MP Weather Today: कटनी में 50 गांव में बाढ़ जैसे हालात, धसान नदी के पुल से चार फीट ऊपर पानी, देखें तस्वीरें

Mp Weather News

MP Weather Today: कटनी में 50 गांव में बाढ़ जैसे हालात, धसान नदी के पुल से चार फीट ऊपर पानी, देखें तस्वीरें
Mp Weather TodayMp Rain NewsMp Rainfall News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 125 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 51%

पांच दिन से लगातार भीग रहे मध्य प्रदेश के कई जिलों में अब बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कटनी के 50 गांव में पानी भर गया है। प्रशासन की टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं।

मध्य प्रदेश में पांच से लगातार बारिश हो रही है। यह बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर आई है। निमाड़ क्षेत्र के खंडवा में जहां किसानों को अच्छी बारिश से उम्मीदें बंधी हैं। वहीं, निवाड़ी में लगातार बारिश के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। निवाड़ी में अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से चार युवक टापू पर फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर बचाया गया। टीकमगढ़ में धसान नदी उफान पर होने के कारण छतरपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, कटनी में भी हालात खराब हैं, यहां कई गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांव से बाहर निकाले जा रहे लोग कटनी जिले में 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जिससे जिले के ढीमरखेड़ा, पान उमरिया, बहोरीबंद और स्लीमनाबाद क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा गांव बारिश की चपेट में आ गए हैं। दर्जनों गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने एसडीईआरएफ और जबलपुर से बुलाई गई एनडीआरएफ टीम की मदद ली है। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत शिविर और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि कटनी एसडीईआरएफ की 12 लोगों की 2 टीम, जबलपुर से 12 लोगों की टीम समेत एनडीआरएफ की 30 लोगों की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। इन टीमों ने अब तक 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग अभी भी घरों में फंसे हुए हैं, रेस्क्यू टीमें पौंडी खुर्द और थिर्री गांव से लोगों को बाहर निकाल रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में 8 राहत शिविर केंद्र बनाए हैं, जहां करीब 1500 से 1700 लोगों को सुरक्षित रखा गया है। यहां लोगों को भोजन और पानी की व्यवस्था की जा रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने ढीमरखेड़ा तहसील में आई बाढ़ को लेकर एक्स किया है। उन्होंने वहां फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री और कटनी कलेक्टर से बात करते हुए हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है। टीकमगढ़ का छतरपुर से सड़क संपर्क टूटा, पुल के चार फीट ऊपर पानी टीकमगढ़ जिले का छतरपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। धसान नदी के उफान पर होने के कारण पुल पर करीब चार फीट ऊपर पानी बह रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन यंत्री इंद्र शुक्ला ने बताया कि धसान नदी पर टीकमगढ़ जिले में सुजारा बांध बना है, जिसमें पानी अधिक आ जाने के कारण बीती रात 12 बजे बांध के 12 गेट खोल दिए गए हैं। 2340 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण धसान नदी के ऊपर खरीला गांव के पास बने पुल पर करीब 4 फुट पानी आ गया है, जिससे आवागमन बंद हो गया है और टीकमगढ़ का छतरपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस प्रशासन ने जवान तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे ड्यूटी करेंगे, ताकि लोग नदी का पुल पार ना करें। युवकों को बचाने में फंसे पुलिसकर्मी, छह घंटे बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला निवाड़ी जिले में हुई लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश से ओरछा की जामनी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से मशेवी चारने गए चार युवक एक टापू पर फंस गए। सूचना पर निवाड़ी कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.

