Maharashtra Minister Dhananjay Munde can resign today, this is the whole matter । Maharashtra News: आज इस्तीफा दे सकते हैं महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे, ये है पूरा मामला । राज्य
Dhananjay Munde resign: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने उनसे अपने पद से इस्तीफा देने को कहा था.
बता दें कि उन्हें महाराष्ट्र के बीड़ में हुए सरपंच हत्याकांड के चलते इस्तीफा देना पड़ा है. पिछले दिनों इस हत्याकांड की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एनसीपी नेता धनंजय मुंडे विवादों में घिर गए थे. Advertisment धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर क्या बोले सीएम फडणवीस? धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद का इस्तीफा मुझे सौंपा जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि अगली कार्रवाई के लिए उनके इस्तीफे को मैंने राज्यपाल के पास भेज दिया है. #WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Maharashtra Minister Dhananjay Munde has tendered his resignation today. I have accepted the resignation and sent it to the Governor for further course of action." https://t.co/S8YYzZxr7D pic.twitter.com/DpxcIUWsrZ — ANI March 4, 2025 सीएम ने मांगा था इस्तीफा बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद उनसे इस्तीफा मांगा था. उसके बाद मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. दरअसल, धनंजय मुंडे के एक करीबी सहयोगी को दिसंबर में बीड जिले में एक सरपंच की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद इस हत्याकांड से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. उसके बाद से विपक्ष लगातार उनपर हमलावर बना था मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहा था. सरपंच हत्याकांड का मास्टरमाइंड है वाल्मीक कराड बता दें कि एसआईटी की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वाल्मीक कराड को बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है. जानकारी के मुताबिक, कराड ने बीड में स्थित एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से दो करोड़ की फिरौती मांगी थी. जिसका बीड के सरपंच संतोष देशमुख विरोध किया और कराड और उसके सहयोगियों को कंपनी से जबरन वसूली करने से रोकने की कोशिश की. उसके बाद सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई. एसआईटी ने अदालत में आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फॉरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित सीसीटीवी फुटेज भी बतौर सबूत पेश किए थे. इस चार्जशीट में वाल्मीक कराड के साथ सुदर्शन घुले को भी आरोपी बनाया गया है. जो एक दशक से अधिक समय तक बीड और पड़ोसी इलाकों में संगठित अपराधों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले चल रहे हैं.
Maharashtra News In Hindi Dhananjay Munde Devendra Fadnvis Dhananjay Munde Resign
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धनंजय मुंडे पर एक हजार करोड़ रुपये का दावा ठोकेंगी पहली 'पत्नी', बोलीं-'मुझे कलेक्टर ऑफिस के बाथरूम में पीटा गया'मंत्री धनंजय मुंडे की पहली पत्नी करुणा मुंडे ने कहा है कि वह अपने पति धनंजय मुंडे पर एक हजार करोड़ रुपये का दावा ठोकेंगी. करुणा मुंडे ने दावा किया कि वह धनंजय मुंडे के सारे खानदान को सबक सिखाएंगी. राज्य | महाराष्ट्र
Read more »
धनंजय मुंडे के साथ लिव इन की कहानियों में नया मोड़मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर करुणा शर्मा द्वारा दायर घरेलू हिंसा मामले में प्राथमिक दोष तय किया है और दो लाख रुपये महीने गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद करुणा शर्मा ने दावा किया है कि वह धनंजय की पहली पत्नी हैं, जबकि मुंडे के वकील ने कहा है कि इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इस बीच, करुणा शर्मा के बेटे शिशीव ने अपने पिता का पक्ष लिया है और सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट लिखकर दावा किया है कि करुणा ने जानबूझकर झूठी कहानियां फैलाई हैं।
Read more »
महाराष्ट्र में सरपंच हत्याकांड: मंत्री धनंजय मुंडे पर सवाल, अजित पवार का जवाबमहाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्याकांड के बाद मंत्री धनंजय मुंडे सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को लेकर विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने मुंडे की आलोचना की है, जिसके बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि उनके इस्तीफे को लेकर सवाल उन्हीं से पूछे जाने चाहिए।
Read more »
आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति...धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर शरद पवार का बड़ा अटैक, जानें क्या कुछ कहा?Sharad Pawar Press Conference: महाराष्ट्र की राजनीति के वयोवृद्ध नेता शरद पवार ने फडणवी सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा दिया है। सोमवार को मुंबई में शरद पवार ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग के बीच अपनी राय रखी। पवार ने मुंडे पर बयान ऐसे वक्त पर दिया है जब राज्य विधानमंडल का सत्र 3 मार्च से शुरू होने जा रहा...
Read more »
Maharashtra के इन 15 गांवों में लोग अचानक होने लगे गंजे, सामने आई अजीब वजहPeople of 15 villages of Maharashtra become bald due to wheat from Punjab, Maharashtra के इन 15 गांवों में लोग अचानक होने लगे गंजे, सामने आई अजीब वजह राज्य | महाराष्ट्र
Read more »
महाराष्ट्र में धनंजय मुंडे की गई कुर्सी, सरपंच हत्याकांड का वो केस क्या है, जानेंMaharashtra: Dhananjay Munde ने दिया इस्तीफा, Beed Sarpanch Murder Case में करीबी पर लगे थे आरोप
Read more »
