MCD ने NGT को सौंपी रिपोर्ट: 65 मीटर ऊंचे कचरे के पहाड़ की उलटी गिनती शुरू, 2027 तक खत्म होगा गाजीपुर लैंडफिल

Mcd News

MCD ने NGT को सौंपी रिपोर्ट: 65 मीटर ऊंचे कचरे के पहाड़ की उलटी गिनती शुरू, 2027 तक खत्म होगा गाजीपुर लैंडफिल
NgtGhazipur LandfillDelhi NCR News In Hindi
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में रोजाना 2400 से 2600 मीट्रिक टन (एमटी) कचरा आता है, लेकिन वेस्ट-टू-एनर्जी (डब्ल्यूटीई) प्लांट में सिर्फ 700 से 1000 एमटी ही प्रोसेस हो पाता है। बाकी कचरा बायो-माइनिंग से

रिपोर्ट के अनुसार, गाजीपुर साइट पर करीब 85 लाख एमटी पुराना कचरा जमा था, जिसकी ऊंचाई 65 मीटर तक पहुंच गई थी। 2019 से शुरू बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट में कई चुनौतियां आईं, जैसे मशीनों के लिए जगह न होना और ठेकेदारों की कमी। पहले ठेके में सिर्फ 13.

9 लाख एमटी साफ हो सका, जिसे रद्द कर दिया गया। एनजीटी के 10 जुलाई, 2025 के आदेश पर एमसीडी ने रिपोर्ट में विस्तार से बताया कि अप्रैल, 2025 में बंद हुई ओखला प्लांट को कचरा भेजने की व्यवस्था अगस्त, 2025 से फिर शुरू हुई, जिससे रोजाना करीब 300 एमटी कचरा वहां भेजा जा रहा है। हालांकि, ओखला प्लांट की क्षमता के हिसाब से यह मात्रा बदलती रहती है। रिपोर्ट के अनुसार, गाजीपुर साइट पर अब मार्च 2025 से अलवाजो सॉल्यूशंस कंपनी 30 लाख एमटी साफ कर रही है। अगस्त 2025 तक 6.6 लाख एमटी साफ हो चुका है। कुल मिलाकर 32 लाख एमटी पुराना कचरा प्रोसेस हो गया है। एक नया टेंडर भी सितंबर 2025 में जारी किया गया है, ताकि बाकी कचरा जल्द साफ हो। नगर निकाय एजेंसी ने ठेकेदार से कहा है कि टारगेट तीन महीने पहले पूरा करें। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत केंद्र-राज्य फंड से ये काम चल रहे हैं। इससे पहले एनजीटी ने 21 अप्रैल के आसपास गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लगने के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति , एमसीडी, पूर्वी दिल्ली जिलाधिकारी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अप्रैल से जुलाई 2025 तक लगभग दोगुना पुराना कचरा हटा रिपोर्ट में बताया गया है कि एमसीडी ने कचरा प्रबंधन के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें साइट पर 2000 एमटी क्षमता वाला नया डब्ल्यूटीई प्लांट लगाने का टेंडर जुलाई 2025 में जारी हो चुका है। बायो-माइनिंग से निकले कचरे को अलग-अलग जगह भेजा जा रहा है। निष्क्रिय कचरा और निर्माण-अवशेष को दसना, लोनी, गाजियाबाद, नोएडा जैसे इलाकों में भराई के लिए, जबकि रिफ्यूज डेराइव्ड फ्यूल को मेरठ-मुजफ्फरनगर की फैक्टरियों में ईंधन के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। रिपोर्ट में साफ किया गया कि साइट पर 5 एकड़ जमीन साफ हो चुकी है, लेकिन इसे खाली नहीं छोड़ा गया। यहां ट्रॉमेल मशीनें चलाने के लिए शेड, आरडीएफ-इनर्ट स्टोरेज और वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। रोजाना नया कचरा आता है, लेकिन पुराने कचरे की सफाई इतनी तेज है कि कुल ढेर घट रहा है। अप्रैल से जुलाई 2025 तक नया कचरा आने से ज्यादा पुराना कचरा हटाया गया। बायो-माइनिंग का टारगेट चार्ट क्वार्टर अवधि लक्ष्य लक्ष्य उपलब्धि उपलब्धि 1. 8 मार्च-7 जून 2025 6 1.8 9.10 2.73 2. 8 जून-7 सितंबर 2025 18 5.4 13.60 4.07 3. 8 सितंबर-7 दिसंबर 2025 18 5.4 - - 4. 8 दिसंबर 2025-7 मार्च 2026 18 5.4 - - 5. 8 अप्रैल-7 जुलाई 2026 20 6.0 - - 6. 8 अगस्त-7 नवंबर 2026 20 6.0 - - महीने-दर-महीने प्रगति महीना नया कचरा साफ कचरा अप्रैल 58,201 94,734 मई 54,616 1,23,870 जून 49,254 1,74,437 जुलाई 50,207 1,83,689 लीचेट प्रबंधन और बायोमाइनिंग में सुधार रिपोर्ट में बताया गया है कि लीचेट यानी कचरे से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंधन में सुधार किया गया है। अब प्लांट पर जमा लीचेट को साइट पर ही छिड़काव के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे धूल कम होती है और बायो-कल्चर को बढ़ावा मिलता है। रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2024 में दो बड़े लीचेट टैंक बनाए गए, जिनकी क्षमता 50,000 लीटर प्रत्येक है। जनवरी से जुलाई 2025 तक लीचेट के इस्तेमाल का ब्योरा भी दिया गया है। इसमें जनवरी में 41 टैंकर साइट पर इस्तेमाल किए गए, कोई बाहर नहीं भेजा गया। मार्च में 34 टैंकर इस्तेमाल, 3 बाहर भेजे गए। जून में 43 इस्तेमाल, 5 भेजे गए। वहीं, जुलाई में 37 इस्तेमाल, 5 भेजे गए। एनजीटी की टिप्पणियों पर एमसीडी ने जवाब दिया कि सीएंडडी कचरा ढेर पर डालना आग और गैस के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है। ट्रॉमेल मशीनें 24 घंटे चलती हैं और क्षतिग्रस्त ड्रेन की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। रिपोर्ट में एमसीडी ने माना है कि जगह और प्रोसेसिंग प्लांट की कमी के कारण कुछ अस्थायी डंपिंग हो रही है, लेकिन नए प्लांट और बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट्स से स्थिति जल्द सुधरने की उम्मीद है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ngt Ghazipur Landfill Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar गाजीपुर लैंडफिल एमसीडी एनजीटी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्कूलों में एस्बेस्टस शीट का उपयोग तत्काल बंद करने से NGT का इन्कार, केंद्र और CPCB को NTR तैयार करने का आदेशस्कूलों में एस्बेस्टस शीट का उपयोग तत्काल बंद करने से NGT का इन्कार, केंद्र और CPCB को NTR तैयार करने का आदेशनेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल NGT ने स्कूलों में एस्बेस्टस शीट के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है, लेकिन केंद्र और CPCB को राष्ट्रीय कार्य योजना NTR तैयार करने का आदेश दिया है। NGT ने कहा कि पूर्ण प्रतिबंध के लिए और वैज्ञानिक डेटा की आवश्यकता है। केंद्र और CPCB को चार महीने में योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें जागरूकता बढ़ाना...
Read more »

