भारत MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में तीसरे स्थान पर आ गया है। देश की शेयर बाजार में गिरावट के कारण, इस सूचकांक में भारत की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से नीचे आ गई है। चीन और ताइवान के शेयर बाजारों के बेहतर प्रदर्शन के कारण भारत की स्थिति कमजोर हो गई है।
MSCI Emerging Markets index : भारत MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में तीसरे स्थान पर आ गया है. इससे पहले यह दूसरे स्थान पर था, लेकिन अब यह चीन और ताइवान के बाद आ गया है. भारत ीय शेयर बाजार में गिरावट के कारण इस सूचकांक में देश की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से नीचे आ गई है.
MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स और MSCI इनवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स, दोनों ही ऐसे पैमाने हैं, जिनमें विदेशी निवेशकों का करीब 500 अरब डॉलर तक का निवेश आता है. पहले भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही थी, लेकिन हाल ही में चीन और ताइवान के शेयर बाजारों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से भारत की स्थिति कमजोर हो गई. सितंबर 2024 में भारत के प्रमुख शेयर बाजार इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे, तब MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारत की हिस्सेदारी 20.8 प्रतिशत थी और यह दूसरे स्थान पर था. लेकिन घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के चलते भारतीय निवेशकों को लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ. इसके कारण भारतीय शेयरों की कीमतें गिर गईं और भारत की हिस्सेदारी घटकर जनवरी 2025 तक 18.41 प्रतिशत रह गई, जिससे यह तीसरे स्थान पर आ गया. सितंबर 2024 और जनवरी 2025 के बीच कितना बदलाव चीन का स्थान पहले से और मजबूत हुआ है. सितंबर 2024 में उसका वेटेज 23.89% था, जो जनवरी 2025 में बढ़कर 27.52% हो गया. ताइवान की स्थिति भी सुधरी है, उसका वेटेज 17.78% से बढ़कर 20.25% हो गया. भारत की स्थिति कमजोर हुई है. भारत का वेटेज 20.79% से गिरकर 18.41% रह गया, जिससे यह तीसरे स्थान पर चला गया. दक्षिण कोरिया का वेटेज भी कम हुआ है, जो 11.23% से घटकर 9.43% रह गया. MSCI EM Index में सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इस इंडेक्स में सबसे ऊपर है, जिसका वेटेज 10.97% है. चीन की टेनसेंट होल्डिंग्स 4.29% के वेटेज के साथ दूसरे स्थान पर है. अलीबाबा ग्रुप और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स क्रमशः 2.37% और 2.21% वेटेज के साथ आगे हैं. भारत की तीन कंपनियां – HDFC बैंक , रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक इस सूची में शामिल हैं. इसका मतलब यह है कि भारत की कुछ बड़ी कंपनियां अब भी इस इंडेक्स में मजबूत हैं, लेकिन कुल मिलाकर भारत की हिस्सेदारी कम हो रही है. कब छोड़ा था चीन को पीछे अगस्त 2024 में भारत ने MSCI इनवेस्टेबल मार्केट इंडेक्स में चीन को पीछे छोड़ दिया था और MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भी टॉप स्थान के करीब पहुंच रहा था. लेकिन बाजार में तेज बिकवाली के चलते चीन ने अक्टूबर 2024 में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया. जनवरी 2025 तक भारत की हिस्सेदारी घटकर 19.7 प्रतिशत रह गई, जो सितंबर 2024 में 22.3 प्रतिशत थी. हालांकि, भारत अभी भी MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में बना हुआ है. इसमें भारतीय कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं. फिर से बढ़ेगी भारत की हिस्सेदारी एक अच्छी खबर यह है कि MSCI की तिमाही समीक्षा के बाद भारत की हिस्सेदारी फिर से बढ़ने की संभावना है. यह बढ़कर 19 प्रतिशत हो सकती है, जिससे 850 मिलियन से 1 बिलियन डॉलर तक का विदेशी निवेश आ सकता है. इसके अलावा, हाल ही में लिस्ट हुई ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के जुड़ने से 257 मिलियन डॉलर का निवेश आ सकता है. वहीं, इंडसइंड बैंक को भी 264 मिलियन डॉलर तक का निवेश मिलने की उम्मीद है. यह बदलाव 28 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद लागू होंगे.
MSCI इमर्जिंग मार्केट भारत वैश्विक बाजार शेयर बाजार निवेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान को भारत से कई कदम पीछे छोड़कर रहना पड़ेगादुनिया की सबसे ताकतवर सेना के रैंकिंग में भारत टॉप 5 में है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। पाकिस्तान की सेना भारत की सेना से बहुत पीछे है।
Read more »
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025: भारत चौथा, पाकिस्तान 12वें स्थान परग्लोबल फायरपावर ने साल 2025 की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत चौथे स्थान पर है और पाकिस्तान 12वें स्थान पर। लिस्ट में दुनिया भर के 140 देशों की रैंकिंग बताई गई है।
Read more »
भारतीय खिलाड़ियों ने ICC टी20 रैंकिंग में धमाल मचायाइंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जीत के बाद भारत के तीन बल्लेबाजों टॉप 5 में शामिल, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर, अकील हुसैन टी20 गेंदबाजों में नंबर 1
Read more »
जनवरी 2025 में भारत में टॉप-5 मिड-साइज एसयूवी की बिक्रीयह खबर जनवरी 2025 में भारत में मिड-साइज एसयूवी बाजार में शीर्ष 5 स्थान पर रही एसयूवी के बारे में है। Hyundai Creta ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि Maruti Grand Vitara दूसरे स्थान पर रही। Mahindra Scorpio तीसरे स्थान पर रही है। इस खबर में Top-5 एसयूवी के अलावा अन्य लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी की बिक्री रिकॉर्ड भी दिया गया है।
Read more »
लीग चरण में शीर्ष तीन टीमें क्वालिफायर और एलिमिनेटर में खेलेंगीइस लीग चरण में पहले तीन स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालिफायर और एलिमिनेटर में खेलेंगी। क्वालिफायर-1 में लीग चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टकराएंगी। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। एलिमिनेटर में लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम और क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी। फाइनल 22 फरवरी को खेला जाएगा। तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज से छह टीमें बाहर हो जाएंगी।
Read more »
फाइनल का सफर इस लीग चरण में तय होगाइस लीग चरण में पहले तीन स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालिफायर और एलिमिनेटर में खेलेंगी। क्वालिफायर-1 में लीग चरण में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें टकराएंगी। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। एलिमिनेटर में लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम और क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ेंगी। फाइनल 22 फरवरी को खेला जाएगा। तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज से छह टीमें बाहर हो जाएंगी
Read more »
