महाराष्ट्र में शिवसेना और NCP में फूट के बाद 'असली' और 'नकली' की लड़ाई चुनाव में देखने को मिली. अभी तक के रुझानों पर गौर करें तो जनता ने शिंदे गुट वाली शिवसेना और अजित पवार गुट वाली NCP को असली माना.
महाराष्ट्र की राजनीति में बीते दो-तीन सालों से ‘असली’ और ‘नकली’ पर काफी तकरार और तकरीर हुई है. राज्य के प्रमुख दलों में आंतरिक कलह, चुनावी चिन्हों पर विवाद, और जनता के विश्वास को लेकर खींचतान का नाटक विधानसभा चुनाव आते-आते चरम पर पहुंच चुका था.
लेकिन आज नतीजों के बाद यह पूरी तरह से साफ हो जाने वाला है कि जनता जनार्धन ने किसे अपना नेता चुना और किसे ‘असली’ समझा. महाराष्ट्र में शिवसेना की राजनीतिक विरासत एक बड़ा सवाल बन गई, जब पार्टी के भीतर फूट के बाद ‘नाम’ और ‘चिन्ह’ को लेकर विवाद खड़ा हुआ. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले गुट और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट ने ‘तीर-कमान’ के चुनाव चिन्ह पर दावा ठोका. चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को समर्थन देने वाले विधायकों की अधिक संख्या के आधार पर ‘चिन्ह’ उन्हें सौंप दिया. उद्धव ठाकरे, जिन्होंने बाल ठाकरे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया, को इस फैसले से बड़ा झटका लगा. मजबूरन, उन्होंने ‘मशाल’ के चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लड़ा. दूसरी ओर, शिंदे गुट भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन का हिस्सा बनकर राज्य की सत्ता पर काबिज हो गया. एनसीपी में चाचा-भतीजे का विवाद शिवसेना के बाद, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी में भी असली-नकली की लड़ाई देखने को मिली. शरद पवार को एनसीपी का आधार स्तंभ माना जाता है. उनके और उनके भतीजे अजित पवार के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ को लेकर विवाद गहराया. यहां भी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह घड़ी अजित पवार गुट को मिल गया. शरद पवार को युद्ध तुरहि चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना पड़ा. मराठी में इसे ‘तुतारी’ कहा जाता है. ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र में महायुति की बम-बम, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? इस नाम का सबसे ज्यादा जोर पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने के बाद भी अजित पवार थमे नहीं. चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने चाचा शरद पवार का नाम और उनकी छवि का इस्तेमाल किया, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई. शरद पवार ने इसे अनुचित बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ी. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए अजित पवार गुट को अपनी अलग पहचान के साथ चुनाव लड़ने का निर्देश दिया. चुनावी मैदान में असली-नकली का फैसला महाराष्ट्र की 41 सीटों पर एनसीपी के दोनों गुट आमने-सामने कड़ी टक्कर में हैं. अब सवाल यह है कि जनता किसे असली एनसीपी मानती है और किसे खारिज करती है. चुनावी रुझानों के मुताबिक , अजित पवार गुट 33 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि शरद पवार गुट 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. उसी तरह, शिवसेना के दोनों धड़े भी जनता के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. रुझानों के अनुसार, शिंदे गुट 49 सीटों पर आगे है, जबकि उद्धव गुट 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. यह स्पष्ट है कि जनता के फैसले से तय होगा कि असली शिवसेना और एनसीपी कौन हैं. महाराष्ट्र की इस सियासी लड़ाई ने राजनीति में नैतिकता और पहचान के सवाल को फिर से उठाया है. यह लड़ाई केवल नाम और चिन्ह की नहीं, बल्कि राजनीतिक साख और भरोसे की भी है. जनता के फैसले से तय होगा कि नेता केवल संख्या बल के आधार पर सत्ता हासिल कर सकते हैं या उन्हें जनता का विश्वास भी अर्जित करना जरूरी है.
Maha Result 2024 Real Shiv Sena Real Ncp Sharad Pawar Ajit Pawar Uddhav Thackeray महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शिवसेना एनसीपी अजित पवार उद्धव ठाकरे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर के बारे में कौन-कौन सी बातें हैं झूठी और कौन-सी हैं सही? एक्सपर्ट से जानें असली सच्चाईमेटास्टेटिक ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर स्थिति है जिसमें कैंसर ब्रेस्ट से फैलकर शरीर के अन्य भागों, जैसे हड्डियों, लिवर या फेफड़ों में पहुंच जाता है. इस स्टेज-4 ब्रेस्ट कैंसर भी कहा जाता है.
Read more »
GNWL या PQWL कौन सी वेटिंग लिस्ट की टिकट होती है, सबसे पहले कंफर्मGNWL या PQWL कौन सी वेटिंग लिस्ट की टिकट होती है, सबसे पहले कंफर्म
Read more »
घूमने का मन है? जानें गोंडा के अद्भुत स्थानों का इतिहास, जो खींच लाते हैं देश-विदेश के पर्यटक!Gonda Famous Tourist Place: गोंडा में ऐसे स्थान हैं जहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं यहां पर देश-विदेश के लोग भी घूमने आते हैं जानिए कौन-कौन सी हैं...
Read more »
ये हैं दुनिया की 6 सबसे पुरानी भाषाएं, इनमें 2 भारतीय भाषाएं भी हैं शामिलक्या आप जानते हैं कि दुनिया में कौन सी सबसे पुरानी भाषाएं हैं?
Read more »
IND vs AUS: माइकल क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी, हैरान करते हुए इस टीम को बताया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का विजेताMichael Clarke Prediction on BGT 2024: भारत-ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम बनेगी चैंपियन इस पर बहस छिड़ी है, इस बीच माइकल क्लार्क ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है
Read more »
Explainer: इंटरकॉन्टिनेंटल या इंटरमीडिएट बैलिस्टिक...रूस ने यूक्रेन पर दागी कौन सी मिसाइल, क्या है दोनो...रूस ने यूक्रेन पर आखिर कौन सी मिसाइल दागी? इंटरकॉन्टिनेंटल या इंटरमीडिएट बैलिस्टिक? क्यों इन मिसाइलों के बारे में इतनी चर्चा हो रही है ? इंटरकॉन्टिनेंटल और इंटरमीडिएट बैलिस्टिक मिसाइलों में अंतर क्या है? आइए जानते हैं.
Read more »
