शरवरी वाघ की 'मुंज्या' को लेकर विक्की कौशल ने टीम को शुभकानाएं दी. वहीं सनी कौशल ने कथित गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार.
Munjya Movie: शरवरी वाघ , अभय वर्मा और मोना सिंह इस समय हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे ठेर सारा प्यार भी मिल रहा है.
गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री सेलेब्स पहुंचे और सभी एक्साइटेड नजर आए. इस दौरान शरवरी वाघ के कथित बॉयफ्रेंड सनी कौशल भी नजर आए. सनी के साथ विक्की कौशल फिल्म की स्क्रीनिंग पर नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने टीम को शुभकामनाएं दी है.विक्की कौशल इन दिनों अपने काम को लेकर बिजी चल रहे हैं. ऐसे में अपने भाई की गर्लफ्रेंड की फिल्म स्क्रीनिंग पर वो नहीं पहुंचे पाए. लेकिन विक्की ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर टीम को शुभकानाएं दी है. एक्टर ने लिखा- 'मुंज्या फिल्म रिलीज होने के लिए टीम को शुभकामनाएं.' एक्टर ने कहा कि वो इंतजार नहीं कर पा रहे हैं कि जल्द से जल्द उनका काम पूरा हो और वो फिल्म को सिनेमा हॉल में देख पाए.'सनी कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा- 'क्या शानदार फिल्म है!! इस बारे में हर चीज का आनंद लिया. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में लोकगीत, राक्षस, पात्र, दृश्य, संगीत हर एक चीज थी.' फिल्म में अभय के किरदार के लिए सनी ने लिखा- 'आप बिट्टू की तरह बहुत प्यारे और परफेक्ट हैं.' मोना सिंह के लिए सनी ने कहा- 'मैडम, आपको देखकर खुशी होती है. आप जैसी कोई नहीं' वहीं, कथित गर्लफ्रेंड शर्वरी के लिए सनी ने लिखा- 'आप हर फ्रेम में चमकती हैं, खासकर नशे वाले दृश्य में, मैं जोर जोर से हंस रहा था. मुंज्या की पूरी टीम को बधाई, इस फिल्म को मिस न करें.'फिल्म की शुरुआत 1952 से होती है, जहां एक ब्राह्मण लड़का देखने मिलता है, जिसे कम उम्र में ही मुन्नी नाम की लड़की से प्यार हो जाता है. हर बीतते दिन के साथ उसका यह प्यार जुनून का रूप ले लेता है. वह जानता है कि उसका परिवार इससे खुश नहीं है, लेकिन वो अपनी जिद्द के आगे किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं है. मुन्नी से शादी करने के लिए वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को मार सकता है. लेकिन, वह खुद किसी वजह से मर जाता है और वह मुक्ति ना पाने की वजह से मुंज्या बन जाता है. फिर फिल्म की कहानी आज के समय में पहुंचती है और शुरू होती है मुंज्या की मुन्नी से शादी करनी की जुनून की कहानी. ये भी पढ़ें- Munjya Review: मुंज्या की शादी करने की चाह, कभी डराएगी तो कभी हंसाएगी फिल्म; पढ़ें रिव्यू
Munjya Review Sharvari Wagh Vicky Kaushal Sunny Kaushal Entertainment News Bollywood News In Hindi Entertainment News In Hindi Bollywood News मनोरंजन खबरें बॉलीवुड खबरें बॉलीवुड न्यूज एंटरटेनमेंट न्यूज़ मनोरंजन समाचार न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bollywood News Live: विक्की कौशल स्टारर छावा की शूटिंग खत्म, धर्मेंद्र ने क्रिप्टिक पोस्ट किया शेयरBollywood News in Hindi Live: विक्की कौशल ने छावा की शूटिंग पूरी कर ली है, रैपअप पर एक्टर ने इमोशनल नोट लिखा है. तो वहीं एक बार फिर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
Read more »
ZHZB: एक साल इंतजार के बाद भी 'जरा हटके जरा बचके' को नहीं मिला ओटीटी खरीदार, अब जियो सिनेमा ने लिया यह फैसलाविक्की कौशल और सारा अली खान की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है।
Read more »
50 वर्षीय ऐश्वर्या राय बच्चन की लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, 6 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं पसंदऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टा फैमिली के लिए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि कान फिल्म फेस्टिवल के मेकअप रुम की हैं.
Read more »
TV Adda: ‘पवित्र रिश्ता’ के 15 साल, पोस्ट शेयर कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, बोलीं- ‘अगर सुशांत नहीं…’Pavitra Rishta Completed 15 years: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने ये पोस्ट 15 साल पूरे होने पर शेयर की है।
Read more »
फिल्म 'छावा' के सेट से वायरल हुआ विक्की कौशल का लुक, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखेंगे एक्टरविक्की कौशल ने फिल्म 'चाव' के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर के जन्मदिन पर उनके साथ एक बीटीएस तस्वीर शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Read more »
Mr and Mrs Mahi Box Office: एक हफ्ते में धीमी पड़ी जान्हवी कपूर-राजकुमार राव की फिल्म, छठें दिन हुआ बड़ा घाटाफिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के लिए जान्हवी कपूर ने फैंस का धन्यवाद किया है. उन्होंने आभार जताते हुए पोस्ट शेयर किया था.
Read more »
