Madhya Pradesh Weather Update: प्रदेश में एक ओर गर्मी चरम पर है, तो दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली. उज्जैन में तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं भोपाल में पारा 42.5 डिग्री दर्ज हुआ.
भोपाल. मध्य प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के साथ धूल भरी आंधी का दौर देखा गया. इस दौरान रतलाम जिले के आलोट में सबसे ज्यादा 16 मिमी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के 5 जिलों से बारिश रिकार्ड की गई है.
वहीं शाजापुर में 73 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई. इसके अलावा मैहर जिले में ओले भी गिरे हैं. आगर, शाजापुर, देवास, हरदा, उज्जैन और नीमच जिलों में धूल भरी आंधी देखी गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के 33 जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल में मौसम के तेवर गुरुवार दिन में भी गरम रहे. भोपाल में दिन का पारा 42.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि बीते दिनों की अपेक्षा 0.9 डिग्री ज्यादा रहा. सुबह से तेज धूप के साथ ही पारा लगातार चढ़ता नजर आया. रात के तापमान में 0.7 डिग्री की उछाल के साथ पारा 24.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, इंदौर शाजापुर और धार जैसे जिलों में तेज हवाओं का दौर देखा गया. प्रदेश के 17 किलो में धूल भरी आंधी का दौर भी देखा गया. शाजापुर में 72 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली. प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तापमान अधिक बना हुआ है, जबकि पूर्वी हिस्सों में नए सिस्टम के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश में इन दोनों साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम सक्रिय बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखा गया. कई जिलों में हुई बारिश वहीं दूसरी और गुरुवार को मध्य प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का दौर देखा गया. इसमें सबसे अधिक बारिश रतलाम जिले में रिकॉर्ड हुई. यहां के आलोट में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा देवास के हाटपिपल्या में 11 मिमी, अनूपपुर के बेनिवारी में 10.8 मिमी, उज्जैन के झरदा में 8 मिमी और आअग-मालवा के आगर में 2 मिमी बारिश हुई. कई जिला में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार के लिए प्रदेश के करीब 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जैसे जिलों में वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी है. रतलाम में पारा 43 डिग्री पहुंचा पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रतलाम में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा खजुराहो उज्जैन में 43.4 डिग्री, गुना/नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री, खरगोन में 42.5 डिग्री और भोपाल/धार/खंडवा में 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में पारा सबसे कम में 18 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अमरकंटक में 19 डिग्री, कल्याणपुर में 20.7 डिग्री, मंडला में 21 डिग्री और मलाजखंड में 21.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. उज्जैन का पारा सबसे ज्यादा प्रदेश के पांच बड़े शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को उज्जैन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. यहां पारा 43.4 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, इंदौर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, जबलपुर में 40.2 डिग्री और ग्वालियर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. शहर अधिकतम/न्यूनतम AQI भोपाल 42.5/24.5 156 इंदौर 42/26.2 122 जबलपुर 40.2/25.6 98 ग्वालियर 39.6/25.5 213 उज्जैन 43.4/24.5 73
Red Alert In MP Today MP Rain Alert Today Rain Alert In Bhopal MP के 33 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट Rain And Storm Alert In 33 Districts Of MP भोपाल में लू रतलाम में बारिश मैहर में ओले Heat Wave In Bhopal Rain In Ratlam Hail In Maihar Mp Weather ग्वालियर की हवा हुई ज़हरीली आंधी और बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड 33 जिलों में बारिश का खतरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर! भोपाल समेत 20 जिलों में लू मचाएगा तांडवMP Heatwave alert: मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर! भोपाल समेत 20 जिलों में लू मचाएगा तांडव, Orange Alert जारी
Read more »
MP को बादलों ने घेरा, 20 से ज्यादा जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अपडेटMP Weather: मध्य प्रदेश को बादलों ने घेरा, 20 से ज्यादा जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Read more »
हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट: कल BJP का पंडाल गिरा, मंत्री का टेंट उड़ा; गुरुग्राम में का...Haryana Rain Alert on Dainik Bhaskar हरियाणा के 18 जिलों में आज, शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
आज फिर पलटेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 12 जिलों में लू..20 जिलों में होगी बारिश!MP Weather: आज फिर पलटेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 12 जिलों में लू..20 जिलों में होगी बारिश! जानें अपने शहर का हाल
Read more »
Weather Forecast : दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन बारिश का Alert, जानें अपने शहर में मौसम का हालWeather Forecast: Alert of rain in Delhi-NCR for next 3 days, दिल्ली-NCR में अगले 3 दिन बारिश का Alert, जानें अपने शहर में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
Read more »
MP Weather Update: 5 मौसम प्रणालियां सक्रिय, कई जिलों में गरजेंगे बादल, पढ़ें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटMP Weather News: एमपी में मौसम बदल रहा है। कहीं गर्मी है, तो कहीं बारिश हो रही है। कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ पानी गिरा। भोपाल में तापमान 41.
Read more »
