Mamata Banerjee: 'बार-बार नहीं मिलेगी माफी', सीएम ममता ने विधायकों को क्यों दी कड़ी चेतावनी?

Kolkata-General News

Mamata Banerjee: 'बार-बार नहीं मिलेगी माफी', सीएम ममता ने विधायकों को क्यों दी कड़ी चेतावनी?
Mamata BanerjeeMamata Banerjee NewsMamata Banerjee Video
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 4 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 53%

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायकों के साथ बैठक में विवादित बयान देने वालों को कड़ी चेतावनी दी। ममता ने कहा कि अगर आप बार-बार गलती करते हैं तो आप बच नहीं सकते। मदन मित्रा उदयन गुहा नारायण गोस्वामी और हुमायूं कबीर ने इसके बाद ममता से माफी मांगी। बता दें कि हुमायूं कबीर को हाल ही में पार्टी के खिलाफ कई अनर्गल टिप्पणियां करते सुना गया...

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी को ममता सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ दोपहर में बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में अपनी पार्टी के सभी विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में ममता ने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को पुनर्गठित करने पर जोर देने के साथ विवादित बयान देने वाले पार्टी के चार विधायकों को सख्त चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई। विधायकों को दी चेतावनी हाल में ही विवादित बयान देने वाले विधायकों में शामिल मदन मित्रा, उदयन गुहा, नारायण गोस्वामी और हुमायूं कबीर का नाम लेते हुए सीएम ने कहा कि अगर आप बार-बार गलती करते हैं, तो आप बच नहीं सकते। गलती करेंगे और बार-बार माफी मागेंगे, ऐसे नहीं चल सकता है। ममता ने यह भी कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। पार्टी ही मेरा परिवार है। ममता ने अपने विधायकों से कहा- यदि आप एक बार गलती करते हैं, तो आपको माफ किया जा सकता है, लेकिन यदि आप बार-बार गलती करते हैं, तो आपको माफ नहीं किया जाएगा। चारों विधायकों ने माफी मांगी खबर है कि ममता की चेतावनी पर मदन मित्रा सहित चारों विधायकों ने माफी भी मांगी। बता दें कि मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर को हाल ही में पार्टी के खिलाफ कई अनर्गल टिप्पणियां करते सुना गया था। इसके अलावा उत्तर 24 परगना के अशोकनगर के विधायक नारायण गोस्वामी, कमरहट्टी के विधायक मदन मित्रा और कूचबिहार के दिनहाटा के विधायक व मंत्री उदयन गुहा की टिप्पणियों को लेकर पार्टी की किरकिरी हुई थी। राशन घोटाले में पूर्व मंत्री को जमानत हालांकि ममता ने हाल में राशन घोटाले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री व विधायक ज्योतिप्रिय मल्लिक की प्रशंसा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान ममता ने कहा कि बालू उर्फ ज्योतिप्रिय को अनुचित तरीके से व जानबूझकर फंसाया गया था और हिरासत में लिया गया था। उसके खिलाफ कोई विशेष सबूत नहीं है। बालू के खिलाफ ईडी अब तक कुछ भी साबित नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना के हाबरा से विधायक ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन भ्रष्टाचार मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और एक साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद पिछले महीने जमानत पर रिहा किया गया है। विधानसभा चुनाव पर ममता का फोकस अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता ने बैठक के दौरान संगठन को पुनर्गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठन के लिए विधायक से कम से कम तीन लोगों के नामों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया। यह कार्यभार वरिष्ठ मंत्री अरुप विश्वास को सौंपा गया है। इस तालिका को 25 फरवरी तक तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इससे यह साफ है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ममता अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ममता ने विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें: 'फिर कुछ और ही होते नतीजे.

..', दिल्ली चुनाव नतीजों पर ममता ने AAP और कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mamata Banerjee Mamata Banerjee News Mamata Banerjee Video Mamata Banerjee Budget Mamata Banerjee Meeting Mamata Banerjee Mla West Bengal News Tmc Trinamool Congress West Bengal News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कनाडा के पूर्व राजनीतिक नेता जगमीत सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दीकनाडा के पूर्व राजनीतिक नेता जगमीत सिंह ने डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दीकनाडा के न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सहयोगी जगमीत सिंह ने अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ लगाने और उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के बारे में धमकी दी थी। सिंह ने वीडियो संदेश में कहा कि कनाडा बिक्री के लिए नहीं है और अगर ट्रंप टैरिफ लगाते हैं तो कनाडा जवाबी कार्रवाई करेगा।
Read more »

ठिठुरन वाली ठंड से अचानक दिल्लीवालों को मिल गई राहत, जानें कल कैसा रहेगा मौसमठिठुरन वाली ठंड से अचानक दिल्लीवालों को मिल गई राहत, जानें कल कैसा रहेगा मौसमDelhi Weather Tomorrow: दिल्ली में रविवार को धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 सालों में पहली बार जनवरी में तापमान 26.
Read more »

सुल्तानपुर में भाजपा विधायक की चिट्ठियां भी बेकार, लेखपालों का तबादला नहीं हुआसुल्तानपुर में भाजपा विधायक की चिट्ठियां भी बेकार, लेखपालों का तबादला नहीं हुआभाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चार लेखपालों के खराब कार्य व्यवहार को लेकर दो बार पत्र लिखा, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Read more »

Uttarakhand Nikay Chunav: CM धामी के प्रचार से गजराज के पक्ष में बना था माहौल, हल्‍द्वानी में BJP ने लगाई जीत की हैट्रिकUttarakhand Nikay Chunav: CM धामी के प्रचार से गजराज के पक्ष में बना था माहौल, हल्‍द्वानी में BJP ने लगाई जीत की हैट्रिकहल्द्वानी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन गई है। भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। दो बार डॉ.
Read more »

दिल्ली विजय के बाद, बीजेपी ने बंगाल के लिए चुनौती दी, ममता बनर्जी को चेतावनी दीदिल्ली विजय के बाद, बीजेपी ने बंगाल के लिए चुनौती दी, ममता बनर्जी को चेतावनी दीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद बीजेपी ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2026 के चुनाव के लिए चुनौती दी है। बीजेपी नेताओं ने इस जीत का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में 2026 में बीजेपी की बारी है।
Read more »

बंशीधर ब्रजवासी ने घूसखोरों को जूता से पीटने की चेतावनी दीबंशीधर ब्रजवासी ने घूसखोरों को जूता से पीटने की चेतावनी दीबंशीधर ब्रजवासी ने घूसखोरों को जूता से पीटने की चेतावनी दी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:18:25