Mahendra Singh Dhoni। अंगूठे से खून बह रहा था फिर भी देश की खातिर मैदान पर डटे हुए थे धोनी

United States News News

Mahendra Singh Dhoni। अंगूठे से खून बह रहा था फिर भी देश की खातिर मैदान पर डटे हुए थे धोनी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Webdunia Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

अंगूठे से खून बह रहा था फिर भी देश की खातिर मैदान पर डटे हुए थे धोनी

पुनः संशोधित मंगलवार, 2 जुलाई 2019 लंदन। विश्व कप क्रिकेट में इंग्लैंड के हाथों भारत को मिली पहली पराजय का ठींकरा अब तक महेंद्र सिंह धोनी के सिर फोड़ा जा रहा है कि उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन कोई नहीं जानता था कि हकीकत क्या थी? असल में धोनी का अंगूठा चोटिल था, उसमें से खून बह रहा था लेकिन वे मैदान पर आखिरीइस मैच की हार के बाद कहा जा रहा था कि भारत जानबूझकर मैच हारा ताकि पाकिस्तान को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से रोका जा सके। धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने इस हार में एक तरह आग में घी का काम किया। धोनी ने 31 गेंद में 42 रन की पारी खेली। जब भारत को अंतिम 30 गेंद में जीत के लिए 78 रनों की दरकार थी, तब विकेट पर धोनी के साथ केदार जाधव मौजूद थे लेकिन दोनों मिलकर 39 रन ही बना सके और भारत यह मैच भारत 31 रन से हार गया। हार के बाद धोनी की इसलिए आलोचना होती रही कि उन्होंने फिनिशर की भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाई। जो लोग हार के लिए धोनी की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं, उन्हें एक बार हकीकत को जान लेना भी जरूरी है कि क्यों 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ धोनी धीमा खेले थे। असल में उनका अंगूठा चोटिल हो गया था। इसमें से खून रिस रहा था। किसी तरह माही मैदान पर डटे रहे। जब उनके खून से रिसते अंगूठे को चूसने और फिर थूकने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई, तब क्रिकेट बिरादरी ने जाना कि धोनी देश की खातिर किस तरह खुद को संभाले हुए थे। धोनी के देश और खेल के समर्पण भाव पर कभी किसी ने शक नहीं किया। यही कारण है कि कप्तान कोहली से लेकर बल्लेबाजी कोच संजय बांगर तक ने धोनी का बचाव किया। यही बात अलग है कि मैदान और ड्रेसिंग रूम की तकलीफों को इन दोनों ने ही सार्वजनिक नहीं किया। यदि सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीर वायरल नहीं होती तो पता ही नहीं चलता कि यह पूर्व कप्तान कितनी तकलीफों से मैदान संभाले हुए था। इंग्लैंड से मुकाबले के पहले भारतीय टीम ने 6 में से 5 मैच जीते थे जबकि न्यूजीलैंड के साथ उसका मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। धोनी ने टीम इंडिया के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ 70 रनों की भागीदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भी धोनी ने 58 रनों का योगदान दिया था। यह रन मैनचेस्टर के मुश्किल विकेट पर बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी वे 31 गेंदों पर 42 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे थे। इस तरह धोनी की प्रतिभा और उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाना बेमानी है।.

