सवार होकर पहुंचे थे.
Read more »
Deepak Gupta Murder Case: रामपुर में मारा गया जुबैर 8 साल से कर रहा था पशु तस्करी, गोरखपुर हत्याकांड के बाद से था फरारपुलिस मुठभेड़ में मारा गया शातिर गोतस्कर जुबैर पर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित किया था। नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता के अपहरण के बाद हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। शहर कोतवाली के मुहल्ला घेर मर्दान खां का रहने वाला जुबैर आठ साल से पशु तस्करी कर रहा...
Read more »
मेरठ: नीला ड्राम काटने पर सौरभ का धड़ निकला, फिर कलाइयां और बैग में सिर, कोर्ट में रौंगटे खड़े करने वाला बयानMeerut Neela Drum Murder: मेरठ का चर्चित नीले ड्रम वाला सौरभ हत्याकांड में शामिल साहिल और मुस्कान रस्तोगी के खिलाफ कोर्ट मे शुक्रवार को 10वें गवाह ड्रम काटने वाले अशोक के बयान दर्ज हुए। बताया कि ड्रम से सौरभ का शव तीन टुकड़ों मे मिला था।
Read more »
