MP चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, जीतू पटवारी ने बनाया ये प्लान

Election News

MP चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, जीतू पटवारी ने बनाया ये प्लान
Shivraj Singh ChouhanMP NewsAgriculture Growth Rate Registered By Madhya Prade
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अगर विदिशा लोकसभा सीट से जीतते हैं तो जल्द ही बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे, इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने जोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अगर विदिशा लोकसभा सीट से जीतते हैं तो जल्द ही बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे, इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने जोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक नई रणनीति तैयार की है.

कांग्रेस ने इस उपचुनाव को पंच-सरपंच चुनाव की तर्ज पर लड़ने का निर्णय लिया है. इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपचुनाव से पहले किसानों के हक के लिए 4-5 दिन की पदयात्रा करने का ऐलान किया है.आपको बता दें कि हाल ही में बुधनी विधानसभा के दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी आयोजित की थी. इस टिफिन पार्टी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एक नया स्लोगन दिया, ''आधी रोटी खाएंगे, कांग्रेस को जिताएंगे.'' उन्होंने ऐलान किया कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 4-5 दिन की पदयात्रा करेंगे और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे.बता दें कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में किसान परेशान हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे और वायपास 146 सिक्स लाइन हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी की गई है. पटवारी ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए वह बुधनी क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे और किसानों के हक के लिए संघर्ष करेंगे.वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयंत शाह ने टिफिन पार्टी के दौरान बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया. उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस की रणनीति बुधनी में होने वाले उपचुनाव को पंच-सरपंच चुनाव की तरह लड़ने की है. जयंत शाह ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपनी-अपनी छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को समझना होगा. जिस तरह वार्डों में पार्षद का चुनाव, गांवों में पंच-सरपंच के लिए छोटी-छोटी गलियों का ध्यान रखा जाता है, ठीक उसी तरह बुधनी का उपचुनाव भी लड़ना होगा.इसके अलावा आपको बता दें कि कांग्रेस की इस नई रणनीति का मुख्य उद्देश्य बुधनी क्षेत्र में जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना है. पटवारी की पदयात्रा और किसानों के मुद्दों को उठाने का प्रयास कांग्रेस को ग्रामीण इलाकों में समर्थन दिलाने में मदद करेगा. टिफिन पार्टी और नए स्लोगन के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि वे चुनाव को हर स्तर पर गंभीरता से ले रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Shivraj Singh Chouhan MP News Agriculture Growth Rate Registered By Madhya Prade Congress Leader Jitu Patwari Hindi News Latest MP News Breaking BJP MP News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नर्सिंग स्कैम पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, जीतू पटवारी ने कही बड़ी बातनर्सिंग स्कैम पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, जीतू पटवारी ने कही बड़ी बातएमपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा संसदीय प्रणाली में विश्वास नहीं करती और विधानसभा का सत्र सिर्फ पांच दिन चला, जो 20 साल में सबसे छोटा है.
Read more »

शरद पवार की एनसीपी को बड़ी राहत, महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले इलेक्‍शन कमीशन ने सुनाया अहम फैसलाशरद पवार की एनसीपी को बड़ी राहत, महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले इलेक्‍शन कमीशन ने सुनाया अहम फैसलामहाराष्‍ट्र चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) को आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंदा लेने की अनुमत‍ि दे दी.
Read more »

MP: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोन हैक, BJP नेता ने मामले में ली चुटकीMP: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोन हैक, BJP नेता ने मामले में ली चुटकीमध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि उनका फोन हैक कर लिया गया है. मामले में उन्होंने साइबर सेल के डीजी से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई. वहीं, भाजपा नेता ने इस पर चुटकी ली है.
Read more »

अयोध्या सीट का बदला लेने के लिए बीजेपी ने बनाया ये प्‍लान, उधर इंडिया गठबंधन ने भी 10 का दम दिखाने की कमर कसीअयोध्या सीट का बदला लेने के लिए बीजेपी ने बनाया ये प्‍लान, उधर इंडिया गठबंधन ने भी 10 का दम दिखाने की कमर कसीUP BY Election: यह उपचुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए कितने महत्वपूर्ण है, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि योगी ने अपने मंत्रियों की फौज उतार दी है. साथ ही अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर अतिरिक्त फोकस है. उधर इंडिया गठबंधन ने भी पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं.
Read more »

MP News: पुलिस स्टेशन में सुंदरकांड, कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने की पुलिस कमिश्नर से शिकायतMP News: पुलिस स्टेशन में सुंदरकांड, कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत​Bhopal News: भोपाल जिले में एक पुलिस स्टेशन पर सुंदरकांड पाठ कराए जाने का मामला सामने आया है। इस पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से शिकायत की है। जानें क्या है पूरा...
Read more »

पहले तलाक, अब सुसाइड का पायल ने बनाया प्लान, यूजर्स बोले- बंद करो ये ड्रामापहले तलाक, अब सुसाइड का पायल ने बनाया प्लान, यूजर्स बोले- बंद करो ये ड्रामायूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस हाउस में खलबली मचा रहे हैं. वहीं उनकी पहली पत्नी पायल शो से बाहर आकर बड़े बयान दे रही हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:31