MP में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं बांधों में पानी बढ़ने से उनके गेट खोलने पड़े हैं, जिससे निचली बस्तियों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है.
MP में मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. वहीं बांधों में पानी बढ़ने से उनके गेट खोलने पड़े हैं, जिससे निचली बस्तियों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है.मध्य प्रदेश में लगातार हो रही झमाझम बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
बारिश के चलते बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन को बांधों के गेट खोलने की नौबत आ गई है. तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. राजधानी भोपाल, सीहोर और अन्य जिलों में लगातार बारिश से नदी, तालाब और बांधों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.आपको बता दें कि छिंदवाड़ा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से माचागोरा डैम का जलस्तर 623.30 मीटर पर पहुंच गया है. जलस्तर मेंटेन करने के लिए डैम के 2 गेट खोले गए हैं. पेंच प्रोजेक्ट के अधिकारी संतराम ने बताया कि डैम के कुल 8 गेट हैं, जिनमें से अभी केवल दो गेट खोले गए हैं.वहीं रायसेन जिले में लगातार हो रही बारिश से बारना डैम पूरी तरह से भर गया है. जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के 4 गेट 2 मीटर तक खोले गए हैं और 18 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा है. एसडीएम सन्तोष मुद्गल ने बारना नदी के उफान पर आने की संभावना को देखते हुए स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.बता दें कि सीहोर जिले में भी लगातार बारिश से कोलार डैम का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर मेंटेन करने के लिए डैम के दो गेट खोले गए हैं. कलेक्टर प्रवीण सिंह और कार्यपालन यंत्री हर्ष जैनवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोलार नदी, कोलार नहर और कोलार बांध के प्रभावित इलाकों में न जाएं.आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 14 प्रमुख बांध हैं जिनमें तवा डैम नर्मदापुर, कुंडालिया डैम रजागढ़, बरगी डैम जबलपुर, कलियासोत डैम भोपाल, टिल्लर डैम शाजापुर, तिघरा डैम शाजापुर, संजयसागर डैम विदिशा, गोपीकृष्ण डैम गुना, मोहनपुर डैम राजगढ़, ओंकारेश्वर डैम खंडवा, इंदिरा सागर डैम खंडवा, गांधीसागर डैम मंदसौर, बाणसागर डैम शहडोल और कोलार डैम सीहोर शामिल हैं. लगभग सभी बांधों में जलस्तर अधिकतम सीमा के करीब पहुंच चुका है और उन्हें 2 से 10 मीटर तक ही खाली रखा गया है.
MP Weather Update Today MP Weather Forecast Hindi News MP Weather MP Weather Updates MP Weather Report Mp Weather News MP Weather Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतराBihar Flood News : बिहार में मॉनसून की लगातार बारिश और नेपाल की नदियों के बढ़ते जलस्तर के बाद बिहार सरकार भी अलर्ट पर आ गई है। मंगलवार को सुबह से ही संपूर्ण बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से खासतौर पर उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा...
Read more »
Bihar Rain Alert: बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उफान पर नदियांBihar Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ ही आंधी व वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलें.
Read more »
Video: अचानक उफान पर आई नदी में फंसे पर्यटक, SDRF की टीम ने ऐसे किया रेस्क्यूDehradun Weather News: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश नदियां उफान पर हैं, Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भारी बारिश से हरिद्वार में हाहाकार, शहर के कई इलाकों में भरा पानी; उफान पर नदियांउत्तराखंड में राज्य आपात अभियान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन के कारण 88 ग्रामीण सड़कें, दो सीमा सड़कें, एक राज्य राजमार्ग और बदरीनाथ मंदिर की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है.
Read more »
नदियों में भारी उफान, विकराल हो रही अलकनंदा, Videos में देखें बारिश से बेहाल उत्तराखंडउत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश से बरसाती नदियों में भारी उफान आ गया है. इसकी एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है.
Read more »
उत्तराखंड में बारिश-भूस्खलन: गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, मौसम विभाग का अलर्टउत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन, गंगोत्री हाईवे बंद, बरसाती नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी,
Read more »
