मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम पेठिया में मदरसे से 20 लाख के नकली नोट मिलने के मामले में पुलिस को नई जानकारियां मिली हैं। आरोपित मौलाना जुबैर अंसारी ने 20 लाख के नकली नोट पहले ही खपा दिए हैं। जुबैर अंसारी और नाजिर को मालेगांव पुलिस ने शनिवार को 10 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया...
जेएनएन, इंदौर। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम पेठिया में मदरसे से 20 लाख के नकली नोट मिलने के मामले में पुलिस को नई जानकारियां मिली हैं। आरोपित मौलाना जुबैर अंसारी ने 20 लाख के नकली नोट पहले ही खपा दिए हैं। बुधवार को बुरहानपुर में खंडवा एसआइटी और मालेगांव पुलिस ने मामले के तीन आरोपितों जुबैर अंसारी, नाजिर अकरम और डा.
प्रतीक नवलखे के घरों की तलाशी ली। 10 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए दो व्यक्ति उल्लेखनीय है कि जुबैर अंसारी और नाजिर को मालेगांव पुलिस ने शनिवार को 10 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि डॉ. प्रतीक नवलखे फरार है। पुलिस को डॉ. प्रतीक के घर से कुछ कागजात मिले हैं। जुबैर ने मालेगांव पुलिस को बताया था कि बुरहानपुर में डा. प्रतीक की एक प्रिंटिंग प्रेस है, जहां नकली नोट छापे जाने की आशंका है। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि जुबैर को मालेगांव से खंडवा लाने के लिए पुलिस गुरुवार को न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी। मध्य प्रदेश एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है राज्य ब्यूरो के अनुसार, मध्य प्रदेश एटीएस ने भी जांच शुरू कर दी है। एटीएस की टीम मालेगांव जाकर जुबैर से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने देश विरोधी ताकतों से संबंध होने से इनकार किया है। एटीएस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है खंडवा में प्रतिबंधित संगठन सिमी का गढ़ होने के कारण एटीएस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में यह पता चला है कि डॉ. प्रतीक नवलखे आनलाइन गेम और सट्टे की लत के कारण अपराध की दुनिया में शामिल हुआ। मौलाना का मालेगांव में मजबूत नेटवर्क है, जिससे नकली नोट पूरे महाराष्ट्र में खपाए जाते थे।
Khandwa Police Investigation Zubair Ansari Arrest Madhya Pradesh ATS Probe Counterfeit Currency Racket India Madrasa Fake Notes Pethiya Dr Prateek Navalkhe Absconding Online Betting Fake Currency Motive Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP News: जबलपुर में हाइवे पर रफ्तार का कहर, वैन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरारजबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर एक तेज रफ्तार वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पेट्रोल पंप पर काम करता और ड्यूटी से घर लौट रहा था। घटना अंजनी माता मंदिर के पास हुई। वैन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने वैन को जब्त कर लिया...
Read more »
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा! पैसेंजर और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर- Chhattisgarh News:train accindent breaking news collision between passenger train and goods train near lalkhadan
Read more »
UP ATS का मौलाना शमशुल हुदा खान पर एक्शन: विदेशी फंडिंग और कट्टरपंथ का आरोप... पाकिस्तान-कश्मीर लिंक का खुलासाUP ATS News: उत्तर प्रदेश ATS ने ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमशुल हुदा खान के खिलाफ धोखाधड़ी और FEMA उल्लंघन के तहत FIR दर्ज की है।
Read more »
MP SET 2025 Application Form: MPPSC ने शुरू किए MP SET 2025 आवेदन, आखिरी तारीख से पहले सिर्फ 5 मिनट में करे...MP SET 2025 Application form: एमपीपीएससी ने MP SET 2025 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले अभ्यर्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. परीक्षा 11 जनवरी को OMR आधारित ऑफलाइन होगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5% अंक की छूट मिलेगी. फॉर्म फीस, लेट फीस और करेक्शन की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Read more »
MP News: सीधी के युवक से गुजरात में बदसलूकी, बदमाश ने चटवाए पैर के तलवे और मारे चांटे; वीडियो से मचा हड़कंपसीधी के एक युवक को गुजरात में एक बदमाश ने चाकू की नोक पर पैर के तलवे चटवाए और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद युवक लापता है। परिजनों ने भोला भाई नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया...
Read more »
Patna News: डेंगू के चपेट में राजधानी, 24 घंटे में मिले 20 नए केस; मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1472पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 20 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या 1472 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग मामलों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नए मामलों की निरंतर वृद्धि चिंता का विषय है। डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने और मच्छरों को पनपने से रोकने की सलाह दी गई...
Read more »
