Diwali Muhurat Trading 2024: आपने भले ही कल ही यानी गुरुवार, 31 अक्टूबर को ही दिवाली मना ली। लेकिन शेयर बाजारों में आज दिवाली है। इसलिए आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में ट्रेडिंग होलिडे है। लेकिन इस दिन कारोबारी लक्ष्मी पूजन करेंगे। अपना नया खाता खोलेंगे। इसलिए दोनों बाजारों में शाम छह बजे से मुहूर्त कारोबार...
मुंबई: हो सकता है आपने दिवाली का त्योहार मना लिया हो। जिस दिन उत्तर भारत में दिवाली मनाई जा रही थी, उस दिन बीएसई और एनएसई खुले थे। गुरुवार को दोनों शेयर बाजारों में सामान्य दिनों की तरह कारोबार हुआ। यह संवत 2080 का आखिरी ट्रेडिंग सेशन था। कल आईटी शेयरों में गिरावट की वजह से भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 553 अंक या 0.
69% गिरकर 79,389 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 135 अंक या 0.56% गिरकर 24,205 पर बंद हुआ।आज होगा सामान्य कारोबार?आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में दिवाली की छुट्टी है। इसलिए इस दिन सामान्य कारोबार नहीं होगा। हां, इस दिन शाम में बीएसई और एनएसई में मुहूर्त कारोबार होगा। यह शाम 6 बजे से शाम 7 बजे तक एक घंटे का स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग पर प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5.45 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग में क्या-क्या?मुहूर्त ट्रेडिंग के टाइम स्लॉट में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग जैसे कई सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी। BSE-NSE ने 20 अक्टूबर 2024 को अलग-अलग सर्कुलर में यह घोषणा की थी।क्या होता है मुहूर्त सेशनमुहूर्त ट्रेडिंग एक खास सेशन है, जिसे हिन्दी नववर्ष और दिवाली के समय रखा जाता है। यह एक घंटे का सत्र है, जिसमें मुहूर्त ट्रेडिंग, वित्तीय अवसर को कल्चर से जोड़ा जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग 1950 के दशक में चर्चा में आया था। सन 1957 में बीएसई और 1992 में एनएसई ने इसे शुरू किया था। आज यह एक परंपरा की तरह चली आ रही है। शेयर में ट्रेड करने वाले इस दिन जरूर कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं। यह बेहद शुभ माना जाता है।
मुहूर्त दीपावली 2024 मुहूर्त ट्रेडिंग कब है मुहूर्त ट्रेडिंग मुहूर्त ट्रेडिंग टाइम 2024 मुहूर्त दिवाली 2024 मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है मुहूर्त लक्ष्मी पूजन Muhurat Trading 2024 Date And Time Muhurat Trading
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Muhurat Trading 2024 :दिवाली के लिए दिन क्यों एक घंटे के लिए खुलता है शेयर बाजार, इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 31 या 1 को?Muhurat Trading 2024: आपको बता दें कि मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत सबसे पहले 1957 में हुई थी. उस समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने दिवाली के रोज पहली बार बाजार खोला था. इसके बाद 1992 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भी ऐसा करने लगा.
Read more »
Dhanteras 2024: धनतेरस आज, जानें पूजन का मुहूर्त, खरीदारी का समय और पूजा विधिDhanteras 2024: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. यह पर्व 29 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि खरीदी जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से धन में कई गुना अधिक वृद्धि होती है.
Read more »
Choti Diwali 2024: छोटी दिवाली आज, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्वChoti Diwali Puja ka Muhurat: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इस त्योहार को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है.
Read more »
Diwali Pujan and Deepdaan Muhurat 2024 : दिवाली 31 को मनाएं या 1 को, इन 5 मुहूर्त का होना बेहद जरूरी, जानें दिवाली पूजा और दीपदान का मुहूर्तDiwali 2024 Shubh Muhurat : दिवाली की सही तिथि को लेकर इस बार बेहद कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, अगर आप दिवाली 31 अक्टूबर को मना रहा है या फिर 1 नवंबर को मना रहे हैं तो इन 5 मुहूर्त का होना जरूरी माना जाता है। इन 5 मुहूर्त के होने पर ही लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त तय होता है। आइए जानते हैं दिवाली के इन 5 मुहूर्त...
Read more »
Diwali stock picks: दिवाली पर खुले हैं शेयर बाजार, संवत 2081 में ये शेयर आपको बनाएंगे मालामालDeepawali Stocks Picks: इस बार दिवाली पर अजीब संयोग बना है। अमूमन दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद होता है और शाम में एक घंटे का मुहूर्त कारोबार होता है। लेकिन इस साल देश के अधिकतर इलाकों में आज दिवाली मनाई जा रही है। लेकिन आज बीएसई और एनएसई में छुट्टी नहीं है। आज नार्मल दिन की तरह कारोबार होगा। बाजारों में कल छुट्टी है और कल ही मुहूर्त कारोबार होगा।...
Read more »
Diwali Muhurat Trading 2024: ये है दिवाली की मुहूर्त ट्रेडिंग का समय, जानें किस समय ओपन होगा मार्केटDiwali Muhurat Trading 2024: दिवाली का त्योहार भले ही आज मनाया जा रहा हो लेकिन शेयर बाजार में शुभ मुहूर्त ट्रेंडिंग शुक्रवार को यानी 1 नवंबर को होगी. ऐसे में आपको इसके समय के साथ-साथ सभी जानकारी होना जरूरी हैं.
Read more »
