MP Cabinet Expansion: राम निवास रावत टीम मोहन में शामिल, शपथ में जुबान फिसली, दो बार लेनी पड़ी शपथ

Mp News News

MP Cabinet Expansion: राम निवास रावत टीम मोहन में शामिल, शपथ में जुबान फिसली, दो बार लेनी पड़ी शपथ
Madhya Pradesh NewsRam Nivash RavtRawat Bicomes Minister Of State
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

मध्य प्रदेश में विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने सोमवार सुबह नौ बजे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत ने सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इससे डॉ. मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री हो गए हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सोमवार सुबह नौ बजे रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राजभवन में हुए इस संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत राज्य के कई मंत्री मौजूद रहे। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने से नाराज चल रहे श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में आमद दी थी। इससे ग्वालियर-चंबल अंचल में भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। फिलहाल रावत ने कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मंत्री बनने के बाद उनका इस्तीफा तय है। इस्तीफा देने के बाद रावत को छह महीने के भीतर विधायक बनना होगा वरना उनका मंत्री पद स्वतः ही खत्म हो जाएगा। कैबिनेट विस्तार के बाद मध्य प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है। कैबिनेट मंत्री के नाते रामनिवास रावत के अनुभव का लाभ मिलेगा। उनके अनुभव का सरकार और क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। पिछड़े और विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्र से प्रतिनिधित्व मिल रहा है। LIVE: राजभवन, भोपाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह https://t.co/msDGLgIXHN — Dr Mohan Yadav July 8, 2024 रावत की जुबान फिसली रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली तो उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने राज्य के मंत्री के बजाय कह दिया कि - "मैं मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूंगा।" इससे गफलत हुई कि वह राज्यमंत्री बनाए गए हैं। हालांकि, बाद में स्पष्ट हुआ कि वे कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें दोबारा शपथ लेनी पड़ी। कौन हैं रामनिवास रावत श्योपुर की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत छह बार के विधायक हैं। वह कांग्रेस के उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाने से नाराज थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। रावत पहली बार 1990 में विधायक बने थे। वह 1993 में दिग्विजय सिंह कैबिनेट का हिस्सा रहे। रावत को दो बार विधानसभा चुनाव में हार का भी सामना करना पड़ा। 64 वर्षीय रावत ने 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। उनके परिवार में पत्नी उमा रावत के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है। उनका पेशा वकालत है। उन्होंने बीएससी, एमए, एलएलबी की पढ़ाई की है। ग्वालियर-चंबल में भाजपा की स्थिति होगी मजबूत छह बार के विधायक रामनिवास रावत को मंत्री बनाने से भाजपा ग्वालियर-चंबल में मजबूत होगी। रावत ओबीसी समुदाय के बड़ा चेहरा माने जाते हैं। मंत्री बनने से रावत का स्वाभाविक रूप से कद बढ़ेगा। कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में उनकी गिनती होती है। इसका फायदा भाजपा को पूरे अंचल में मिलेगा। रावत ने 30 अप्रैल को पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली थी। रविवार को रावत ने भागवत कथा के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया था। इस बीच शाम को उन्हें भोपाल बुलाया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Madhya Pradesh News Ram Nivash Ravt Rawat Bicomes Minister Of State Mp Mohan Cabinet Bhopal News In Hindi Latest Bhopal News In Hindi Bhopal Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी नेताओं के अलावा मोदी कैबिनेट में शामिल ये 5 मंत्री, चिराग-मांझी समेत इन नेताओं को मिली जगहआंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा क्षेत्र से टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू किंजरपु ने मोदी सरकार 3.0 के तहत केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
Read more »

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, गठबंधन ने सीएम बनाने की दी सहमतिAndhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, गठबंधन ने सीएम बनाने की दी सहमतिआंध्र प्रदेश में 12 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
Read more »

Odisha CM Mohan Majhi: मैंने सपनों में कभी नहीं सोचा था, मेरे पति सीएम बनेंगे, बेटा बोला-पापा मुख्यमंत्री, दोस्त मांग रहे पार्टीOdisha CM Mohan Majhi: मैंने सपनों में कभी नहीं सोचा था, मेरे पति सीएम बनेंगे, बेटा बोला-पापा मुख्यमंत्री, दोस्त मांग रहे पार्टीOdisha New CM Mohan Charan Majhi: ओडिशा में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी शपथ लेंगे.
Read more »

मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, ये वरिष्ठ नेता लेंगे मंत्री पद की शपथमध्य प्रदेश में सोमवार को होगा मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार, ये वरिष्ठ नेता लेंगे मंत्री पद की शपथMP Cabinet Expansion मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन कैबिनेट का विस्तार होगा। फिलहाल मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों के लिए जगह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए रामनिवास रावत नए मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण सुबह नौ बजे राजभवन में होगा। रावत श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए...
Read more »

Mohan Cabinet Expansion: एमपी में कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथMohan Cabinet Expansion: एमपी में कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत ने ली मंत्री पद की शपथMP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें रामनिवास रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ। रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठी बार विधायक चुने गए...
Read more »

MP Cabinet Expansion: मोहन सरकार में राम निवास रावत हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथMP Cabinet Expansion: मोहन सरकार में राम निवास रावत हुए शामिल, कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथमध्य प्रदेश में विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने सोमवार सुबह नौ बजे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:49