MP Road Accident: 5 people killed in collision between car and tractor near Malwa College in Maharajpura, Gwalior MP Road Accident: ग्वालियर के महाराजपुरा में मालवा कॉलेज के पास कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत
"MP Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित मालवा कॉलेज के पास रविवार सुबह एक कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई.
जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी. नगर पुलिस अधीक्षक हिना खान के मुताबिक, डबरा से आ रही एक कार महाराजपुरा स्थित मालवा कॉलेज के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई.Advertisment हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. इसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी. उसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि कुछ मृतक आदित्यपुरम के राजावत परिवार के हैं, जबकि अन्य की अभी तक पुष्टि नहीं की जा सकी है. #WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh: Five people died after a collision between a car and a tractor in the Maharajpura area. pic.twitter.com/MdLDgkiRgr — ANI November 16, 2025 कार में सवार थे पांच दोस्त नगर पुलिस अधीक्षक हिना खान ने बताया कि, हादसे को लेकर रविवार सुबह करीब 6 से साढ़े छह बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मालवा कॉलेज के सामने हाईवे पर एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर की टक्कर हो गई है. उसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी लोग घटना की पुष्टि करने पहुंचे. पांच लड़कों को लेकर एक सफेद कार हाईवे के डबरा की ओर से आ रही थी, तभी पीछे से एक ट्रैक्टर से टकरा गई. अभी तक कोई भी जीवित नहीं मिला है. ये पांचों दोस्त साथ यात्रा कर रहे थे." #WATCH | Gwalior, Madhya Pradesh: CSP Hina Khan says, "This morning, between 6:00 and 6:30 a.m., the control room received information that an accident had occurred on the highway in front of Malwa College, involving a collision between a car and a tractor. Police immediately… https://t.co/LXsqAtWa25 pic.twitter.com/YEcleDfGJs — ANI November 16, 2025 पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर नहीं था, लेकिन पुलिस के पास उसका संपर्क विवरण है और वे कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, "कुछ लड़के आदित्यपुरम निवासी राजावत परिवार के हैं, और हम बाकी की पुष्टि कर रहे हैं. हमने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है. ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर नहीं मिला, लेकिन हमारे पास उसका संपर्क नंबर है और उसके आधार पर हम उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं." ये भी पढ़ें: Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके में एक और बड़ा खुलासा, लाल किले के पास मिले 9 एमएम कारतूस ये भी पढ़ें: Rohini Acharya Husband Net Worth: कौन हैं समरेश सिंह? करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लालू के दामाद"
Road Accident Madhya Pradesh Accident Madhya Pradesh News MP News Road Accident News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही कार का बिगड़ा बैलेंस, सीधा गड्ढे में जाकर गिरी, सीसीटीवी में कैद भयानक घटनाCar Accident Video: रोजाना सोशल मीडिया पर कितनी सारी हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती रहती हैं Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DRDO ने विकसित किए समुद्री खतरों का पता लगाने वाले MP-AUVsDRDO ने समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देते हुए नई पीढ़ी के मैन-पोर्टेबल ऑटोनोमस अंडरवॉटर व्हीकल्स (MP-AUVs) विकसित किए हैं। ये व्हीकल समुद्र में बारूदी सुरंगों और अन्य खतरों का पता लगाने में सक्षम हैं, जिससे नौसेना की क्षमता बढ़ेगी।
Read more »
Rachna Banerjee: খাঁটি সরষের তেল মাখুন, মোয়া খান, শীতে পরামর্শ রচনার...Actress MP Rachna Banerjee share tips to be healthy in winter
Read more »
लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाला हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचला, मौके पर मौतUP Accident News: लखीमपुर खीरी में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई।
Read more »
Bus Accident: ఘోర ప్రమాదం.. ఆగి ఉన్న ఇసుక లారీని ఢీకొట్టిన ఆర్టీసీ బస్సు, ఇద్దరి దుర్మరణం..!Jangoan Bus Accident: చేవెళ్ల బస్సు ప్రమాద దుర్ఘటన గురించి మరువక ముందే రాష్ట్రంలో మరో ఘోర బస్సు ప్రమాదం జరిగింది. తెలంగాణలోని జనగామ జిల్లా రఘునాధపల్లి మండలం, నిడికొండ వద్ద ఈ తెల్లవారుజామున ఉదయం ఘోర బస్సు ప్రమాదం జరిగింది.
Read more »
MP के सागर में ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर, 25 लोग घायल; 7 की हालत गंभीरMP Sagar Accident: मध्य प्रदेश के सागर में एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 40 ग्रामीण सवार थे जो एक चमत्कारी कुएं के दर्शन कर लौट रहे थे। यह हादसा सुल्तानपुर-बेगमगंज रोड पर हुआ। कार सवार मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज...
Read more »
