Madan Lal Dhingra: वो क्रांतिकारी जिसने पूरे ब्रिटिश राज को हिला दिया, सिर्फ 46 दिनों में फांसी पर लटकाया

Madan Lal Dhingra News

Madan Lal Dhingra: वो क्रांतिकारी जिसने पूरे ब्रिटिश राज को हिला दिया, सिर्फ 46 दिनों में फांसी पर लटकाया
RevolutionBritish RajHindi News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

Madan Lal Dhingra: मदन लाल धींगरा ने ब्रिटिश अफसर कर्ज़न वायली की हत्या कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गहरी छाप छोड़ी. सिर्फ 46 दिनों में उन्हें फांसी दी गई. उनकी शहादत ने हिंदुस्तानी युवाओं में आज़ादी की आग और जोश भरा.

Madan Lal Dhingra : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 17 अगस्त 1909 का दिन एक अमर गाथा के रूप में दर्ज है, जब मात्र 25 वर्षीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा ने सर्वोच्च बलिदान दिया. यह वह दौर था जब हिंदुस्तान की धरती पर स्वतंत्रता की चिंगारी धधक रही थी और शूरवीर क्रांतिकारी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने का प्रण ले चुके थे.

उसी दौर में, उन्होंने खुलेआम अंग्रेज़ अफसर कर्ज़न वायली को गोली मारकर यह संदेश दिया कि भारतवासी अब गुलामी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस घटना से पूरा ब्रिटिश साम्राज्य हिल गया और उन्हें सिर्फ 46 दिनों में फांसी पर चढ़ा दिया गया. मगर उनकी शहादत ने हिंदुस्तानी युवाओं के दिलों में आज़ादी की आग और भड़का दी. अमृतसर से लंदन तक का सफर मदन लाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को पंजाब के अमृतसर में एक संपन्न परिवार में हुआ था. पढ़ाई में तेज होने के कारण उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में दाखिला लिया. वहीं उनकी मुलाकात ‘इंडिया हाउस’ में क्रांतिकारी साथियों से हुई, जहां देश की आज़ादी की योजनाएं बनती थीं. किताब द लाइफ एंड टाइम ऑफ मदन लाल ढींगरा में बताया गया है कि इंडिया हाउस ने ही उन्हें आज़ादी की लड़ाई में झोंक दिया. इसी दौरान वे विनायक दामोदर सावरकर और श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए. जब खून खौल उठा लंदन में रहकर वे खुदीराम बोस, कन्हाई लाल दत्त और अन्य क्रांतिकारियों को मिली फांसी से बेहद आहत हुए. उसी दौर में लाला लाजपत राय का भाषण सुनकर उनका खून खौल उठा. विलासिता की ज़िंदगी छोड़कर उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने का रास्ता चुना. 1 जुलाई 1909 को उन्होंने कर्नल सर विलियम हट कर्जन वायली को गोली मार दी. वायली भारतीयों पर अत्याचार का प्रतीक माना जाता था. इस घटना ने ब्रिटिश शासन को गहरी चोट दी और दुनिया को दिखा दिया कि भारत के वीर पीछे हटने वाले नहीं हैं. फांसी से पहले आखिरी संदेश वायली की हत्या के बाद अंग्रेज सरकार सकते में आ गई. सिर्फ 46 दिनों में ही मुकदमा चलाकर ढींगरा को फांसी की सज़ा सुना दी गई. 17 अगस्त 1909 को लंदन की पेंटनविले जेल में उन्हें फांसी दे दी गई. इतिहासकारों के मुताबिक यह ब्रिटिश न्यायपालिका का सबसे छोटा मुकदमा था. ढींगरा ने अदालत में साफ कहा था कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है, बल्कि भारत की आज़ादी के लिए जान देना उनके लिए सम्मान की बात है. फांसी के दिन जेल के बाहर कई भारतीय क्रांतिकारी जुटे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनकी शहादत ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया के स्वतंत्रता आंदोलनों को नई ऊर्जा दी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Revolution British Raj Hindi News News In Hindi Breaking News In Hindi Real Time News Delhi News Delhi News In Hindi Real Time Delhi City News Real Time News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रूस-जापान में तबाही, भूचाल, भयावह मंजर! 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के वो 5 Video, देखते ही कांप जाएगी रूहरूस-जापान में तबाही, भूचाल, भयावह मंजर! 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के वो 5 Video, देखते ही कांप जाएगी रूहRussia Japan Earthquake Hits Tsunami: रूस के सुदूर-पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) में बुधवार को 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र को दहला दिया.
Read more »

28 साल के इंडियन YouTuber को Asus ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर!28 साल के इंडियन YouTuber को Asus ने बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर!Asus ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर राज शमानी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना दिया है. राज शमानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं.
Read more »

वो मिस्ट्री वुमन, जिसने बनाया अहान-अनीत को स्टार! रणवीर-वाणी को कर चुकीं लॉन्चवो मिस्ट्री वुमन, जिसने बनाया अहान-अनीत को स्टार! रणवीर-वाणी को कर चुकीं लॉन्चवो मिस्ट्री वुमन, जिसने बनाया अहान-अनीत को स्टार! रणवीर-वाणी को कर चुकीं लॉन्च, एक वक्त पर झेलनी पड़ी थी आलोचना
Read more »

Freedom Fighter: 18 साल का वो क्रांतिकारी, जिसने हिलाकर रख दी थी ब्रिटिश हुकुमत की नींव, मुस्कुराते हुए फांसी पर चढ़ाFreedom Fighter: 18 साल का वो क्रांतिकारी, जिसने हिलाकर रख दी थी ब्रिटिश हुकुमत की नींव, मुस्कुराते हुए फांसी पर चढ़ाFreedom Fighter Khudiram Bose: आज स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की 117वीं पुण्यतिथि है। आज के दिन 18 साल के युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस आजादी के आंदोलन में हंसते-हंसते अपनी जान न्योछावर कर दी थी। फांसी के वक्त भी उनके चेहरे पर मुस्कान और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता...
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी ने सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर रजनीकांत को दी बधाईप्रधानमंत्री मोदी ने सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर रजनीकांत को दी बधाईप्रधानमंत्री मोदी ने सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर रजनीकांत को दी बधाई
Read more »

मदन लाल ढींगरा : जिनकी क्रांति से थर्रा उठा था ब्रिटिश राज, सिर्फ 46 दिनों में फांसी पर लटकायामदन लाल ढींगरा : जिनकी क्रांति से थर्रा उठा था ब्रिटिश राज, सिर्फ 46 दिनों में फांसी पर लटकायामदन लाल ढींगरा : जिनकी क्रांति से थर्रा उठा था ब्रिटिश राज, सिर्फ 46 दिनों में फांसी पर लटकाया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:02:20