Makar Sankranti 2026 Date: इस बार मकर संक्रांति की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है. इस बार 14 जनवरी को षटतिला एकादशी भी है. एकादशी को चावल और दाल का दान करना और खाना बेहद अशुभ माना जाता है.
" Makar Sankranti 2026 Date: इस बार मकर संक्रांति की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है. इस बार 14 जनवरी को षटतिला एकादशी भी है. एकादशी को चावल और दाल का दान करना और खाना बेहद अशुभ माना जाता है. जबकि मकर संक्रांति पर चावल और दाल दोनों का दान और दोनों को मिलाकर खिचड़ी बनाकर भोग लगाया जाता है.
इस वजह से भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति का पर्व और दान कब करना शुभ होगा.Advertisment 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व का मुहूर्त -14 जनवरी को सूर्यदेव दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. -14 जनवरी को मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 03.13 से शाम 05.45 तक. 15 जनवरी को मकर संक्रांति पुण्य काल -15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान-दान-पूजा पाठ का पुण्य काल शुरु होगा.-15 जनवरी को आप पूरे दिन मकर संक्रांति का पर्व मना सकते हैं. क्या है धर्माचार्यों का मत अधिकांश धर्माचार्यों का का मत है कि 14 जनवरी को दोपहर में मकर संक्रांति पर्व शुरु हो रहा है. 15 जनवरी को पर्व ब्रह्म मुहूर्त के साथ शुरु हो रहा है. उदयातिथि में मकर संक्रांति पर्व के शुरु होने की वजह से 15 जनवरी को मनाना बेहद शुभ होगा. 14 जनवरी को षटतिला एकादशी का व्रत पर्व मनाएं. 15 जनवरी को मनाने से चावल, दाल और खिचड़ी के दान का भी कोई संदेह नहीं रहेगा. वहीं कुछ धर्माचार्यों का मत है कि जो लोग 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाना चाहते हैं वो चावल, दाल, खिचड़ी का दान न करें. तिल, गुड़, घी, कंबल आदि वस्तुओं का दान करें. खिचड़ी का दान 15 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान करने के बाद करें. मकर संक्रांति पर शुभ संयोग मकर संक्रांति पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग दुर्लभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही मकर राशि में सूर्य और शुक्र के मिलन से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. शास्त्रों के अनुसार इन योग में स्नान-दान, पूजा-पाठ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. जीवन में सुख-शांति आती है. यह भी पढ़ें - Makar Sankranti 2026 Special Recipe: मकर संक्रांति पर घर में ही आसानी से बनाएं काले और सफेद तिल के लड्डू, जानें रेसिपी"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन 3 देवताओं को जरूर लगाएं खिचड़ी का भोग, हर काम होगा सफल, घर चलकर आएगा पैसा-सक्सेसMakar Sankranti Kab Hai : मकर संक्रांति पर्व स्नान, दान, तिल-गुड़ और खिचड़ी के बिना अधूरा है. मकर संक्रांति को खिचड़ी खाने, खिचड़ी का दान करने का इतना महत्व है कि इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं. जानिए इस साल मकर संक्रांति कब है और इस दिन किन 3 देवताओं को खिचड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ फल देता है.
Read more »
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति के बाद इन 3 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, मिलेगा जबरदस्त धनलाभधर्म-कर्म Makar Sankranti 2026 Rashifal: इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य उत्तरायण के हो जाएंगे. इस दिन मकर राशि में सूर्य और शुक्र की युति होने वाली है. ज्योतिष के अनुसार, यह शुभ संयोग 3 राशियों के लिए धन लाभ लेकर आने वाला है.
Read more »
Bengal Weather Update: হাড়কাঁপানো ঠান্ডা থেকে এখনই মুক্তি নয়! তাপমাত্রা বাড়লেও মকর সংক্রান্তিতে শীত দেখাবে খেলা...No Relief from Bone Chilling Cold Yet Despite Rising Temperatures Winter Will Make Its Presence Felt on Makar Sankranti
Read more »
Panchgrahi Yog 2026 Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर बनेगा पावरफुल पंचग्रही योग, इन राशियों का आएगा गोल्डन टाइमPanchgrahi Yog 2026 Makar Sankranti:पंचग्रही योग वैदिक ज्योतिष का एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली योग माना जाता है. जब किसी एक ही राशि या भाव में पांच ग्रह एक साथ स्थित हो जाते हैं, तो उस विशेष संयोग को पंचग्रही योग कहा जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव, अचानक उन्नति और विशेष अवसरों का संकेत देता है.
Read more »
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति पर बनेगा ग्रहों का महासंयोग! इन राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े कामMakar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति 2026 इस बार सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से बड़ा बदलाव लेकर आ रही है. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही कई शुभ योग बन रहे हैं.
Read more »
Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? पंडितों ने पंचांग देखकर दिया जवाबMakar Sankranti 2026 Date: मकर संक्रांति 2026 की तिथि को लेकर इस बार लोग असमंजस में हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस बार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा तो कुछ का कहना है कि 15 जनवरी को. तो चलिए जानते हैं कि मकर संक्रांति का पर्व इस बार 14 जनवरी को मनाना उचित होगा या 15 जनवरी को.
Read more »
