मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में बाढ़ की स्थिति सुधरी और अगले 4-5 दिनों में मानसून पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद है।
MP- राजस्थान समेत 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बिहार में बाढ़ के हालात सुधरे, 4-5 दिनों में खत्म होगा मानसून मानसून की विदाई के बीच बारिश ने एक बार फिर दस्तक दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश , राजस्थान , छत्तीसगढ़ समेत 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 21 जिलों से मानसून विदा नहीं हुआ है। अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। 12 अक्टूबर के बाद मानसून लौट जाएगा। राजस्थान में मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। तेज हवा चली। जैसलमेर में दोपहर बाद 2mm बारिश हुई। चूरू में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी मंगलवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के कारण मौसम में बदलाव आया है। दूसरी तरफ, नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार में बीते दिनों 30 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी। गंडक, गंगा, कोसी जैसी नदियां उफान पर रहीं। अब नदियों का जलस्तर कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य से अगले 4 से 5 दिनों में मानसून पूरी तरह से खत्म होगा।दिल्ली में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.
4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है।मध्य प्रदेश: पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में 3 दिन गरज-चमक, 21 जिलों में बारिश कराने वाले दो सिस्टम एक्टिव मध्य प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से में अगले 3 दिन गरज-चमक के आसार हैं। यहां तीन-चार दिन से बूंदाबांदी हो रही है। अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में आसमान साफ रहेगा। 12 अक्टूबर के बाद से बारिश का दौर खत्म होने की संभावना है।राजस्थान: आज भी बारिश की संभावना, चूरू में तेज हवा के साथ बरसात हुई; पारा 36 डिग्री तक पहुंचाराजस्थान में उत्तर-पश्चिमी और शेखावटी के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार, 8 अक्टूबर को दोपहर बाद जोधपुर, जैसलमेर, चूरू समेत कई जगह आसमान में बादल छाए। तेज हवा चली। चूरू, जैसलमेर में दोपहर बाद कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट हुई।बिहार: 5 जिलों में आज बारिश-बिजली का अलर्ट, पटना के तापमान में आएगी गिरावट, बेगूसराय में 36.5 डिग्री तापमान बिहार के 5 जिलों में आज बारिश और बिजली का अलर्ट है। अन्य जिलों में धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान बेगूसराय सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।वे जाति का जहर फैला रहे, हरियाणा ने दो टूक कहा- देशविरोधी पॉलिटिक्स नहीं चलेगीदुष्यंत पांचवें स्थान पर रहे, गोपाल कांडा की भी हार; सैनी-विनेश-हुड्डा जीतेकांग्रेस ने कहा- नतीजे चौंकाने वाले, सीएम नायब सैनी बोले- कांग्रेस का झूठ नहीं चलासिर्फ 2 मंत्री ही जीत पाए; स्पीकर को पूर्व CM भजनलाल के बेटे ने हरायाबारात का इंतजार करती रही दुल्हन और..डांट से नाराज युवक ने की आत्महत्याछत्तीसगढ़ के 4 संभाग में आज भी बारिश की चेतावनीहिमाचल के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारीपंजाब के 11 जिलों में बारिश की संभावनाAIMIM प्रमुख ने किया बाढ़-कटाव प्रभावित इलाकों का दौरावेस्ट यूपी में दो दिन से गिर रहा तापमान
बारिश राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बाढ़ बिहार मानसून
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP के इस जिले में भारी बारिश से बिगड़े हालात, Video में देखिए बाढ़ का हालJhabua Flood: झाबुआ जिले में बीते दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है, ऐसे में जिले का जनजीवन अस्त Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
उफान पर गंगा नदी, 12 जिलें प्रभावित: 327 गांव में घुसा गंगा नदी का पानी, 9.78 लाख आबादी प्रभावितमानसून की ढलान पर बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गंगा नदी में बाढ़ है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से 12 जिलें प्रभावित हैं। इससे 9.
Read more »
Weather Update: एक सप्ताह की देरी से मानसून की विदाई का दौर शुरू, पांच उपमंडल में हुई कम बारिश; जानें सबकुछमानसून अब विदाई लेने लगा है। यही वजह है कि आजकल कुछ राज्यों में जहां बारिश हो रही है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश होने का सिलसिला धम सा गया है।
Read more »
मानसून के पैटर्न में बदलाव, गंगा मैदान में कम बारिश, पश्चिमी राज्यों में ज्यादागंगा के मैदान वाले राज्यों में मानसून की बारिश लगातार घट रही है जबकि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश बढ़ रही है। मौसम एक्सपर्ट इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़ रहे हैं।
Read more »
देश का मानसून ट्रैकर: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा; UP के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; MP...IMD Monsoon Rainfall Tracker State Wise Update. Follow Madhya Pradesh Rajasthan Maharashtra, Gujarat Uttarakhand Rain Alert, Monsoon Forecast Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर उधम काटेगा मौसम, बारिश को लेकर 10 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेटराजस्थान में मानसून की विदाई से पहले फिर से सक्रिय होने के कारण 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »
