Moradabad News: मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू शाहरुख को 20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पीड़ित मो. रफी का कहना है कि जब खनन अधिकारी राहुल सिंह से मिला तो EC देने के एवज में 3 लाख रुपए की डिमांड करते हुए बाबू शाहरुख से मिलने के लिए कहा.
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू शाहरुख पाशा को 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. खनन अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू पर मट्टी उठाने का परमिशन देने के नाम पर तीन लाख घूस की मांग की थी.
दरअसल, किसान मो. रफी ने खनन के लिए नियमानुसर आवेदन किया था. सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद EC जारी कर दी गई. उस EC की कॉपी लेने के लिए रफी खनन अधिकारी राहुल सिंह के पास पहुंचा और EC जारी करने का अनुरोध किया. लेकिन, EC जारी नहीं किया गया. अधिकारी पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप मो. रफ़ी का आरोप है कि अलग-अलग बहाने बनाकर EC जारी नहीं किया गया. इसको लेकर पिछले कई महीने से खनन विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहा था. खनन अधिकारी राहुल सिंह पर पीड़ित मो. रफी ने आरोप लगाया कि EC देने के लिए 3 लाख रिश्वत की मांग की और कहा कि यह रिश्वत के पैसे उनके कार्यालय में बैठने वाले बाबू शाहरुख को दे दिया जाए. मो. रफी के पास इतने पैसे नहीं थे, तब उसने परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और 3 लाख में से 20 हजार की पहली किस्त देने की बात खनन कार्यालय में तैनात शाहरुख को बता दिया. एंटी करप्शन ब्यूरो की ने रंगेहाथ दबोचा एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 500-500 रुपए के 40 नोटों पर केमिकल लगाकर वह नोट रफी को देकर खनन विभाग के कार्यालय में भेजा. जहां शाहरूख ने जैसे ही दोपहर 12:10 बजे मो. रफी से केमिकल लगे 20 हजार नोट लेकर गिन ही रहा था कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसको रंगेहाथ पकड़ लिया और उसके हाथ धुलवाकर रंगीन पानी बोतल में सील कर आरोपी शाहरुख को थाना सिविल लाइंस ले गए. बता दें कि मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पिछले काफ़ी समय से भ्रष्टाचार में शामिल सरकारी कर्मचारियों को ट्रैप के जरिए हिरासत में ले रही है. इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज़ नहीं आ रहे हैंं.
Anti Corruption Bureau Mining Office Moradabad Mining Officer's Clerk Arrested Arrested While Taking Bribe Action By Anti Corruption Bureau Team मुरादाबाद न्यूज एंटी करप्शन ब्यूरो खनन कार्यालय मुरादाबाद खनन अधिकारी का बाबू गिरफ़्तार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की कार्रवाई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भरतपुर में CO के रीडर पर ACB की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचाएंटी करप्शन ब्यूरो ने भरतपुर में बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि एसीबी की टीम ने नदबई सीओ के रीडर और एक दलाल को 1.
Read more »
रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली के पर्यावरण इंजीनियर समेत दो दबोचे, सीबीआई ने ऐसे बिछाया जालसीबीआई ने दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी के सीनियर एनवायरमेंटल इंजीनियर और एक मिडलमैन को 91 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। छापेमारी में इंजीनियर के घर से 2.
Read more »
SDM के नाम से रिश्वत मांग रहा था पेशकार, जैसे ही पकड़े नोट पहुंच गई एंटी करप्शन की टीम, मची खलबलीअमेठी में एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम के पेशकार योगेंद्र श्रीवास्तव को न्यायालय में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पेशकार ने वादी से तारीख जल्दी-जल्दी लगाकर स्टे खारिज कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पेशकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और मुंशीगंज थाने ले गई। कार्रवाई से...
Read more »
IPS अधिकारी का पेशकार 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाईKanpur News कानपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एसीपी बाबूपुरवा के पेशकार ने दिव्यांग वादी से मुकदमे के आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट लगाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिक्शा चालक की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की...
Read more »
मुजफ्फरनगर में दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार; एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने तहसील सदर से पकड़ाएंटी करप्शन सहारनपुर की टीम से कसौली गांव के पीड़ित किसान ने शिकायत की थी। आरोपित लेखपाल किसान से काम करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत के बाद बुधवार को तहसील में टीम पहुंची और अपना जाल बिछाया। जैसे ही किसान ने रिश्वत के रुपये लेखपाल को दिए टीम के सदस्यों ने लेखपाल को रंगे हाथों पकड़...
Read more »
पैसे लेकर जेब में रखे ही थे, तभी सामने से आ गई एंटी करप्शन टीम; लेखपाल के छूट गए पसीनेबिलासपुर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ के बाद एंटी करप्शन टीम लेखपाल को कोतवाली ले आई और कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल ने वारिसान बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। रुपये लेकर लेखपाल ने अपनी जेब में रखे तो तभी तहसील में खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़...
Read more »
