Maithili Thakur Net Worth: करोड़ों के गहने, लाखों की जमीन, कितनी ज्यादा अमीर हैं मैथिली ठाकुर?

Maithili Thakur Net Worth News

Maithili Thakur Net Worth: करोड़ों के गहने, लाखों की जमीन, कितनी ज्यादा अमीर हैं मैथिली ठाकुर?
BJP Leader Maithili ThakurMaithili ThakurBihar Election 2025
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

लोकगायिका मैथिली ठाकुर न केवल अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी संपत्ति भी चर्चा में है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है, जिसमें गहने और जमीन शामिल हैं.

"बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब गरमाता जा रहा है. पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर का नाम. दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है.

दिलचस्प बात यह है कि वह इस चुनाव में सबसे कम उम्र की उम्मीदवारों में से एक हैं. तो आइए जानते हैं उनके सफर और उनकी कुल संपत्ति के बारे में.Advertisment गायिकी से राजनीति तक मैथिली का सफर 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेदनापट्टी में जन्मी मैथिली ठाकुर ने बहुत कम उम्र में अपनी प्रतिभा से देशभर में पहचान बनाई. उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं, जिन्होंने बचपन से ही उन्हें सुर और ताल की शिक्षा दी. उनकी मां पूजा ठाकुर गृहिणी हैं, जबकि उनके भाई ऋषभ और अयाची ठाकुर भी संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं. भजन और लोकसंगीत की मधुर आवाज से प्रसिद्ध मैथिली ने सोशल मीडिया के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. उनके गानों के लाखों-करोड़ों व्यूज यूट्यूब पर मिलते हैं. करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन राजनीति में कदम रखते हुए मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास करीब 2.32 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. इसमें 1.80 लाख रुपये नकद, कीमती सोने-चांदी के आभूषण और 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के वाहन शामिल हैं. इसके अलावा, उनके पास 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनकी आय का मुख्य स्रोत गायकी, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट्स हैं. हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, यानी वे एक साफ-सुथरी छवि के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं. राजनीति में युवाओं की नई मिसाल मैथिली ठाकुर ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है तो वे अलीनगर को एक आदर्श क्षेत्र बनाने का काम करेंगी. उनकी प्राथमिकता होगी- सड़क, शिक्षा और रोजगार जैसे विकास के मुद्दे. संगीत की दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद अब मैथिली राजनीति के जरिए समाज सेवा का रास्ता अपना रही हैं. युवाओं के बीच वे एक प्रेरणा बन रही हैं कि कला और संस्कृति से जुड़े लोग भी समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं. अलीनगर में उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा से होगा और अब देखना यह है कि क्या मैथिली ठाकुर राजनीति में भी अपने संगीत की तरह लोगों का दिल जीत पाती हैं या नहीं. यह भी पढ़ें- Bihar Elections: लालू यादव के घर के सामने कुर्ता फाड़कर लेटे राजद नेता, दो करोड़ में टिकट देने का आरोप लगाया "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

BJP Leader Maithili Thakur Maithili Thakur Bihar Election 2025 Bihar News Hindi Bihar News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमित शाह ने ऐन वक्त पर दिया दखल तो बुझ गई बगावत की चिंगारी, अलीनगर से मैथिली ठाकुर ने भरा पर्चाअमित शाह ने ऐन वक्त पर दिया दखल तो बुझ गई बगावत की चिंगारी, अलीनगर से मैथिली ठाकुर ने भरा पर्चाMaithili Thakur Nomination: अलीनगर में मैथिली ठाकुर के खिलाफ बगावत की चिंगारी सुलग रही थी. हालांकि आलाकमान ने समय रहते इसे भांप लिया और अमित शाह ने बगावत को शांत करने का काम किया है. अब देखना यह है कि मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से क्या कमाल दिखाती हैं.
Read more »

Maithili Thakur net worth: मैथिली ठाकुर हैं बिहार की 'जुकरबर्ग'? 25 की उम्र में मेहनत और लगन से दौलत का लगा...Maithili Thakur net worth: मैथिली ठाकुर हैं बिहार की 'जुकरबर्ग'? 25 की उम्र में मेहनत और लगन से दौलत का लगा...maithili thakur annual income: उनके शिक्षा की बात करें तो मैथिली की उच्चतम शैक्षिक योग्यता बी.ए.प्रोग्राम है. ये पढ़ाई उन्होंने भारती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है. मैथिली ठाकुर ने वर्ष 2023-24 के लिए आयकर फाइल करते हुए....
Read more »

Maithili Thakur Net Worth: गायिका मैथिली ठाकुर ने कम उम्र में कमा ली करोड़ों की दौलत, चुनावी हलफनामे में दिया ब्योराMaithili Thakur Net Worth: गायिका मैथिली ठाकुर ने कम उम्र में कमा ली करोड़ों की दौलत, चुनावी हलफनामे में दिया ब्योराMaithili Thakur Net Worth: बिहार में लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। वे बीजेपी के प्रत्याशी हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां हैं।
Read more »

Maithili Thakur: मिथिला से पहली बार किसी कलाकार को मिला चुनाव लड़ने का मौका, समझिए समीकरणMaithili Thakur: मिथिला से पहली बार किसी कलाकार को मिला चुनाव लड़ने का मौका, समझिए समीकरणलोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भाजपा के टिकट पर अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। वह पहली कलाकार हैं जो इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। महिलाओं में उनकी लोकप्रियता अधिक है। मिथिला में पहली बार कोई राष्ट्रीय कलाकार घर-घर जाकर वोट मांगेगा। भाजपा ने उन्हें क्षेत्र के समीकरण को देखते हुए मैदान में उतारा है। इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ विरोध...
Read more »

Folk Singer Maithili Thakur Files Nomination From Alinagar On BJP Ticket, Seeks People’s BlessingsFolk Singer Maithili Thakur Files Nomination From Alinagar On BJP Ticket, Seeks People’s BlessingsBihar Election 2025: Folk singer and Bharatiya Janata Party (BJP) leader Maithili Thakur shared her feelings after filing her nomination, she expressed gratitude to the party leadership and the people of her constituency.
Read more »

नॉमिनेशन तुरंत बाद जनसभा में शामिल हुईं मैथिली, तभी फैन कर दी ऐसी रिक्वेस्ट, खुद को नहीं रोक पाईं सिंगरनॉमिनेशन तुरंत बाद जनसभा में शामिल हुईं मैथिली, तभी फैन कर दी ऐसी रिक्वेस्ट, खुद को नहीं रोक पाईं सिंगरMaithili Thakur News: सुरों के संगम से चुनावी समर में उतरी मैथिली ठाकुर का गजब वाक्या सामने आया. उन्होंने नामांकन किया, जिसके बाद जनसभा में शामिल हुईं, कि तभी एक फैन ने उनसे गाना गाने की रिक्वेस्ट कर दी और वे मना नहीं कर सकीं. देखें वीडियो...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:52