Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: भाजपा के बागियों में एक बड़ा नाम गोपाल शेट्टी का है. वह दो बार विधायक और मुंबई से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं.
भाजपा के बागियों में एक बड़ा नाम गोपाल शेट्टी का है. वह दो बार विधायक और मुंबई से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं.अक्षय कुमार का ये है अनब्रेकेबल रिकॉर्ड! तोड़ने में तीनों 'खान' की घिस गई एड़ियां, फिर भी खा गए मातमैं कोई साध्वी नहीं.
.. 2 लाख के हैंडबैग पर ट्रोल हुईं Jaya Kishori को कितना जानते हैं आप?दिवाली पार्टी में सुतली बम बनकर आईं 23 साल की अवनीत कौर, छोटी चोली और हाई थाई स्लिट स्कर्ट में सभी हसीनाओं को किया फेल महाराष्ट्र चुनाव में पर्चा भरने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर को निकल गई. टिकटों की मारामारी के बीच जिनको टिकट नहीं मिला ऐसे नेता सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी एमवीए के लिए सिरदर्द बनेंगे. सभी दलों की बात की जाए तो 288 सदस्यीय विधानसभा में सबसे ज्यादा 148 सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी उतारे लेकिन इसके बावजूद बागियों से सबसे ज्यादा भाजपा ही परेशान है. भाजपा को मुंबई के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में बागियों से संभावित नुकसान को रोकने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है.भाजपा के बागियों में एक बड़ा नाम गोपाल शेट्टी का है. वह दो बार विधायक और मुंबई से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने मुंबई की बोरीवली विधानसभा सीट से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार संजय उपाध्याय के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है. शेट्टी को तब झटका लगा, जब उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया गया, जिससे केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के लिए रास्ता साफ हो गया. हालांकि कई लोगों को उम्मीद थी कि शेट्टी को विधानसभा चुनाव में बोरीवली से मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन भाजपा ने उनके बजाय उपाध्याय को चुना. भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और विधायक योगेश सागर द्वारा उन्हें मनाने का प्रयास किए जाने के बावजूद शेट्टी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया.वहीं, एक अन्य स्थानीय भाजपा नेता अतुल शाह ने मुंबई शहर की मुंबादेवी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है, जहां पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी सहयोगी शिवसेना की आधिकारिक उम्मीदवार हैं. चंद्रपुर जिले में भाजपा ने राजुरा निर्वाचन क्षेत्र से देवराव भोंगले को मैदान में उतारा है. इस फैसले से नाराज होकर भाजपा के दो पूर्व विधायकों- संजय धोटे और सुदर्शन निमकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. नागपुर जिले में भाजपा के मौजूदा विधायक कृष्णा खोपड़े को नागपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर एनसीपी की बागी आभा पांडे से चुनौती मिल रही है.राजनीतिक पर्यवेक्षक अभय देशपांडे के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन में एनसीपी के प्रवेश ने भाजपा और शिवसेना के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव आम तौर पर उम्मीदवारों की छवि पर लड़ा जाता है. दोनों पक्षों में कम से कम तीन प्रमुख राजनीतिक दल हैं, और यह स्पष्ट है कि प्रत्येक पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए सीमित संख्या में सीट मिली हैं. भाजपा और शिवसेना द्वारा पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी राकांपा के साथ हाथ मिलाए जाने से उनके समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जमीन पर एक बड़ी चुनौती पैदा हो गई है.’’ऐसे मामले भी हैं, जहां सहयोगी दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े किए हैं. उदाहरण के लिए सोलापुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने दिलीप माने को नामांकित किया लेकिन उन्हें आधिकारिक उम्मीदवार का दर्जा नहीं मिला क्योंकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने अमर पाटिल को टिकट दिया है. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में माने ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया था कि कांग्रेस की ओर से एबी फॉर्म मुझे दिया जाएगा. वह कभी नहीं आया, इसलिए मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया.’’ सोलापुर जिले के पंढरपुर-मंगलवेधा निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और इसकी सहयोगी एनसीपी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी एमवीए की एक घटक है, फिर भी इसके बाबासाहेब देशमुख ने सोलापुर जिले के सांगोला निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के उम्मीदवार के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल किया है.टिकट नहीं मिलने से CM शिंदे की पार्टी का विधायक नाराज, 36 घंटे से लापताAaj Ki Taza Khabar Live LIVE: छोटी दिवाली के दिन PM मोदी क्या कर रहे हैं? 10 राज्यों की पुलिस क्यों हो रही इकट्ठामहाराष्ट्र में भाजपा 148, कांग्रेस 103 सीटों पर लड़ेगी, फिर भी थोड़ा 'गोलमाल' हैबेटी को दहेज में क्या देते हैं भिखारी? सर्वे के नतीजे जान हैरान रह गए लोगनेता जी बुरे फंसे.. 4 साल पहले किया था आपत्तिजनक मैसेज, अब भी काट रहे कोर्ट के चक्कर'क्या सियासी पद के लिए परिवार तोड़ना जरूरी था?' शरद पवार का भतीजे अजित से सीधा सवाल
Bjp Shiv Sena Ncp Congress महाराष्ट्र चुनाव महाराष्ट्र चुनाव 2024 बीजेपी शिवसेना एनसीपी कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Raj Thackeray: महाराष्ट्र के रण में राज ठाकरे किस तरफ खड़े होंगे? कर दिया ऐलानMaharashtra Chunav: राज ठाकरे ने इस बार के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था.
Read more »
Weather Forecast 18 October 2024: देखिए क्या है आपके यहां के मौसम का हालMaharashtra Assembly Election 2024: कांग्रेस ने 62 सीटों के लिए उम्मीदवार किए फाइनल, सीट शेयरिंग कब?
Read more »
Akhilesh Yadav: हरियाणा में तो लड़े नहीं, महाराष्ट्र में क्यों लड़ना चाहती है सपा?Maharashtra Chunav: अखिलेश यादव ने लगता है कि हरियाणा के संदेश को समझ लिया है कि इंडिया गठबंधन के वोटों का विभाजन किसी भी तरह नहीं होना चाहिए.
Read more »
महाराष्ट्र में 'बड़ा भाई' बनेगी कांग्रेस, शरद गुट को उद्धव से भी कम सीटें... MVA में सीट शेयरिंग पर बनी बात!महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति (बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी का गठबंधन) के बाद अब महा विकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच भी सीट बंटवारे पर आम सहमति बन गई है.
Read more »
BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की लिस्ट, देखें किसे मिला टिकटUP By Election 2024: बीजेपी ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
महाराष्ट्र में चाचा Vs भतीजा, कौन मारेगा बाजी? युगेंद्र बोले- अजित पवार के खिलाफ लड़ना चुनौती लेकिन...Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: युगेंद्र ने कहा कि इस बार बारामती के लोगों ने ही उन्हें क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चुना है.
Read more »
