Male Breast Cancer Symptoms: पुरुषों में स्तन कैंसर दुर्लभ है लेकिन घातक हो सकता है. शुरुआती लक्षणों में दर्द रहित गांठ, निप्पल में बदलाव, स्किन का रंग बदलना शामिल हैं. निदान की औसत आयु 60-70 वर्ष होती है.
Symptoms of Breast Cancer in Males: यह सच है कि जब भी स्तन कैंसर की बात आती है तो सबसे पहले महिलाओं का ही जिक्र होता है. क्योंकि यह महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है. 95 फीसदी से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मामले महिलाओं में ही मिलते हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो यह पूरी सच्चाई नहीं है, क्योंकि पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है. हां ये जरूर है कि, यह महिलाओं की तुलना में बहुत कम होता है. आंकड़ों के मुताबिक पूरे जीवनकाल में 1000 पुरुषों पर सिर्फ एक पुरुष को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है. इसलिए पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अलर्ट रहना चाहिए. क्या महिलाओं से अधिक घातक है मेल ब्रेस्ट कैंसर? उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की एमडी डॉ. रिचु शर्मा और कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, डॉ.एनबी बताती हैं कि, हां…महिलाओं की तुलना में पुरुषों के स्तन का कैंसर ज्यादा घातक है. इसकी खास वजह यह है कि, महिलाओं की तरह पुरुष ब्रेस्ट कैंसर के लिए मेमोग्राफी नहीं करा सकता है. इसके अलावा, पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जानकारी का भी अभाव है. पुरुष अक्सर इन बातों पर कभी ध्यान नहीं देते, इसलिए यदि किसी पुरुष को ब्रेस्ट कैंसर होता है तो जब तक पता लगता तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. जोखिम को समझना जरूरी दुनियाभर में पुरुष स्तन कैंसर के कुल मामलों में 1 प्रतिशत से भी कम हैं. हालांकि, पुरुष स्तन कैंसर दुर्लभ माना जाता है. निदान की औसत आयु आमतौर पर 60 से 70 वर्ष के बीच होती है, हालांकि BRCA2 जैसे कुछ आनुवंशिक उत्परिवर्तनों वाले पुरुषों में यह पहले भी हो सकता है. नियमित जांच के अभाव और कम जन जागरूकता का मतलब है कि जब तक कोई पुरुष चिकित्सा सहायता लेता है, तब तक रोग पहले ही गंभीर हो चुका होता है. शुरुआती लक्षणों की अनदेखी पड़ सकती भारी शुरुआत में लक्षण अक्सर हल्के होते हैं. निप्पल के नीचे या उसके पास एक दर्द रहित गांठ इसका सबसे आम लक्षण है. इसके साथ कभी-कभी निप्पल का सिकुड़ना, त्वचा में बदलाव या स्राव भी हो सकता है. चूंकि, स्तन कैंसर आमतौर पर पुरुषों से जुड़ा नहीं होता, इसलिए इन शुरुआती लक्षणों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है. कुछ पुरुष शर्मिंदगी या इस धारणा के कारण डॉक्टर से सलाह लेने से हिचकिचाते हैं कि स्तन कैंसर “महिलाओं की बीमारी” है. पुरुष स्तन कैंसर का इलाज काफी हद तक महिलाओं के इलाज जैसा ही है और इसमें सर्जरी, रेडिएशन, कीमोथेरेपी और हार्मोन थेरेपी शामिल हो सकती है. एस्ट्रोजन को अवरुद्ध करने वाला टैमोक्सीफेन विशेष रूप से प्रभावी है, क्योंकि अधिकांश पुरुष स्तन कैंसर एस्ट्रोजन रिसेप्टर-पॉजिटिव होते हैं. पुरुष ब्रेस्ट कैंसर की पहचान ऐसे करें ब्रेस्ट टिशू में बदलाव: ऑन्कोलॉजिस्ट के मुताबिक, पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की सबसे बड़ी पहचान यह है कि पुरुषों के ब्रेस्ट के टिशू में बदलाव होने लगता है. यानी ब्रेस्ट के पास गांठ उभर आता है. यह गांठ किसी तरह का दर्द भी नहीं देता, इसलिए लोग इसे मामूली चीज समझ बैठते हैं. लेकिन ब्रेस्ट के आसपास अगर किसी तरह का बदलाव दिखें जैसे कि ब्रेस्ट के साइज में अंतर, इससे डिस्चार्ज होना, रंग बदलना तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. निप्पल