मध्य प्रदेश में नक्सल मोर्चे पर सबसे बड़ी कामयाबी दर्ज की गई है. 2.36 करोड़ रुपए के इनामी 10 हार्डकोर नक्सलियों ने AK-47 और INSAS राइफल के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने सरेंडर कर दिया. यह सरेंडर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती नक्सल नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में रविवार को एक बड़ी सफलता सामने आई है. यहां 2.36 करोड़ रुपए के इनामी 10 हार्डकोर नक्सलियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने हथियार डाल दिए. इन नक्सलियों ने AK-47, INSAS राइफल, SLR और सिंगल शॉट गन जैसे घातक हथियारों के साथ सरेंडर किया है.
यह सरेंडर लंबे समय से सक्रिय नक्सली नेटवर्क के लिए करारा झटका माना जा रहा है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि डिंडोरी और मंडला जिले अब पूरी तरह नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनवरी से बालाघाट में नक्सलियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा. जो लोग मुख्यधारा में लौटेंगे, उन्हें 15 साल का पुनर्वास पैकेज मिलेगा, जबकि जो हथियार नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने वाले ये सभी 10 नक्सली प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माओवादी की भोरसादेव एरिया कमेटी से जुड़े थे. ये नक्सली महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुड़े MMC जोन के नए KB डिवीजन का हिस्सा थे. इस डिवीजन का संचालन उग्रवादी सुंदर उर्फ कबीर के हाथ में था. यह नेटवर्क मध्य प्रदेश के मंडला जिले से छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले तक फैला था. Advertisement 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' के अंतर्गत चार महिलाओं सहित 10 इनामी नक्सली आज बालाघाट में आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ गए। यह सुशासन की शक्ति, कानून व्यवस्था की दृढ़ता और विकास में विश्वास का सुफल है।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त नेतृत्व एवं माननीय… pic.twitter.com/KVLhoJr1Ka— Dr Mohan Yadav December 7, 2025इसके अलावा नक्सलियों ने GRB डिवीजन भी खड़ा किया था, जिसमें गोंदिया, राजनांदगांव और बालाघाट शामिल थे. यह पूरा इलाका नक्सली मूवमेंट के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में सुंदर उर्फ कबीर उर्फ सोमा AK-47 के साथ 62 लाख रुपए का इनामी, राकेश ओडो उर्फ बीमा AK-47 के साथ 62 लाख रुपए का इनामी, समर उर्फ समरू उर्फ राजू .303 राइफल के साथ 14 लाख का इनामी, सताली उर्फ बलिसा अल्ताड SLR के साथ 14 लाख रुपए का इनामी, विक्रम उर्फ हिडमा 14 लाख का इनामी और लालसिंग मडावी उर्फ सींगू INSAS राइफल के साथ 14 लाख का इनामी शामिल हैं.इसके अलावा शिवराम मुवे उर्फ जोगा INSAS राइफल के साथ 14 लाख रुपए का इनामी, जयंत उर्फ जोगी गुडाप 14 लाख रुपए का इनामी, जयश्री उर्फ लालटाम सिंगल शॉट गन के साथ 14 लाख रुपए का इनामी और नवीना मुवे उर्फ हिडमा सिंगल शॉट गन के साथ 14 लाख रुपए का इनामी भी सरेंडर करने वालों में शामिल हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रतियां सौंपी हैं.इस मौके पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना भी मौजूद रहे. उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों की विस्तृत जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सरेंडर सिर्फ एक सफलता नहीं बल्कि पूरे सेंट्रल इंडिया के नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने वाला बड़ा ब्रेकथ्रू है. आने वाले दिनों में बालाघाट, मंडला और सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Madhya Pradesh Police Chief Minister Mohan Yadav Communist Party Of India Chhattisgarh नक्सली हिंसा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के 47% लोगों में इस विटामिन की कमी, शाकाहारियों को ज्यादा खतरा, न्यूरोलॉजिस्ट ने बतायाभारत में लगभग 47% आबादी में विटामिन B12 की कमी पाई गई है, जिसमें शाकाहारी लोगों में यह समस्या सबसे अधिक है. शाकाहारियों में यह कमी क्यों ज्यादा होती है, इस बारे में न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉक्टर ने बताया.
Read more »
Mamata Banerjee: বাংলা বিভেদের কাছে মাথা নত করেনি, সংহতি দিবসে বার্তা মুখ্যমন্ত্রীর...CM Mamata Banerjee message on Sanhati Divas
Read more »
CM Pinarayi Vijayan: ഇത്ര മാത്രം പരിഹാസ്യമായ കാര്യമെന്നേ പറയാനുള്ളൂ; ഇഡി നോട്ടീസിൽ പ്രതികരിച്ച് മുഖ്യമന്ത്രിCM Pinarayi Vijayan: കിഫ്ബി മസാല ബോണ്ടുമായി ബന്ധപ്പെട്ട് ഇഡി നോട്ടീസ് ലഭിച്ചതിൽ പ്രതികരിച്ച് മുഖ്യമന്ത്രി പിണറായി വിജയൻ
Read more »
MP का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर! 77 लाख का इनामी कबीर समेत 10 नक्सली CM के सामने डालेंगे हथियारBalaghat Naxal Surrender News: बालाघाट में 35 सालों से जारी नक्सलवाद लगभग खत्म होने की कगार पर है. 6 दिसंबर की रात एमएमसी जोन के केबी डिविजन के 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिनमें 77 लाख का इनामी कबीर भी शामिल है. नक्सलियों ने फॉरेस्ट गार्ड की मदद से हॉक फोर्स से संपर्क किया.
Read more »
AK-47, SLR और इंसास... सीएम मोहन यादव के सामने 10 खूंखार नक्सलियों ने डाले खतरनाक हथियार, जानें कौन-कौनBalaghat Naxali Surrender: बालाघाट में 10 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें कबीर पर अकेले 77 लाख रुपए का इनाम था। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हथियार के बल पर संघर्ष करने की इच्छा रखने वालों से हम दबने वाले नहीं हैं, उन्हें हम ठिकाने लगाएंगे।
Read more »
एमपी में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर, सीएम मोहन यादव को सौंप दिए हथियारमध्य प्रदेश के बालाघाट में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ. यहां 10 इनामी नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने आत्मसमर्पण किया. इन पर कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपये का इनाम था. नक्सलियों ने AK-47, इंसास, SLR और वॉकीटॉकी सहित कई हथियार भी पुलिस को सौंपे.
Read more »
