MP Weather News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। मंगलवार के दिन छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई है। इसके साथ ही बालाघाट, बैतूल और सिवनी में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती है।
भोपालः मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव दिख रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलों के साथ बारिश हुई। वहीं, तापमान में स्थिरता बनी रही। कुछ जिलों में लू भी चली। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से नमी आने लगी है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को छिंदवाड़ा में 13, मलाजखंड में 7 मिलीमीटर बारिश हुई।प्रदेश के धार, रतलाम, सागर, टीकमगढ़, दमोह, गुना जिलों में लू चल रही है। जबकि धार, इंदौर, खंडवा, रीवा, सागर, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम और बैतूल जैसे जिलों में रात भी गरम हो गई है। बुधवार को छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। यहां ओलावृष्टि भी हुई है। नर्मदा पुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। बाकि जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।प्रमुख जिलों के तापमानप्रमुख जिलों के तापमान को देखें तो भोपाल में 41, ग्वालियर में 41.
6, नर्मदा पुरम में 43.3, इंदौर में 41.4, पचमढ़ी में 35.6, रतलाम में 44.2, उज्जैन में 42, जबलपुर में 40, खजुराहो में 42, नौगांव में 42, टीकमगढ़ में 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 24.8, ग्वालियर में 25, नर्मदापुरम में 27.6, इंदौर में 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।इन जिलों में लू चलने की चेतावनीमौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। नर्मदापुरम, धार, ग्वालियर, दमोह, सागर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, खंडवा इंदौर रीवा मऊगंज और सतना जिलों में रातें गर्म रह सकती है।Rain In MP: एमपी में गर्मी के बीच शुरू हुआ ओला-बारिश का दौर, 10 जिलों में झमाझम बरसे मेघ, इन जिलों के लिए अलर्टइन जिलों में ओलावृष्टि की संभावनाप्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, डिंडोरी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। साथ में बारिश भी हो सकती है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा से इस जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है।
Mp Weather News Mp Weather Forecast Railfall And Hailstorm Alert Mp Ka Mausam Weather Of Mp मध्य प्रदेश का मौसम Rain Alert Amid Heat Wave एमपी में ओलावृष्टि का अलर्ट Mp News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP Weather Update: गर्म हवा और लू के थपेड़े लगेंगे, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के संकेत भी, एमपी के मौसम का ताजा अपडेटMP Ka Mausam: एमपी में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बने प्रति चक्रवात से तापमान में गिरावट का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छा सकते हैं और 16 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना...
Read more »
Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-NCR में अब पड़ सकती है भीषण गर्मीWeather Update : IMD alert, Delhi-NCR will now face intense heat, Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, दिल्ली-NCR में अब पड़ेगी भीषण गर्मी...देश
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी के साथ बारिश की संभावनाRajasthan Weather Today: राजस्थान में आंधी के साथ बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर का मौसम
Read more »
MP AQI: एमपी में होली के बाद और बिगड़ा हवा का हाल, ग्वालियर इंडेक्स सबसे बेकारMP AQI Update: एमपी में होली के बाद और बिगड़ा हवा का हाल, ग्वालियर का इंडेक्स सबसे बेकार, जानें अपडेट
Read more »
MP में नहीं रुकेगी बारिश! आज भी IMD ने 10 जिलों को किया अलर्ट, जानें अपडेटMP Weather: मध्य प्रदेश में नहीं रुकेगी बारिश! आज भी IMD ने 10 जिलों को किया अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे का हाल
Read more »
72 घंटे तेज गर्मी के बाद बदला MP का मौसम, पारा 4 डिग्री गिरा, बारिश भी होगी?MP Weather: 72 घंटे की तेज गर्मी के बाद बदला मध्य प्रदेश का मौसम, पारा 4 डिग्री गिरा, बारिश भी होगी? जानें
Read more »
