Montha storm farmers loss Ghazipur : गाजीपुर में लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. खेतों में कटी पड़ी धान की फसल डूब गई है. प्याज और मिर्च की खेती करने वाले किसान भी बर्बादी झेल रहे हैं. खेत में पानी भर जान से धान के अंकुरित होने का डर बना हुआ है. किसान भाई अगली फसल की तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं.
गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर जिले में पिछले तीन दिनों से जारी रुक-रुककर बारिश ने किसानों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. बीती रात आई तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बरसात ने खेतों को तालाब में तब्दील कर दिया.
कटाई के बाद रखी धान की फसलें पानी में डूब चुकी हैं. कई किसान अपनी फसलें बचाने के लिए पानी में उतरकर गट्ठर निकालते नजर आए. सदर तहसील के चौरई गांव के किसान भसावन यादव ने बताया कि उन्होंने करीब 13 मंडे में धान की खेती की थी, लेकिन अब पूरा खेत जलमग्न है. वे किसी तरह फसल को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर लंबे समय तक पानी भरे रहने से धान के अंकुरित होने का डर बना हुआ है. भसावन ने चिंता जताई कि अब आलू और गेहूं की बुवाई भी समय पर नहीं हो पाएगी, क्योंकि खेतों से पानी उतरने में कई दिन लगेंगे. इसी इलाके के भंवर कल साइड के रहने वाले अंशुमान राय, जो प्याज और मिर्च की खेती करते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है. मटर, मिर्च, धान, प्याज सबका नुकसान हो गया है. किसानों की मेहनत पर एक झटके में पानी फिर गया. चक्रवात मोंथा का कहर! चंदौली में कटाई के मुहाने पर आई बर्बादी, 4 दिन की बारिश से चौपट हुईं फसलें सभी फसलों पर असर मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि मोंथा चक्रवात के कारण यह भारी वर्षा हुई. इस बेमौसम बारिश से किसान भाइयों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है. खरीफ की फसल के साथ-साथ रबी फसल के लिए भी यह बारिश नुकसानदायक है. जहां खरीफ फसल की कटाई चल रही है, रबी फसल की बुवाई शुरू हुई है. बारिश का असर रबी मौसम की लगभग सभी फसलों जैसे गेहूं, चना जौ जई आलू आदि पर पड़ा है. किसान भाइयों की बुवाई भी प्रभावित हुई है. अधिक बारिश होने से धान की फसलें गिर गई हैं . किसानों को 100 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जिसका कारण अचानक उठा चक्रवात मोंथा है. बचने के उपाय किसान भाई बेमौसम बारिश के नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य लें. इसमें फसल का बीमा हो जाता है, जिसके बाद होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार करती है. दूसरा है मौसम की जानकारी का खेती में प्रयोग. किसान साथी खेती के सभी काम आगामी मौसम को देखते हुए करें. इससे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं.
Ghazipur Rain Damage Ghazipur Farmers Loss Ghazipur Crop Loss Monta Cyclone UP गाजीपुर में फसल बर्बाद बारिश से धान की फसल बर्बाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bengal Weather: মন্থার জেরে এখনও কতদিন বৃষ্টি চলবে? দুই বঙ্গের জেলায় জেলায় কতদিন ঘোর দুর্যোগের ঘনঘটা?Bengal Weather updates after Montha Heavy Rains In Several Districts of west bengal Due To Cyclone Montha landslide in north bengal
Read more »
Cyclone Montha Weather: बिहार में मोंथा का बड़ा असर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी, रिमझिम बारिश से दिन में ही लग रही ठंडCyclone Montha Weather: बिहार में मोंथा चक्रवात का प्रभाव गंगा के तटवर्ती जिलों में व्यापक रूप से नजर आने लगा है। बीते तीन दिन से आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। बुधवार से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। दो दिनों से सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए हैं दिन से रात तक कभी फुहार, तो कभी बूंदाबांदी के कारण गुरुवार को...
Read more »
मुजफ्फरपुर में 'मोन्था' तूफान का असर,बारिश से ठंड का एहसास: 3 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना; धान क...Cyclone Montha impacts Muzaffarpur, rain continues
Read more »
Cyclone Montha Weather Forecast: मोंथा की लगातार बारिश से ठहर गया बिहार, नेताओं की रैलियां रद, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनीCyclone Montha Weather Forecast: मौसम विभाग, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार शनिवार, 1 नवंबर को बारिश में कमी आने की संभावना है। देर शाम तक यह वर्षा पूरी तरह थम सकती है। हालांकि, मोंथा चक्रवात के प्रभाव से 5 नवंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। उसके बाद मौसम साफ होने और धीरे-धीरे धूप निकलने की उम्मीद दिख रही है। बिहार में मोंथा...
Read more »
Weather Alert: Cyclone Montha Devastates South India; North India Hit By Pink Chill, Sikkim Snowfall Red AlertCyclone Montha killed 6 in South India, destroying infrastructure in AP & Telangana. Meanwhile, Pink Chill hits Delhi-NCR & UP as Sikkim receives a snow red alert.
Read more »
समस्तीपुर में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर: तेज हवा और हल्की बारिश से ठंड का एहसास, 2 दिन में 8.2 डिग्री गिरा अध...Cyclone Montha impacts Samastipur, maximum temperature drops by 8.2 degrees in two days
Read more »
