Top 5 Government Schools: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का भविष्य मजबूत हो, तो यह जानकारी आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है. एक ऐसा शहर जहां कुछ चुनिंदा सरकारी स्कूलों ने अपनी गुणवत्ता और रिजल्ट से खुद को साबित किया है. यहां से पढ़े बच्चे आज देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय पंडित दीन दयाल नगर को 1976 में शुरू किया गया. यह चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में स्थित है, जिसे पहले मुगलसराय के नाम से जाना जाता था. यहां एडमिशन लेने के लिए दूसरे राज्य के बच्चे भी आते हैं, क्योंकि इसी स्कूल के बच्चे बोर्ड रिजल्ट के परिणाम में जिला या स्टेट टॉप करते हैं.
यहां से पढ़े बच्चे IAS, IPS, DRM, DSP, जज आदि बने हैं. इस स्कूल की फीस केंद्र सरकार तय करती है. यहां सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम चलता है. रेल इंटर कॉलेज, दीन दयाल उपाध्याय में स्थित है. यह स्कूल बेहतर शिक्षा प्रदान करता है और रेलवे क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. यह एक इंटर कॉलेज है, यानी यहां 10वीं और 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है. यहां एडमिशन के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं और इसमें दाखिला मिलना बहुत किस्मत की बात मानी जाती है. यहां से पढ़े छात्र रेलवे, एयरफोर्स, नेवी, आर्मी और शिक्षक जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. इस स्कूल की फीस केंद्र सरकार तय करती है और यहां सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम चलता है. जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली जिले के चयनित ग्रामीण बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है. यहां निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ भोजन और आवास की सुविधा भी दी जाती है, जो इस विद्यालय को एक अनूठा संस्थान बनाती है. इस विद्यालय ने हाल के वर्षों में कई डॉक्टर, इंजीनियर, रक्षा अधिकारी और सिविल सेवक देश को दिए हैं. यहां एडमिशन मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर होता है. विद्यालय की फीस केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित होती है और यहां सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है. नगर पालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर , चंदौली में स्थित एक प्रतिष्ठित विद्यालय है, जो कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा प्रदान करता है। वर्तमान में विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और एडमिशन के लिए जिले भर के छात्र-छात्राएं आवेदन करते हैं। यहां से पढ़े अनेक विद्यार्थी प्रोफेसर, डॉक्टर, पुलिस अधिकारी और रेलवे जैसी विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। विद्यालय की फीस राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है और यहां स्टेट बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू है. लाल बहादुर इंटर कॉलेज, मुगलसराय, चंदौली जिले का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है, जिसका नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखा गया है। यह कॉलेज केवल छात्राओं के लिए है और शिक्षा के क्षेत्र में इसकी एक अलग पहचान है, खासकर मुगलसराय और आसपास के क्षेत्रों में। यहां से पढ़ी कई छात्राएं देशभर में सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। कॉलेज की फीस राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है और यहां उत्तर प्रदेश बोर्ड का पाठ्यक्रम संचालित होता है.
चंदौली के स्कूल Chandauli Education Pandit Deen Dayal Nagar Schools CBSE Schools Chandauli Jawahar Navodaya Vidyalaya Chandauli Lal Bahadur Inter College Rail Inter College मुगलसराय के टॉप स्कूल मुगलसराय के सरकारी स्कूल गवर्नमेंट जॉब चंदौली न्यूज लोकल 18 न्यूज मुगलसराय न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुस्ताखी माफ: पब्लिक रील बनाती है, अगला उसकी रेल बना देता हैसीधे-सादे व्यक्ति राजनीति को बुरी चीज मानते हैं। लेकिन हर चीज, जन्म से लेकर मृत्यु तक, राजनीति से प्रभावित होती है, चाहे वह स्कूल की फीस हो या अस्पताल की सुविधाएं।
Read more »
खान सर ने देवरिया में बनवाया आलीशन घर, गृह प्रवेश में पूरे गांव को भोज, जल्द बेगम लेकर आएंगेKhan Sir Marriage: बिहार वाले खान सर मूलरूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। वह सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए पटना गए और वहीं बस गए।
Read more »
UP से नाता रखने वाले खान सर की 'बेगम' कौन हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरखान सर सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए पटना गए थे और अब वह वहीं बस चुके हैं। मूलरूप से उनका परिवार देवरिया का रहने वाला है।
Read more »
Purnia Top 5 School: पूर्णिया के ये हैं 5 मिडिल सरकारी स्कूल, यहां पढ़ाई के साथ हैं स्टूडेंट के खेल की सारी...Purnia Top 5 Government Schools: बिहार में पूर्णिया के टॉप 5 सरकारी स्कूलों में उफ्रैल मध्य विद्यालय, आरक्षी मध्य विद्यालय, मदन लाल यादव आदर्श मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय ततमा टोली और मध्य विद्यालय मिल्की शरणार्थी टोला शामिल हैं.
Read more »
Fraud Alert: ऐसे पता करें कि आपकी MBA की डिग्री असली है या फर्जी?Fake MBA Degrees: जल्दी डिग्री दिलाने, कम फीस और नौकरी की गारंटी जैसे लुभावने वादों में फंसकर, कई भोले-भाले छात्र फर्जी यूनिवर्सिटी के जाल में फंस जाते हैं.
Read more »
हेडमास्टर ने क्लास में ही लगाया पैग,VIDEO: कोल्ड-ड्रिंक की बॉटल में लेकर पहुंचा, बच्चों के सामने पी; नशे मे...Chhattisgarh Balod School Headmaster Viral Video; छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हेडमास्टर सरकारी स्कूल में नशे की हालत में पहुंचा। उसने कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब भर रखी थी
Read more »