राय सिंह नरवरिया मौके पर पहुंचे रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग करते नजर आए। निवाड़ी कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि फंसे हुए युवकों को पहले भोजन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद पर्याप्त संसाधन जुटाकर युवकों को सुक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि रात का समय और नदी का तेज बहाव रेस्क्यू को चुनौतीपूर्ण बना रहा था। नदी के बीचो-बीच पत्थरों से नाव टकरा रही थी, जिससे बड़ा खतरा उत्पन्न हो रहा था। इस दौरान पुलिस के चार जवान भी फंस गए थे, लेकिन, करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवानों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बारिश से शबाब पर आया राहतगढ़ वॉटरफॉल, सैलानियों की लगी भीड़ बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सागर जिले के राहतगढ़ में एक बेहद ही सुंदर जलप्रपात है। बारिश के बाद जब ऊंची चट्टानों से पानी गिरता है तो दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए खींचे चले आते हैं। राहतगढ़ वाटरफॉल को भालकुंड और भीमकुंड के नाम से भी जाना जाता है। यह जलप्रपात घने जंगलों के बीच में बना हुआ है। बीना नदी पर बने इस प्राकृतिक वॉटरफॉल में इन दिनों सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार हो गया है। सावन के इस महीने में पिछले तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से बीना नदी अपने पूरे वेग से बह रही है, जिससे वॉटरफॉल में भी खूब पानी आ रहा है। वॉटरफॉल पर यह नजारा देखने सागर, रायसेन, विदिशा सहित आस-पास के लोग अपने परिजनों के साथ आते हैं। इस जगह पर प्रशासन ने सौंदर्यीकरण के लिए अनेक निर्माण कार्य करवाए हैं, लोगों को बैठने के लिए छतरियां और ऊंचाई पर एक टावर बनाया गया है, जिस पर बैठकर लोग प्रकृति के सुंदर नजारे को निहार सकते हैं। वाटरफॉल के नाम से सेल्फी प्वाइंट भी है, जहां पर युवा सेल्फी लेते हुए दिखाई देते हैं। सुरक्षा के इंतजाम वन विभाग के अंतर्गत आने वाले इस वाटरफॉल में पहले हुए हादसों से सबक लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। कोई जलप्रपात के ज्यादा नजदीक ना जा पाए, इसके लिए रेलिंग लगाई गई है। सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहते हैं। खंडवा में हल्की बारिश का दौर जारी, अब तक 388 मिमी बरसात खंडवा में मानसून शुरू होने के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है। हालांकि, जिले में अब तक झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश से निमाड़ की धरती सराबोर हो रही है। बीते दिन बुधवार को जिले में करीब 10 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक जिले में 388 मिमी बारिश हो चुकी है। बीते साल की तुलना में अब तक 100 मिमी बारिश ज्यादा मौसम वैज्ञानिक बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मानसून सीजन में गुरुवार सुबह आठ बजे तक जिले में 388 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले साल जुलाई महीने तक लगभग 270 मिमी बारिश हुई थी। इस साल अब तक करीब 100 मिमी अधिक बारिश हुई है, जो अच्छी बारिश का संकेत हैं। अगले कुछ दिन तक जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Mp Weather Today Mp Rain News Mp Rainfall News Mp Weather Update Today Monsoon Rain In Mp Mp Monsoon Update Today Rain Alert Today Madhya Pradesh Weather Madhya Pradesh Rain Alert एमपी का मौसम एमपी का आज का मौसम एमपी की बारिश की खबर एमपी का मौसम अपडेट आज एमपी में मानसून की बारिश एमपी का आज का मानसून अपडेट आज बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश का मौसम मध्य प्रदेश की बारिश की चेतावनी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Assam Floods: पानी में डूबे असम के गांव, बाढ़ से लगातार बिगड़ रहे हालातAssam Floods: पानी में डूबे असम के गांव, बाढ़ से लगातार बिगड़ रहे हालातAssam Floods: असम में बारिश और बाढ़ की मार जारी है. लगातार तेज बारिश और बाढ़ के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि बाढ़ के पानी का स्तर घट रहा है, मगर हालातों में खास सुधार नहीं है. 3000 से ज्यादा गावों में पानी भरा हुआ है मगर लोगों के पीने के लिए पानी नहीं है, ना ही वहां बिजली आ रही है.
Read more »

अयोध्या में रामलला तक पहुंच सकता है सरयू का पानी, शहर में बारिश का अलर्ट जारीअयोध्या में रामलला तक पहुंच सकता है सरयू का पानी, शहर में बारिश का अलर्ट जारीनदी उफान पर है, यहां पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं, सरयू नदी से करीब 72 फीट की ऊंचाई पर है
Read more »

बाढ़ से भयावह हालात: शहर में घुसा पानी... मद्रास रेजीमेंट के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे, NDRF टीम भी लगीबाढ़ से भयावह हालात: शहर में घुसा पानी... मद्रास रेजीमेंट के 200 जवान रेस्क्यू में जुटे, NDRF टीम भी लगीशाहजहांपुर में बुधवार को बाढ़ से हालात भयावह हो गए। खन्नौत और गर्रा नदी उफनाने से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया।
Read more »

Maharashtra Weather Update: Kalyan में ज़ोरदार बारिश, नदियों पर बने पुल पानी से सराबोरMaharashtra Weather Update: Kalyan में ज़ोरदार बारिश, नदियों पर बने पुल पानी से सराबोरमहाराष्ट्र में कल्याण और आसपास के इलाक़ों में ज़ोरदार बारिश हो रही है। यहां कालू नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी पर बना पुल भी पानी से सराबोर है। ऐसे में आसपास के चार-पांच गांवो का संपर्क टूट गया है। इसके अलावा कल्याण के ग्रामीण इलाक़े में बहने वाली उल्हास नदी भी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस नदी पर बने पुल पर भी आवाजाही रोक दी गई...
Read more »

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के हालातWeather Update: यूपी-उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात में बाढ़ के हालातगुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा तालुका में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां सड़कों पर नदियों जैसे तेज बहाव से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
Read more »

Maharashtra: पुणे-ठाणे में पुल व सड़कें पानी में डूबीं, लोगों का हाल-बेहाल; तस्वीरों में देखें बाढ़ जैसे हालातMaharashtra: पुणे-ठाणे में पुल व सड़कें पानी में डूबीं, लोगों का हाल-बेहाल; तस्वीरों में देखें बाढ़ जैसे हालातMaharashtra: पुणे-ठाणे में पुल व सड़कें पानी में डूबीं, लोगों का हाल-बेहाल; तस्वीरों में देखें बाढ़ जैसे हालात Heavy rain in pune thane maharashtra road closed bridge went under water
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:30:22