मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बोले- अब आराम करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी via NavbharatTimes NarendraModi kamalnath
भोपाल मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने रविवार को राजगढ़ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम की किसान पेंशन योजना पर तंज कसते हुए इसे हास्यास्पद बताया है और कहा कि यह किसानों के अपमान के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि एमपी की कांग्रेस सरकार पहले से ही युवाओं को 4000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड देने का फैसला कर चुकी है। इसके अलावा वह अपने राज्य के किसानों का भी ध्यान रख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब आराम करना चाहिए। पीएम मोदी को आराम करना चाहिएः कमलनाथ कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए जो सहायता राशि तय की है वह उन किसानों के अपमान के अलावा कुछ भी नहीं जो देश की फूड सिक्यॉरिटी को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए हर माह 4 हजार रुपये का स्टाइपेंड और बुजुर्ग किसानों को हजार रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार बाकी किसानों को 6 हजार रुपये मासिक पेंशन देगी। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब आराम करना चाहिए। यह भी पढ़ेंः एयर स्ट्राइक का सबूत मांगा तो BJP नेता बोले- दिग्विजय भाईजान पाकिस्तान में घर ले लें बीजेपी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप सीएम ने पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लेते हुए उस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमने देखा कि केवल किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी और रेप जैसे मामले ही बीजेपी की 15 साल की उपलब्धि रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के दो महीने पहले तक मध्य प्रदेश किसानों की आत्महत्या मामले में पहले नंबर पर था। सरकार में आने के 65 दिनों के अंदर ही हमने अपने 'वचनपत्र' के कई वादों को पूरा किया जो बीजेपी 15 सालों में नहीं कर पाई थी। यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में पीएम मोदी की रैली, बढ़ेगी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी 15 साल में केवल बीजेपी नेताओं के आए अच्छे दिन कमलनाथ ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल झूठे वादे करते हैं और झूठे आश्वासन देते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में बीजेपी नेताओं के ही अच्छे दिन आए। वे लोग दोपहिया वाहनों की जगह चारपहिया वाहनों से चलने लगे। बता दें कि मुख्यमंत्री रविवार को राजगढ़ जिले में सिंचाई और पेयजल योजनाओं का शिलान्यास और 132.
33 किलोवॉट क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी स्टाइल, शाम को शहीदों को याद किया, रात को आतंकी कैंप तबाह कर दिए...जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पर जवाबी कार्रवाई का बहुत ज्यादा दबाव था। 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों में गुस्सा था वे सरकार से उम्मीद कर रहे थे कि पाकिस्तान से इस हमले का बदला लिया जाए।
Read more »
सीएम अमरिंदर की मोदी से गुजारिश, अभिनंदन को रिसीव करने की दें इजाजतCM Amrinder asks PM modi to go and receive Abhinandan पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से गुजारिश की है कि उन्हें पाकिस्तान से वापस भारत आ रहे वायुसेना के पायलट अभिनंदन को वाघा सीमा से रिसीव करने की इजाजत दी जाए.
Read more »
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी थी पायलट को नुकसान न पहुंचाने की चेतावनी: योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी एक 'मजबूत प्रधानमंत्री' हैं.
Read more »
UPA ने बढ़े हुए को घटाया और हमने घटे हुए को बढ़ाया : नरेन्द्र मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बढ़ी हुई विकास दर को घटाने का काम किया, जबकि हमने उसे बढ़ाने का काम किया।
Read more »
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
पीएम मोदी और सीएम नीतीश को बिहार की जनता ने नकारा: तेजप्रताप यादव– News18 हिंदीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से पटना में आयोजित संकल्प रैली को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इसे फ्लॉप करार दिया है.
Read more »
