Teacher in Akola accused of molesting six girl students by showing obscene videos, arrested Maharashtra: अकोला में शिक्षक पर अश्लील वीडियो दिखाकर छह छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप, गिरफ्तार
बदलापुर के बाद अब महाराष्ट्र के अकोला में स्कूल में छात्राओं से छेड़ाछाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छह छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अकोला एसपी बच्चन सिंह ने बताया कि एक स्कूल की छह छात्राओं ने काजीखेड़ के शिक्षक 47 वर्षीय प्रमोद मनोहर सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। साथ ही अश्लील वीडियो दिखाता था। पुलिस ने तत्काल शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 व 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। बदलापुर में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुआ था बवाल बता दें कि मंगलवार को ठाणे के बदलापुर में भी एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हुआ था। स्कूल के अटेंडेंट पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था। लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है। बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जबरदस्त बवाल हुआ। लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोकल ट्रेनों को भी रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।.
बदलापुर के बाद अब महाराष्ट्र के अकोला में स्कूल में छात्राओं से छेड़ाछाड़ का मामला सामने आया है। यहां एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छह छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अकोला एसपी बच्चन सिंह ने बताया कि एक स्कूल की छह छात्राओं ने काजीखेड़ के शिक्षक 47 वर्षीय प्रमोद मनोहर सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। साथ ही अश्लील वीडियो दिखाता था। पुलिस ने तत्काल शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 व 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। बदलापुर में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुआ था बवाल बता दें कि मंगलवार को ठाणे के बदलापुर में भी एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद जमकर बवाल हुआ था। स्कूल के अटेंडेंट पर किंडरगार्टन में पढ़ रहीं तीन और चार साल की दो बच्चियों से उत्पीड़न का आरोप था। बच्चियों के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, अटेंडेंट ने लड़कियों का स्कूल के टॉयलेट में ही उत्पीड़न किया था। लड़कियों ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज हुई और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कानून की धाराओं में केस दर्ज हुआ। उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर स्कूल के प्रबंधन ने सोमवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने प्रिंसिपल के साथ, एक क्लास टीचर और महिला अटेंडेंट को भी निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर स्कूल की तरफ से माफी भी मांगी गई है। बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जबरदस्त बवाल हुआ। लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोकल ट्रेनों को भी रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
School Girls Molestation In School Akola Teacher Crime Police India News India News In Hindi Latest India News Updates छेड़छाड़ छात्राएं शिक्षक अपराध पुलिस अकोला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोटा में स्कूल प्रिंसिपल पर महिला टीचर से छेड़छाड़ का शर्मनाक आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तारKota News: कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला टीचर ने छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रिंसिपल इंसाफ अली को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस मामले पर पुलिस जांच कर रही...
Read more »
Sunder Menon : 18 FIR, 2016 में मिला पद्मश्री, अब जेल पहुंचे केरल के कारोबारी सुंदर मेनन, जानें पूरा मामलापद्मश्री से सम्मानित व्यवसायी सुंदर सी मेनन को त्रिशूर में वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। केरल के कारोबारी मेनन पर 62 से अधिक निवेशकों से 7.
Read more »
Kolkata: जहां डॉक्टर से हुआ दुष्कर्म और हत्या, वहां हो रहा मरम्मत का काम, सबूतों से छेड़छाड़ के लगे आरोपविपक्षी पार्टियों भाजपा और वामपंथी पार्टियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर मरम्मत कार्य के बहाने सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Read more »
कर्नाटक में स्कूली छात्रा से बलात्कार करने के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तारकर्नाटक में स्कूली छात्रा से बलात्कार करने के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार
Read more »
तमिलनाडु में फर्जी एनसीसी कैंप लगाकर 13 लड़कियों से यौन शोषण, प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तारतमिलनाडु में फर्जी एनसीसी कैंप लगाकर 13 लड़कियों से यौन शोषण, प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तार
Read more »
बेंगलुरु में नागालैंड की महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में कोरियोग्राफर गिरफ्तारबेंगलुरु में नागालैंड की महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में कोरियोग्राफर गिरफ्तार
Read more »
