भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने अर्शदीप को लेकर बताया कि उन्हें सीरीज के पहले दो मैच में क्यों बाहर रखा गया था. इसके अलावा उन्होंने उन्हें अर्शदीप के भविष्य पर भी चर्चा की.
कैरारा: भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा कि अर्शदीप सिंह को चयन मामलों में भले ही परेशानी का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह तेज गेंदबाज इस बात को अच्छी तरह से समझता है कि टीम मैनेजमेंट बड़ी तस्वीर को देखते हुए अलग-अलग संयोजन आजमा रहा है.
अर्शदीप को होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था. उन्होंने शानदार वापसी की और वह मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए थे. उन्हें पहले दो मैचों के प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया था, क्योंकि उन्हें और कुलदीप यादव को एक साथ नहीं खिलाया जा सकता और दुबई की परिस्थितियों के कारण सितंबर में एशिया कप में भी वे पहली पसंद नहीं थे. गौरतलब है कि अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. ये भी पढ़ें-भारतीय टेस्ट टीम में जगह के दावेदार, कमबैक के लिए पूरी ताकत लगा देंगे ऋषभ पंत, आकाशदीप, कृष्णा और जुरेल अर्शदीप के लिए है टीम मैनेजमेंट का बड़ा प्लान मोर्कल ने गुरुवार को चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘अर्शदीप अनुभवी हैं और उन्हें पता है कि हम बड़ी तस्वीर को देख रहे हैं और अलग-अलग संयोजनों को आजमा रहे हैं. उन्हें पता है कि वह विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और उन्होंने पावरप्ले में अधिकतर विकेट लिए हैं.” ये भी पढ़ें-वो जूनियर्स को मारती है…बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम में कैट फाइट, कप्तान पर संगीन आरोप उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि वह टीम के लिए कितने अमूल्य खिलाड़ी है लेकिन हमें अन्य संयोजनों पर भी गौर करने की जरूरत है और वह इस बात को समझते हैं.’’ मोर्कल ने हालांकि स्वीकार किया कि अर्शदीप जैसी क्षमता वाले गेंदबाज के लिए यह आसान नहीं रहा है. परिस्थिति को देखकर चुना जा रहा है टीम उन्होंने कहा, ‘‘यह आसान काम नहीं है, लेकिन कभी-कभी कड़े फैसले करने पड़ते हैं. हम बस उनसे यही कहते हैं कि वे कड़ी मेहनत करें और जब भी उन्हें मौका मिले, उसके लिए तैयार रहें. टी20 विश्व कप से पहले अब सीमित मैच ही बचे हैं.‘‘ मोर्कल ने कहा, ‘‘इसलिए, हमारे लिए यह देखना ज़रूरी है कि दबाव की परिस्थितियों में खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं. यह जानने के लिए अलग-अलग संयोजन आजमाना जरूरी है.’’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: Arshdeep Singh का रिएक्शन खूब हो रहा वायरल, Haris Rauf के 6-0 इशारा करने के दौरान का है VIDEOArshdeep Singh response to Haris Rauf एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हारिस रऊफ के 6-0 के इशारे का जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। जब भारत-पाक मैच के दौरान हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर इशारा करते हुए ऐसा किया था तब अर्शदीप ने कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा...
Read more »
IND vs PAK: ʼಅದನ್ನ ಅಲ್ಲೇ ಇಟ್ಕೋ..ʼ ಹ್ಯಾರಿಸ್ ರೌಫ್ಗೆ ಅರ್ಷ್ದೀಪ್ ಕೊಟ್ರು ಭರ್ಜರಿ ರಿಟರ್ನ್ ಗಿಫ್ಟ್! ವಿಡಿಯೋ ನೋಡಿ ನಕ್ಕು ಸುಸ್ತಾದ ಫ್ಯಾನ್ಸ್..arshdeep singh Savage Reply: ಹ್ಯಾರಿಸ್ ರೌಫ್ನ ಅತಿಯಾದ ವರ್ತನೆಗೆ ಅರ್ಷದೀಪ್ ಸಿಂಗ್ ಕೊಟ್ಟ ರಿಯಾಕ್ಷನ್ ವಿಡಿಯೋವೊಂದು ಸೋಷಿಯಲ್ ಮಿಡಿಯಾದಲ್ಲಿ ವೈರಲ್ ಆಗುತ್ತಿದೆ..
Read more »
जीत के बाद Arshdeep Singh ने Tilak Verma के साथ बनाई फनी रील, रिएक्शन देख नहीं रहा फैंस की खुशी का ठिकाना!Arshdeep Singh And Tilak Verma: कल एशिया कप जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने मैन ऑफ द मैच तिलक वर्मा के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
From Tilak Varma’s Heroics To Arshdeep Singh’s Mimicry: Inside India’s Epic Asia Cup Victory CelebrationsIndia clinched a thrilling five-wicket victory over Pakistan in the Asia Cup 2025 final in Dubai, overcoming a top-order collapse with standout performances from Tilak Varma, Sanju Samson, and Shivam Dube.
Read more »
Arshdeep Singh: 'जैसा काम करोगे वैसा ही फल पाओगे', भारत की हार के बाद अर्शदीप ने क्यों डाला ऐसा पोस्ट?Arshdeep Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टी20 मैचों में बाहर बैठने वाले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के एक पोस्ट ने खलबली मचा दी है. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाया कहर, 9 गेंदों के भीतर चटकाए 2 विकेटArshdeep Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की शुरुआत शानदार रही है. इसका श्रेय अर्शदीप सिंह को जाता है. जिन्होंने 9 गेंदों के भीतर 2 विकेट चटका दिए. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