पुनः संशोधित मंगलवार, 2 जुलाई 2019 लंदन। विश्व कप क्रिकेट में इंग्लैंड के हाथों भारत को मिली पहली पराजय का ठींकरा अब तक महेंद्र सिंह धोनी के सिर फोड़ा जा रहा है कि उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन कोई नहीं जानता था कि हकीकत क्या थी? असल में धोनी का अंगूठा चोटिल था, उसमें से खून बह रहा था लेकिन वे मैदान पर आखिरीइस मैच की हार के बाद कहा जा रहा था कि भारत जानबूझकर मैच हारा ताकि पाकिस्तान को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से रोका जा सके। धोनी की धीमी बल्लेबाजी ने इस हार में एक तरह आग में घी का काम किया। धोनी ने 31 गेंद में 42 रन की पारी खेली। जब भारत को अंतिम 30 गेंद में जीत के लिए 78 रनों की दरकार थी, तब विकेट पर धोनी के साथ केदार जाधव मौजूद थे लेकिन दोनों मिलकर 39 रन ही बना सके और भारत यह मैच भारत 31 रन से हार गया। हार के बाद धोनी की इसलिए आलोचना होती रही कि उन्होंने फिनिशर की भूमिका ईमानदारी से नहीं निभाई। जो लोग हार के लिए धोनी की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं, उन्हें एक बार हकीकत को जान लेना भी जरूरी है कि क्यों 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ धोनी धीमा खेले थे। असल में उनका अंगूठा चोटिल हो गया था। इसमें से खून रिस रहा था। किसी तरह माही मैदान पर डटे रहे। जब उनके खून से रिसते अंगूठे को चूसने और फिर थूकने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई, तब क्रिकेट बिरादरी ने जाना कि धोनी देश की खातिर किस तरह खुद को संभाले हुए थे। धोनी के देश और खेल के समर्पण भाव पर कभी किसी ने शक नहीं किया। यही कारण है कि कप्तान कोहली से लेकर बल्लेबाजी कोच संजय बांगर तक ने धोनी का बचाव किया। यही बात अलग है कि मैदान और ड्रेसिंग रूम की तकलीफों को इन दोनों ने ही सार्वजनिक नहीं किया। यदि सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीर वायरल नहीं होती तो पता ही नहीं चलता कि यह पूर्व कप्तान कितनी तकलीफों से मैदान संभाले हुए था। इंग्लैंड से मुकाबले के पहले भारतीय टीम ने 6 में से 5 मैच जीते थे जबकि न्यूजीलैंड के साथ उसका मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। धोनी ने टीम इंडिया के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ 70 रनों की भागीदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में भी धोनी ने 58 रनों का योगदान दिया था। यह रन मैनचेस्टर के मुश्किल विकेट पर बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी वे 31 गेंदों पर 42 रन के निजी स्कोर पर नाबाद रहे थे। इस तरह धोनी की प्रतिभा और उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाना बेमानी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Webdunia Hindi /  🏆 17. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा जगह छापेमारी कर 35 लोगों को किया गिरफ्तारस्पा की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा जगह छापेमारी कर 35 लोगों को किया गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने स्पा के नाम पर कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के लिए 35 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 25 महिलाएं हैं. पुलिस ने रविवार रात को शहर के एक दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर्स में रेड मारकर यह कार्रवाई की.
Read more »

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा, येदियुरप्पा ने कहा- सरकार बनाने की संभावना तलाशेंगेकर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा, येदियुरप्पा ने कहा- सरकार बनाने की संभावना तलाशेंगेकर्नाटक के बेल्लारी जिले के विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुछ बोलेंगे. वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि अगर सरकार गिर जाती है तो हम सरकार बनाने की सारी संभावनाएं तलाशेंगे लेकिन नए चुनाव का कोई सवाल ही नहीं है. वहीं कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धरमैया ने भी राज्य विधानसभा के मध्यावधि चुनाव के किसी भी आसार को सोमवार को खारिज कर दिया.  उन्होंने मैसुरु में संवाददाताओं से कहा, “कोई मध्यावधि चुनाव होने नहीं जा रहा.”वहीं कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनको आनंद सिंह के इस्तीफे से झटका लगा है. मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. मुझे विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर पता करना होगा कि इस्तीफा सही है या नहीं.
Read more »

विजय शंकर चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर, मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता हैविजय शंकर चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर, मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता हैशंकर को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में टीम से बाहर कर दिया गया था बोर्ड ने कहा कि पैर की चोट से उबरने में शंकर को कम से कम 3 हफ्ते का समय लगेगा | Mayank Agarwal | Vijay shankar विजय शंकर चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर, मयंक अग्रवाल को मौका मिल सकता है
Read more »

लैंडिंग के दौरान मुंबई में रनवे पर फिसला स्पाइस जेट का विमान, सभी यात्री सुरक्षितलैंडिंग के दौरान मुंबई में रनवे पर फिसला स्पाइस जेट का विमान, सभी यात्री सुरक्षितमुंबई में भारी बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार रात लैंडिंग कर रहा स्पाइसजेट का एक विमान रनवे से अचानक फिसल गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:24:48