Free AI App, My Career Advisor App: करियर को लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार की ओर से मुफ्त में करियर एडवाइजर दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कौन सा ऐप मुफ्त में करियर संबंधित सलाह देगा?
Free AI App, My Career Advisor App : अपने करियर की चिंता हर किसी को सताती है. भविष्य में किस क्षेत्र में जाना सही रहेगा? आगे चलकर किस क्षेत्र में मोटी सैलरी मिलेगी? आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से भी हम सभी की पहली चॉइस करियर और उससे संबंधित ऑप्शन पर ध्यान रखना होता है.
खासतौर पर जब 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी हो जाती है तो हमें चिंता रहती है कि आगे क्या करें? करियर के लिए कौन सा कोर्स बेस्ट रहेगा? इसके लिए अपने से ज्यादा अनुभव वालों से सलाह लेते हैं या पैरेंट्स भी बच्चों के करियर को लेकर चिंतित रहते हैं और समझ नहीं पाते कि कौन उन्हें बेहतर सलाह दे सकता है? अगर आप करियर से जुड़े सवाल पूछना चाहते हैं या जानना चाहते हैं कि आपके भविष्य के लिए कौन सा कोर्स बेस्ट रहेगा? तो अब चिंता न करें क्योंकि सरकार फ्री सलाहकार दे रहा है. करियर की सलाह के साथ मिलेगा तैयारी का रोडमैप जी हां, आपके लिए मुफ्त सलाह देने वाला ऐप आ चुका है. शिक्षा मंत्रालय ने वन स्टॉप सॉल्यूशन ऐप को लॉन्च किया है जिससे सिर्फ करियर संबंधित सलाह नहीं मिलेगी बल्कि गाइड करने वाला भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगा. आप करियर से संबंधित चयन के साथ उसकी तैयारी की सलाह भी ऐप के जरिए हासिल कर सकेंगे. करियर सलाह देने वाले ऐप का नाम क्या है? शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आधारित ऐप को पेश किया है जिसका नाम माई करियर एडवाइजर है. इस ऐप का आपके स्किल्स, रुचि और इच्छा को जानने के बाद करियर संबंधित सलाह देता है. आपके लिए कौन सा कोर्स बेस्ट रहेगा और कौन सा करियर चुन सकते हैं? राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की 5वीं सालगिरह पर पेश हुआ ये ऐप छात्रों के लिए करियर चुनने में बेस्ट रहेगा. ये हैं करियर एडवाइजर ऐप के खास फीचर्स छात्रों के टैलेंट के अनुसार देता है करियर संबंधित सलाह. 1500 से अधिक करियर ऑप्शन्स ऐप में मौजूद पर्सनलाइज्ड गाइड की सुविधा उपलब्ध कोर्स और कॉलेज जैसी सारी जानकारियां देने में सक्षम करियर प्लानिंग को शेयर करने का मिलेगा ऑप्शन छात्रों के अलावा अन्य लोग भी कर सकते हैं मुफ्त में ऐप का यूज कैसे करें My Career Advisor App डाउनलोड? माई करियर एडवाइजर का इस्तेमाल आप अपने फोन में कर सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर पर ऐप उपलब्ध है और वो सर्च बार में ‘My Career Advisor App’ लिखें. नीचे की ओर ऐप शो होगा और डाउनलोड पर क्लिक करें. फिर अपनी डिटेल्स एंटर करें. इसके बाद AI की मुफ्त सलाह से अपने लिए बेस्ट करियर ऑप्शन देख सकते हैं. ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam Rules: 75% अटेंडेंस जरूरी, छुट्टी की तो 10वीं 12वीं वाले नहीं दे पाएंगे परिक्षा; जानें 2 साल वाले सीबीएसई नियम
My Career Advisor App Mobile App Students Ai Aap Education App App For Students Ai App For 10Th 12Th Students Ai Aap News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Palmistry Career Prediction : हथेली देखकर जानें करियर में कहां और किस क्षेत्र में पाएंगे भरपूर सफलताPalmistry Career Prediction : हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली देखकर आप जान सकते हैं कि आपको करियर में कहां और किस क्षेत्र में बेहतर सफलता मिल सकती है। दरअसल हथेली की रेखाएं और बनावट हमारे पूर्वजन्म के कर्मों पर निर्भर होते हैं जिससे हमारे वर्तमान जीवन का हाल जाना जा सकता है। हथेली...
Read more »
Weekly Career Horoscope 15 To 21 September 2025: मकर राशि वालों को मिलेगी नौकरी, पढ़ें करियर राशिफलकरियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आर्टिस्टिक और इनोवेशन वाले कामों में सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक जी astropatri.
Read more »
एक नाम की 5 फिल्में, पांचों ने मचाया धमाल, 2 फ्लॉप हीरो की चमकाई किस्मत, मेकर्स भी हुए मालामाल- bollywood 5 movies with same name golmaal superhit at box office 4 films starring ajay devgn drastically changed 2 flop actors career
Read more »
Mimi Chakraborty: মিমিকে টানা ৯ ঘণ্টার ম্যারাথন জেরা ইডির, কী কী জানতে চাইলেন অফিসাররা?Mimi Chakraborty asked for several contract paper in online betting app case by ED
Read more »
Kerala Horror: ডেটিং অ্যাপে আলাপ, নেতা-আমলা-সহ ১৪ পারভার্টের নৃশংস কদর্যতার শিকার ক্লাস টেনের পড়ুয়া...Politician Among 14 Accused Of Raping Kerala Boy They Met On Gay Dating App
Read more »
Ankush Hazra: ৮ ঘণ্টারও বেশি সময় ইডির জেরার মুখে অঙ্কুশ! কোন কোন প্রশ্নের মুখে পড়লেন অভিনেতা?Ankush faces ED officer questions on Online Betting App Scam for 8 hours in Delhi
Read more »
