Magh Purnima 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी.
Magh Purnima 2025 : पूर्णिमा बहुत ही शुभ तिथि मानी जाती है जो हर महीने में एक बार आती है. इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए और सत्यानारायण की कथा करनी चाहिए. हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है.
इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, बुधवार को है.Advertisementमाघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त माघ मास की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 12 फरवरी को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. उदयतिथि के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा का व्रत 12 फरवरी को ही रखा जाएगा. स्नान दान का समय- सुबह 5 बजकर 19 मिनट से सुबह 6 बजकर 10 मिनट तकमाघ पूर्णिमा व्रत की पूजा विधिमाघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप किये जाते हैं. साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु का पूजन, पितरों का श्राद्ध और गरीब व्यक्तियों को दान देना चाहिए. इस दिन प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुआं या बावड़ी में स्नान करें और स्नानादि के बाद सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें. फिर, व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए. और अंत में गरीब व्यक्तियों को दान जरूर से देना चाहिए. Advertisementमाघ पूर्णिमा उपाय नदियों में स्नान- माघ पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है, साथ ही मन और आत्मा भी शुद्ध होती है. मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा- इस दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आपके परिवार पर ईश्वर का आशीर्वाद बना रहेगा. पीपल की पूजा- माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है. पीपल के पेड में भगवान विष्णु का निवास माना जाता है. माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं.
Magh Purnima 2025 Magh Purnima 2025 Date Magh Purnima 2025 Muhurat Magh Purnima 2025 Pujan Vidhi माघ पूर्णिमा पूजा विधि माघ पूर्णिमा मुहूर्त माघ पूर्णिमा 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शनि प्रदोष व्रत 2025: आज मनाएंगे शनि देव की पूजाशनि प्रदोष व्रत 2025 का महत्व, तिथि, पूजन मुहूर्त और विधि
Read more »
पौष पूर्णिमा 2025: महत्व, मुहूर्त और पूजन विधिपौष पूर्णिमा 2025 के बारे में इस लेख में जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पौष पूर्णिमा पूजन विधि।
Read more »
मकर संक्रांति 2025: महाकुंभ में स्नान और महत्वमकर संक्रांति 2025 का महत्व, स्नान मुहूर्त, और महाकुंभ में स्नान का महत्व जानें।
Read more »
Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा, यहां जानिए स्नान और दान का शुभ मुहूर्त Magh Purnima Date: माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन पूजा करना बेहद फलदायी माना जाता है.
Read more »
माघ पूर्णिमा 2025: तिथि, महत्व और पूजा विधिमाघ पूर्णिमा, जो १२ फरवरी को पड़ेगी, कुंभ स्नान के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है। यह पूर्णिमा स्नान-दान और पूजा के लिए भी खास मानी जाती है।
Read more »
माघ पूर्णिमा २०२५: शुभ तिथि पर करें स्नान, दान और पूजनमाघ पूर्णिमा २०२५ १२ फरवरी को है। इस दिन स्नान दान और पूजन करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
Read more »
