मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया है. यह वजन सामान्य से लगभग दोगुना है. डॉक्टरों के अनुसार यह मामला बेहद दुर्लभ है और फिलहाल बच्चा अस्पताल की निगरानी में पूरी तरह स्वस्थ है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां शासकीय रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया है. आपको बता दें कि यह वजन सामान्य से लगभग दोगुना है. डॉक्टरों के मुताबिक यह घटना बेहद दुर्लभ है और इसे कुदरत का चमत्कार भी कहा जा सकता है.
सीजेरियन से हुआ जन्म Advertisment अस्पताल की गायनोकोलॉजिस्ट और यूनिट हेड डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि रांझी निवासी शुभांगी चौकसे ने बुधवार को सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए इस बच्चे को जन्म दिया. डॉक्टर भावना ने कहा कि अपने लंबे करियर में उन्होंने इतने भारी बच्चे का जन्म बहुत सालों बाद देखा है. जन्म के बाद से ही बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया है. उसे एसएनसीयू में रखा गया है ताकि ब्लड शुगर लेवल की जांच की जा सके. डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे बच्चों में शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव और जन्मजात बीमारियों का खतरा रहता है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है. क्यों खास है यह मामला डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के इतने अधिक वजन के पीछे मां का स्वास्थ्य, पोषण और आनुवंशिक कारण हो सकते हैं. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जीवनशैली के कारण पिछले कुछ वर्षों में बच्चों का जन्म वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इसके बावजूद 5.2 किलो का बच्चा बहुत ही दुर्लभ मामला है. डॉक्टर के मुताबिक, आमतौर पर एक नवजात लड़के का औसत वजन 2.8 से 3.2 किलो और लड़की का 2.7 से 3.1 किलो होता है. लेकिन यह बच्चा औसत से करीब 2 किलो ज्यादा वजनी है. इस वजह से यह मामला पूरे जबलपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह भी पढ़ें- MP News: "हम गर्व से आदिवासी हैं, हिंदू नहीं" मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का बड़ा बयान यह भी पढ़ें- MP News: आर्मी में भर्ती हो गया बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेज बनाकर मध्य प्रदेश में रहता था
Madhya-Pradesh-News Madhya Pradesh News In Hindi Latest MP News MP News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP News-विदिशा में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 40 साल का आरोपी गिरफ्तारVidisha News-विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील से एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
MP News: मैट्रिमोनियल साइट पर मिली दो तलाकशुदा महिलाओं से दुष्कर्म, 89 लाख रुपये की ठगीएक शातिर व्यक्ति ने मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से दो तलाकशुदा महिलाओं से दोस्ती की और खुद को उद्योगपति बताकर दुष्कर्म किया। उसने न केवल शादी का झांसा दिया बल्कि निवेश के नाम पर और ब्लैकमेलिंग के जरिए उनसे 89 लाख रुपये भी हड़प लिए। साथ ही इस अपराध में उसकी पत्नी भी शामिल रही जिसने महिलाओं का वीडियो...
Read more »
MP News Today 4 September 2025: एमपी में आज कहां-क्या चल रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें हर-पल की अपडेटMP Breaking News Today 4 September 2025 Highlights: मध्यप्रदेश में गुरुवार यानि 4 सितंबर को कहां क्या खास हो रहा है, इसकी सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए ZEEMPCG के साथ बने रहिए.
Read more »
MP News: आर्मी में भर्ती हो गया बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेज बनाकर मध्य प्रदेश में रहता थाMP News: आर्मी में भर्ती हो गया बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेज बनाकर मध्य प्रदेश में रहता था राज्य Illegal Bangladeshi Man Joined Indian Army in MP
Read more »
MP News: ‘हम गर्व से आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’ मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का बड़ा बयानMP News: ‘हम गर्व से आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’ मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का बड़ा बयान Congress Leader Umang Singhar says we are proud Adivasi not Hindu राज्य | मध्य प्रदेश
Read more »
MP News: जबलपुर के सरकारी अस्पताल में 5.2 KG के नवजात का जन्म; डॉक्टर बोले- इतना वजन दुर्लभ, SNCU में निगरानीमध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी रानी दुर्गावती अस्पताल में एक महिला ने सीजेरियन के जरिए 5.2 किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया। यह मामला बहुत ही खास और दुर्लभ है, क्योंकि आमतौर पर नवजात बच्चों का
Read more »
