त्रिवेणी के संगम पर महाकुंभ में काशी के कलाकार भी कला की प्रस्तुतियां देंगे। स्वांग और रास की मंडलियां पेशवाई के समय तरह-तरह के स्वांग रचाएंगी। कहीं अघोरी भस्म की होली खेलेंगे तो कहीं
त्रिवेणी के संगम पर महाकुंभ में काशी के कलाकार भी कला की प्रस्तुतियां देंगे। स्वांग और रास की मंडलियां पेशवाई के समय तरह-तरह के स्वांग रचाएंगी। कहीं अघोरी भस्म की होली खेलेंगे तो कहीं कान्हा गोपियों संग रास रचाएंगे। महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र महाकाल की लीला होगा। इसमें काशी के कलाकारों की टोलियां शामिल होंगी। तन पर भस्म रमाए भोला खेल रहे हैं होरी.
..की थीम पर महाकाल और माता पार्वती के स्वरूपों की प्रस्तुतियां पहली बार महाकुंभ का हिस्सा बनेंगी। काशी की शिवबरात, बाबा विश्वनाथ की शोभायात्रा, मसान की होली और महाशिवरात्रि पर शिवबरात निकालने वाली टोलियां प्रयागराज जाएंगी। इसमें सबसे अधिक मांग महाकाल के स्वरूप की है। प्रयागराज में कई सामाजिक संस्थाओं और अखाड़ों की ओर से काशी की टोलियों को निमंत्रण दिया गया है। महाकाल की भूमिका निभाने वाले सोनू ने बताया कि भगवान का स्वांग रचाना आसान नहीं होता है। वह तो बचपन से ही इसे देखते आ रहे हैं, अब तो वह खुद महाकाल बनते हैं। 28 साल की अवस्था में महाकाल के स्वरूप ने ही उनको अलग पहचान दिलाई है। 2019 में पहली बार गौरी केदारेश्वर मंदिर में महाकाल का स्वरूप धारण किया था। काला रंग और भभूत उड़ाते हुए महाकाल ने सबके दिल में जो जगह बनाई कि आज वह मेरी पहचान ही बन चुका है। इसके बाद मसान की होली में मैंने महाकाल का स्वरूप धारण किया। महाकाल की टीम में पार्वती की भूमिका खिड़किया घाट की रहने वाली सपना और खोजवां के रहने वाले 10 युवा अघोरी बनते हैं। सोनू ने बताया कि महाकाल के स्वरूप ने पांच सालों में काशी ही नहीं देश भर में एक अलग पहचान दिलाई। ज्यादातर लोग मुझे महाकाल के रूप से ही पहचानते हैं। मुझे असली चेहरे से बहुत कम लोग पहचानते हैं। तैयार होने में लगते हैं तीन से चार घंटे इंटर तक की शिक्षा और बीएचयू से संगीत में डिप्लोमा कर चुके सोनू ने बताया कि काशी में निकलने वाली रामलीला की शोभायात्रा से उनको स्वांग रचाने की प्रेरणा मिली। महाकाल के रूप में तैयार होने में तीन से चार घंटे लगते हैं और छह से आठ घंटे तक इसी स्वरूप में रहते हैं। सबसे खास बात है कि स्वांग रचाने वाले कलाकार अपना मेकअप भी खुद ही करते हैं। यानी कि कलाकार से लेकर मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका हर पात्र खुद करता है। 61 हजार रुपये से लेकर सवा लाख तक होती है फीस सोनू ने बताया कि काशी में होने वाली शिवबरात, बाबा विश्वनाथ की शोभायात्रा सहित अन्य आयोजनों में 61 हजार रुपये मिल जाते हैं। वहीं जब वह लोग बाहर जाते हैं तो सवा लाख रुपये तक फीस चार्ज करते हैं। अभी तक वह उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्यप्रदेश, उड़ीसा में प्रस्तुतियां दे चुके हैं। हर जगह उनके महाकाल स्वरूप की ही सबसे अधिक मांग रहती है। वर्ष भर में लगभग डेढ़ सौ से दौ सौ कार्यक्रम करते हैं। बनारस में 10 से अधिक टोलियां हैं जो इस तरह का स्वांग रचाते हैं।
Mahakumbh 2025 Varanasi News In Hindi Latest Varanasi News In Hindi Varanasi Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रयागराज में गहरा कोहरा, ठंड का कहरप्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है.
Read more »
Mahakumbh 2025: अभेद्य होगी महाकुंभ की सुरक्षा, देखें महाकुंभ की तैयारियों पर क्या बोले DGP प्रशांत कुमार?Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अंतिम चरण मेंप्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.
Read more »
महाकुंभ मेला 2025: शाही स्नान की परंपरा और महत्वमहाकुंभ मेला 2025 का महत्व और शाही स्नान की परंपरा के बारे में जानकारी
Read more »
महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में वीआईपी कॉटेजः होटल जैसी सुविधाएंप्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी कॉटेज की व्यवस्था की जा रही है जो वीआईपी होटल जैसी सुविधाएं प्रदान करेंगे।
Read more »
Mahakumbh 2025: बुलेट पर आते हैं मठ-अखाड़ा, यहां देखें महाकुंभ में बाबाओं के रंग अनेकMahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के लिए साधु-संतों के जत्थे पहुंच रहे हैं. संगम की रेती पर तरह-तरह Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
