MP में क्रिमिनल के कंधे पर पुलिस... जौरा TI ने बाइक चोर के कंधे पर बैठ मनाया जन्मदिन, एसपी ने किया निलंबित

Jora TI Suspended News

MP में क्रिमिनल के कंधे पर पुलिस... जौरा TI ने बाइक चोर के कंधे पर बैठ मनाया जन्मदिन, एसपी ने किया निलंबित
Darshan Shukla SuspensionMorena PoliceMadhya Pradesh Police
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 53%

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। उन पर थाना परिसर में कथित बाइक चोर गिरोह के सरगना लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का आरोप है। वायरल वीडियो में शुक्ला आरोपी के कंधे पर बैठे और केक काटते दिखे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाने के टीआइ दर्शन शुक्ला को थाने में अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। टीआई की इस जन्मदिन की पार्टी में इलाके के चोर-बदमाश तक शामिल हुए। सबने मिलकर टीआई के जन्मदिन का जश्न मनाया। बाइक चोर गैंग के एक सदस्य ने टीआई को अपने कंधे पर बैठाकर घुमाया, इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। इसके बाद एसपी समीर सौरभ ने जौरा थाना प्रभारी को निलंबित कर मामले की जांच एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर को सौंप दी है। दरअसल, थाने में केक, ढोल और अपराधियों की मौजूदगी दरअसल, जौरा थाना टीआइ दर्शन शुक्ला का 28 फरवरी को जन्मदिन था। जन्मदिन की इस पार्टी में थाने के स्टाफ से लेकर शहर के ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्हें आए दिन पुलिस थाने से काम रहता है। थाना प्रभारी के जन्मदिन की पार्टी में जौनारा गांव निवासी लवकुश शर्मा भी शामिल हुआ, जो पुलिस के रिकार्ड में शातिर बाइक चोर है। जून 2025 में मुरैना कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग पकड़ा था, जिससे चोरी की 18 बाइकें जब्त की गई थीं। इसी चोर गैंग के आठ सदस्यों में शामिल था लवकुश शर्मा, जो दूधिया बनकर रैकी करके चोरी करता था। इस दौरान केक काटा गया और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जन्मदिन की पार्टी में लवकुश शर्मा टीआई को कांधे पर बिठाकर झूमता नजर आया। इस पार्टी ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। यह भी पढ़ें- बेटी के प्रेम विवाह की रंजिश में पिता ने उज्जैन से समधी को किया अगवा, मांगे दो लाख रुपये, पुलिस ने एक घंटे में छुड़ाया पुलिस नियमों का उल्लंघन आदेश में कहा गया है थाना प्रभारी का यह आचरण पुलिस की निष्पक्ष छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है और यह मप्र पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसी आधार पर दर्शन शुक्ला को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, मुरैना रहेगा और बिना लिखित अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।.

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाने के टीआइ दर्शन शुक्ला को थाने में अपना जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। टीआई की इस जन्मदिन की पार्टी में इलाके के चोर-बदमाश तक शामिल हुए। सबने मिलकर टीआई के जन्मदिन का जश्न मनाया। बाइक चोर गैंग के एक सदस्य ने टीआई को अपने कंधे पर बैठाकर घुमाया, इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। इसके बाद एसपी समीर सौरभ ने जौरा थाना प्रभारी को निलंबित कर मामले की जांच एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह डावर को सौंप दी है। दरअसल, थाने में केक, ढोल और अपराधियों की मौजूदगी दरअसल, जौरा थाना टीआइ दर्शन शुक्ला का 28 फरवरी को जन्मदिन था। जन्मदिन की इस पार्टी में थाने के स्टाफ से लेकर शहर के ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्हें आए दिन पुलिस थाने से काम रहता है। थाना प्रभारी के जन्मदिन की पार्टी में जौनारा गांव निवासी लवकुश शर्मा भी शामिल हुआ, जो पुलिस के रिकार्ड में शातिर बाइक चोर है। जून 2025 में मुरैना कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग पकड़ा था, जिससे चोरी की 18 बाइकें जब्त की गई थीं। इसी चोर गैंग के आठ सदस्यों में शामिल था लवकुश शर्मा, जो दूधिया बनकर रैकी करके चोरी करता था। इस दौरान केक काटा गया और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जन्मदिन की पार्टी में लवकुश शर्मा टीआई को कांधे पर बिठाकर झूमता नजर आया। इस पार्टी ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। यह भी पढ़ें- बेटी के प्रेम विवाह की रंजिश में पिता ने उज्जैन से समधी को किया अगवा, मांगे दो लाख रुपये, पुलिस ने एक घंटे में छुड़ाया पुलिस नियमों का उल्लंघन आदेश में कहा गया है थाना प्रभारी का यह आचरण पुलिस की निष्पक्ष छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है और यह मप्र पुलिस रेगुलेशन के पैरा 64 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसी आधार पर दर्शन शुक्ला को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, मुरैना रहेगा और बिना लिखित अनुमति वे मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Darshan Shukla Suspension Morena Police Madhya Pradesh Police CM Mohan Yadav Police Misconduct Criminal Association Police Station Birthday Lovekush Sharma Morena Bhopal News Bhopal Latest News Bhopal News In Hindi Bhopal Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर गाना गाया, VIDEO: मध्य प्रदेश के हरनाम सिंह बोले-शंकराचार्य का पद बहुत बड़ा; 1...अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान पर गाना गाया, VIDEO: मध्य प्रदेश के हरनाम सिंह बोले-शंकराचार्य का पद बहुत बड़ा; 1...MP Harnam Singh viral song on Shankaracharya insult. Latest Updates.
Read more »

'युद्ध किसी मसले का हल नहीं, पूरी दुनिया मिलकर अमेरिका-ईरान का जंग रुकवाए', जियाउर्रहमान बर्क की अपील'युद्ध किसी मसले का हल नहीं, पूरी दुनिया मिलकर अमेरिका-ईरान का जंग रुकवाए', जियाउर्रहमान बर्क की अपीलSP MP Ziaurrahman Barq on US-Israel War: संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का कहना है कि युद्ध की शुरुआत इजरायल ने की है। अमेरिका तो बातचीत करना चाहता था।
Read more »

बजट सत्र के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली तलब, MP में गरमाई सियासतबजट सत्र के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिल्ली तलब, MP में गरमाई सियासतमंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा में दिए गए विवादित बयानों, जैसे मास्टर प्लान में देरी और 'औकात' टिप्पणी, के कारण सरकार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे इन बयानों को लेकर बात की।
Read more »

MP के इस रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू, 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनेंMP के इस रेलखंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू, 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनेंरतलाम रेलमंडल के मंगल महुडी-अनास खंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम एबीएस लागू किया गया है। यह दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों की गति 160 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ाने में सहायक होगा।
Read more »

MP: राहुल गांधी से मिलने की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 34 घंटे में मुलाकात न होने पर कूदने की चेतावनीMP: राहुल गांधी से मिलने की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 34 घंटे में मुलाकात न होने पर कूदने की चेतावनीमध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने बताया कि उसके बीमार परिजनों की मदद के लिए वह गांधी परिवार से मिलना चाहता है। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
Read more »

'खेत' वाली कैबिनेट से किसानों की झोली में गिरे 27,746 करोड़, जानें सीएम मोहन यादव के 5 सबसे बड़े फैसले'खेत' वाली कैबिनेट से किसानों की झोली में गिरे 27,746 करोड़, जानें सीएम मोहन यादव के 5 सबसे बड़े फैसलेMP Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री डॉ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:17