में असमान्यता: अगर निप्पल के रंग, रूप, आकार में किसी तरह का परिवर्तन, ब्लीडिंग हो, दूध के अलावा अन्य तरह की चीजें डिस्चार्ज हो तो ये सब ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. अगर वहां स्किन के टेक्सचर में भी अंतर दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें. शुरुआती दौर में ब्रेस्ट कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है. स्किन के रंग में बदलाव: अगर ब्रेस्ट के आसपास के रंग में बदलाव दिखें तो तुरंत अलर्ट हो जाएं. यह ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है. इसलिए हमेशा अपनी छाती को खुद से देखते रहें. दर्द और ऐंठन: यदि ब्रेस्ट में लगातार कई दिनों से दर्द कर रहा है या ऐंठन हो रहा है और यह दवा खाने से ठीक नहीं हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. पुरुषों को अक्सर लगता है कि यह लक्षण किसी अन्य चीज के हैं लेकिन अगर यह लंबे समय से हो रहा है तो यह ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है. सूजन: ब्रेस्ट कैंसर में लिंफ नोड फूल जाता है. लिंफ नोड कंधे के कॉलर बोन और हाथ के नीचे होता है. इस स्थिति में सूजन हो सकती है. इससे ब्रेस्ट के पास भी सूजन दिख सकता है. हालांकि लिंफ नोड के फूलने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन डॉक्टर से दिखाना जरूरी है.
पुरुष स्तन कैंसर Symptoms Of Male Breast Cancer पुरुष स्तन कैंसर के लक्षण Male Breast Cancer Risk पुरुष स्तन कैंसर का खतरा Male Breast Cancer Diagnosis पुरुष स्तन कैंसर का निदान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिगरेट नहीं पीते फिर भी बढ़ रहा फेफड़ों के कैंसर का खतरा, सामने आईं ये वजहेंफेफड़ों का कैंसर दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है. लेकिन पिछले कुछ समय में जो रिपोर्ट्स आईं हैं, उनमें धूम्रपान ना करने वाले लोगों में भी फेफड़ों के कैंसर का पता चला है.
Read more »
Gen Z जरूर करें ये 5 काम, ताकि मिडिल एज में न हो कैंसर का खतराHow Gen Z Can Prevent Cancer:यंग एज ग्रुप के लोग अगर कुछ आदतों को आज ही अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर ले, तो मिडिल एज में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से खुद को बचा सकता है. इस बात को याद रखें कि प्रिवेंशन हमेशा इलाज से बेहतर होता है.
Read more »
चेहरे पर दिखने लगे ये लक्षण तो समझ जाएं बीमार है हार्ट, तुरंत कराएं चेकअपदिल की बीमारियां अक्सर चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन हमारा शरीर कई बार इसके शुरुआती संकेत दे देता है. ज्यादातर लोग इन लक्षणों को ध्यान नहीं देते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं.
Read more »
Breast Cancer Early Signs: गांठ ही नहीं, ये 5 लक्षण भी हो सकते हैं Breast Cancer के संकेत; तुरंत करवाएं जांचEarly Signs of Breast Cancer in Hindi: ब्रेस्ट कैंसर दुनिया में हर साल लाखों महिलाओं की जान ले लेता है. इस बीमारी में स्तन में गांठ को बड़ा संकेत माना जाता है. लेकिन बात केवल गांठ की ही नहीं है. उसके अलावा भी 5 अन्य लक्षण हैं, जो चुपके से ब्रेस्ट कैंसर का संकेत देते हैं.
Read more »
शरीर में दिखें ये संकेत, तो समझ जाएं टाइम से पहले बूढ़े हो गए हैं आपEarly Ageing Symptoms: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं, लेकिन कई बार ये बदलाव टाइम से पहले ही दिखने लगते हैं. लाइफ़स्टाइल | स्वास्थ्य
Read more »
कहीं आप भी चटकारे लेकर तो नहीं खाते गर्म-गर्म पराठे के साथ ये 4 चीजें, तो आज ही हो जाएं सावधान!कहीं आप भी चटकारे लेकर तो नहीं खाते गर्म-गर्म पराठे के साथ ये 4 चीजें, तो आज ही हो जाएं सावधान!
Read more »