UP News: बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी यूपी भाजपा की निगाहें, 2027 की बनाएगी रणनीतिUP News: बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी यूपी भाजपा की निगाहें, 2027 की बनाएगी रणनीतिभाजपा ने बिहार में टिकट बंटवारे के दौरान जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए पिछड़े, अतिपिछड़े और दलित वर्ग को विशेष महत्व दिया है. राज्य। उत्तर प्रदेश
Read more »

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शिवपाल सिंह ने कही ऐसी बात, खुशी से झूम गए कार्यकर्ताविधानसभा चुनाव 2027 के लिए शिवपाल सिंह ने कही ऐसी बात, खुशी से झूम गए कार्यकर्तासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने दहगवां में एक होटल का उद्घाटन किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। सहसवान विधायक बृजेश यादव ने होटल से ग्रामीणों को होने वाली सुविधा के बारे में बताया, वहीं सांसद आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव...
Read more »

India Gate Disappears...: AAP Slams BJP As Delhi’s Air Quality Worsens- VideoIndia Gate Disappears...: AAP Slams BJP As Delhi’s Air Quality Worsens- VideoAAP accused the BJP and MCD of tampering with Delhi’s AQI data, sharing videos as proof, while Aaditya Thackeray called the pollution “worrisome” and alleged attempts to hide real figures.
Read more »

ओडिशा में 2027 तक नहीं बनेंगे नए जिले- तहसील या ब्लॉक, इस वजह से रुका कामओडिशा में 2027 तक नहीं बनेंगे नए जिले- तहसील या ब्लॉक, इस वजह से रुका कामओडिशा में नए जिलों, तहसीलों और ब्लॉकों का गठन 2027 तक स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार की जनगणना की तैयारी के कारण यह निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार 31 दिसंबर 2025 तक प्रशासनिक सीमाएं तय करने के लिए बाध्य है। राजस्व मंत्री के अनुसार, फिलहाल नए जिले बनाने की कोई योजना नहीं है, लेकिन लगभग एक हजार नए राजस्व गांवों को मान्यता देने की योजना है।...
Read more »

Maharashtra MCD Election: महाराष्ट्र नगर परिषद और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 दिसंबर को मतदान, इस आएंगे परिणामMaharashtra MCD Election: महाराष्ट्र नगर परिषद और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 दिसंबर को मतदान, इस आएंगे परिणामMaharashtra MCD Election: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) की ओर से अगले चरण के स्थानीय निकाय चुनावों की तारीख़ों व प्रक्रिया का एलान कर दिया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:51:14