मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंजारा समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी युवक को अगवा कर राजस्थान के बांरा जिले के अल्दान गांव में ले गए और युवक के साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसे महिलाओं के कपड़े जूतों की माला पहनाई उसके मुंह पर कालिख पोती और उसका मुंडन कर...
ऑनलाइन डेस्क, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बंजारा समुदाय के एक युवक के साथ मारपीट और लोगों द्वारा अमानवीय हरकत करने का मामला सामने आया है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, वे युवक के रिश्तेदार हैं। वे युवक को अगवा कर राजस्थान के बांरा जिले के अल्दान गांव में ले गए और उसे बंधक बनाकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपितों ने उसे महिलाओं के कपड़े, जूतों की माला पहनाई, उसके मुंह पर कालिख पोती और उसका मुंडन कर दिया। इसके बाद उसे गांव में घुमाया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर मारपीट की गई। युवक ने आरोप लगाया कि उसे पेशाब भी पिलाई गई। पुलिस ने इस मामले में सोमवार देर रात आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए तीन थानों की पुलिस टीम गठित कर राजस्थान भेजा जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले युवक की शिकायत पर कार्रवाई न करने और इसके बाद एसपी से शिकायत पर प्रकरण दर्ज होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 10-12 लोगों ने किया अगवा आवेदक महेन्द्र सिंह पुत्र फूल सिंह ने एसपी को आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने कहा किवह गांव-गांर खेतों से कचरा फेंकने का काम करता है। उसे सेन बोर्ड चौराहे के पास पेट्रोल पंप से सौदान पुत्र गुलाम सिंह, गुमान सिंह पुत्र बालूराम, ओमकार पुत्र गिरधारी के साथ 10-12 लोग आये और जबरन अपने साथ उठाकर ले गए। रास्ते में बदन पुत्र गुलाब, छोटू पुत्र धर्म बंजारा, रमेश पुत्र श्री बालूराम, जगदीश, तोफान पुत्र बालूराम, प्रेम बंजारा पुत्र गुलाब सिंह बंजारा, नेदा पुत्र बाहू सिंह, कालूराम बंजारा, गुलाब व मथरीबाई मिली, जिन्होंने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने पेशाब पिलाकर, उसका मुंडन किया, घाघरा पहनाया व जूते-चप्पल की माला पहनाकर मुंह काला किया। आवेदक को पूरे गांव में घुमाया, इसके बाद पेड़ से बांध दिया और नंगा करके अनेक प्रकार के कृत्य किए। महेंद्र के अनुसार यह लोग उसे बुधवार को किडनैप कर पाटन, राजस्थान के झालावड़, अटरू आदि जगहों पर घुमाते रहे। पीड़ित युवक ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई न होने की सूरत में उसे आत्महत्या करने के अलावा कोई अन्य रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। झगड़ा प्रथा से जुड़ा है मामला जानकारी के अनुसार महेंद्र की चचेरी बहन की शादी आरोपितों के पक्ष में एक व्यक्ति से हुई थी। जो बाद में वहां से चली गई। इस पर 20 लाख रुपये झगड़ा प्रथा में देना तय हुआ था। अबकी बार भी रुपये देने की बात कह कर बमुश्किल छूट कर महेंद्र आया है। पूर्व मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महेंद्र के साथ अमानवीय कृत्य करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। इस मामले में महेंद्र के परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी को दुख दिए जाते थे। विवेक अष्टाना, एसडीओपी, गुना ने कहा कि युवक की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्रकरण अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट करने, अमानवीय कृत्य और अपमानित करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बमोरी, झागर, फतेहगढ़ और आस-पास के पुलिस थानों के बल को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान भेज रहे हैं। यह भी पढ़ें- PM Modi Interview: 'उन्हें संविधान पढ़ लेना चाहिए.
..', जेल वाले दावे पर पीएम मोदी ने दिया केजरीवाल को जवाब यह भी पढ़ें- मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से 10 लोगों की मौत, कई लापता; भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रुका
Guna Crime News Guna News Mp Crime News Mpo Latest Hindi News Mp News A Man Physically Assaulted Physical Assault With Man In Mp Madhya Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘चीनी दमन’ से दुनिया को अवगत कराना चाहती हूं : तिब्बती लड़की ने बयां किया दर्दनामकी ने आरोप लगाया कि चीनी अधिकारियों ने उनके और उनकी बहन के प्रदर्शन के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को ‘परेशान’ किया.
Read more »
Congress Candidate List: कांग्रेस ने दो सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, राज बब्बर और आनंद शर्मा को मिला टिकटकांग्रेस ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में राज बब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम कांगड़ा से घोषित किया है।
Read more »
Video: बसपा में फूट का वीडियो वायरल, सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को पहनाई जूतों की मालाSiddharthnagar BSP Viral Video: बसपा प्रत्याशी बार-बार बदले जाने और फिर गुपचुप तरीके से नामांकन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
अवैध संबंध, लालच और हत्या: भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर देवर को मार डाला, 78 दिन तक सोशल मीडिया पर जिंदा रखाद्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक रवि उर्फ सोनू (31) की अगवा करके हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने 78 दिन बाद सुलझा लिया है।
Read more »
हाईवे पर रोमांस! पहले बाइक पर 'इश्किया', अब कान पकड़कर मांग रहे माफीराजस्थान के कोटा में नेशनल हाईवे पर चलती बाइक पर रोमांस करते युवक-युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Read more »
बर्बर और अमानवीय... बंधक बनाकर युवक को पेशाब पिलाई, सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई, घाघरा पहनाकर गांव में घुमायाCrime News: मारपीट के बाद पेशाब पिलाई गई, जूतों की माला पहनकार सिर मुंडवा दिया गया. मुंह पर कालिख पोतकार घाघरा पहनाया गया और गांव में घुमाया गया. पीड़ित युवक का कहना है कि इस घटना के बाद से वह सदमे में है.
Read more »
