Chhatarpur News: तीन मौतों के बाद परिवार में मातम का माहौल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
MP News: छतरपुर जिले के रावपुर गांव में 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है. दो मृतक बच्चे सगे भाई हैं और तीसरा बच्चा भी रिश्ते का भाई है. तीन मौतों के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने मीडिया को बताया कि इस घटना में रितिक अनुरागी , केसरी लाला अनुरागी और 8 साल के विजय अनुरागी की मौत हुई है. उधर, उत्तर प्रदेश के जालौन में पिकनिक मनाने के लिए नदी पर गए 5 दोस्तों की नदी में डूबकर मौत हो गई. एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने पांचों युवकों के शवों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उरई कोतवाली इलाके की चुर्खी रोड के रहने वाले दोस्त अनुभव बुंदेला , कनिष्क , शिवा , कोमेश और हेमंत यादव पिकनिक मनाने के लिए जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र में स्थित सला घाट पहुंचे थे. बेतवा नदी में सभी लोग नहा रहे थे, तभी नहाते समय एक दोस्त का पैर पत्थर से फिसल गया था. उसे बचाने के प्रयास में बाकी चारों दोस्त भी नदी की धारा में आकर फंस गए थे और गहराई में चले जाने के कारण डूब गए थे. काफी देर होने के बाद जब पांचों लड़के कहीं नजर नहीं आए और नदी किनारे लड़कों की गाड़ियां और कपड़े के साथ जूते चप्पल दिखाई दिए थे तो वहां मौजूद लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी. Advertisementमगर कुछ भी पता न चलने पर इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण चाहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार सुबह एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत करने के बाद कनिष्क और अनुभव के शव को बरामद कर लिया जबकि कुछ ही देर बाद अनुभव, उमेश और अंत में हेमंत का भी शव बरामद हो गया. Live TV
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi : हैदरपुर नहर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, साथी देखते रहे पर बचा न सके; नहीं आता था तैरनाबाहरी उत्तरी दिल्ली की हैदरपुर नहर में बुधवार दोपहर नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई।
Read more »
UP: तालाब में नहाने गए सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातमबांदा में दो सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से घर परिवार के साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है. वहीं, प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मुआवजे देने का आश्वासन दिया है.
Read more »
Rajasthan Road Accident: श्रीगंगा नगर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौतRajasthan Road Accident: राजस्थान के श्रीगंगा नगर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
Read more »
नाडी में डूबने से तीन बच्चों सहित चार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हालपुलिस ने मोर्चरी में रखवाए शव
Read more »
Pratapgarh News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीPratapgarh News: प्रतापगढ़ के अंबावली गांव के निकट तालाब पर नहाने गया एक व्यक्ति तालाब में डूब गया. सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
Read more »
बकरियां चराने गए दो बालकों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमदेवगढ़ थानांतर्गत सांगावास गांव के समीप झूंतरा स्थित तालाब में डूबने से रविवार को दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
Read more »
