पहाड़ी इलाकों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक तबाही नजर आ रही है। कहीं भूस्खलन से पहाड़ियां दरक रही हैं तो कहीं बाढ़ की स्थित जानलेवा बनती जा रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। उत्तराखंड में चार धाम, आदि कैलास व पूर्णागिरी धाम की यात्रा पिछले कुछ दिनों से नियमित अंतराल पर बाधित हो रही...
जागरण टीम, नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक तबाही नजर आ रही है। कहीं भूस्खलन से पहाड़ियां दरक रही हैं तो कहीं बाढ़ की स्थित जानलेवा बनती जा रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। उत्तराखंड में चार धाम, आदि कैलास व पूर्णागिरी धाम की यात्रा पिछले कुछ दिनों से नियमित अंतराल पर बाधित हो रही है। दिल्ली-NCR में आज झमाझम बरसेंगे बादल मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम-रात के समय गरज, बिजली के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रियों की परेशानी बढ़ी केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को रस्सियों के सहारे निकाला उत्तराखंड में तेज बारिश से चार धाम, आदि कैलास व पूर्णागिरी धाम की यात्रा नियमित अंतराल पर बाधित हो रही है। गुरुवार को भी यह सिलसिला बना रहा। रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में गौरीकुंड हाईवे मलबा आने के कारण पांच घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान केदारनाथ जाने वाले करीब 10 हजार यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया, जबकि केदारनाथ से सोनप्रयाग आ रहे 1200 से अधिक यात्रियों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन चमोली के नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण एक घंटे बाधित रहा। चंपावत में एक दिन पहले मलबा आने से अवरुद्ध हुए पूर्णागिरी मार्ग और पिथौरागढ़ में आदि कैलास राजमार्ग को गुरुवार सुबह आवाजाही के लिए सुचारू किया जा सका। उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है। सोनप्रयाग के कोतवाल राजेन्द्र कठैत ने बताया कि सुबह पांच से 10 बजे तक मुनकटिया व शटल पार्किंग के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे थे, इसलिए यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोका गया। बाद में यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी का बैटरी कार मार्ग बंद माता वैष्णो देवी मंदिर के बैटरी कार मार्ग पर बुधवार रात तेज वर्षा के दौरान फिर भूस्खलन हुआ। मार्ग में पहाड़ी से गिरे मलबे का ढेर लग गया है। इसके बाद श्राइन बोर्ड ने इस मार्ग से पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही और बैटरी कार सेवा रोक दी। वर्षा के कारण आधार शिविर कटड़ा से हेलीकाप्टर सेवा भी ठप है। श्रद्धालु पुराने पारंपरिक मार्ग से माता के दर्शन के लिए आ-जा रहे हैं। मार्ग से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन के कर्मी, पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं। मार्ग को सुचारू बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ जेसीबी काम में जुटी हैं। बरसात के मौसम में बीते चार दिन से बार-बार इस मार्ग को भूस्खलन के कारण बंद करना पड़ रहा है। गत सोमवार को भी इस मार्ग को भूस्खलन के कारण बंद किया गया था। हिमाचल प्रदेश में तीन और शव बरामद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खनियारा की मनूनी खड्ड में बहे तीन और श्रमिकों के शव गुरुवार को बरामद किए गए। बुधवार को दो शव मिले थे। एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें तीन लापता मजदूरों को ढूंढ़ने में जुटी हैं। जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागे चंबा निवासी लवली को रेस्क्यू कर लिया गया। हादसे में जम्मू-कश्मीर के डोडा निवासी चैन सिह, चंबा निवासी आदित्य ठाकुर, यूपी के देवरिया के रहने वाले प्रदीप वर्मा व चंदन और कांगड़ा के रहने वाले संजय की मौत हो गई। परियोजना निर्माण में जुटी कंपनी पर अविज्ञानिक तरीके से कटाई करने व मलबा फेंकने के आरोप हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम धर्मशाला को सौंपा है। जम्मू-कश्मीर में नाले में आई बाढ़ से चचेरे भाई-बहन की मौत जम्मू-कश्मीर में नदी-नाले भी उफान पर हैं। गुरुवार को राजौरी जिला के कालाकोट में सुबह तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ के दौरान डूबने से चचेरे भाई-बहनों की मौत हो गई। एक बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कठुआ बाढ़ में दो लोग फंस गए प्रशासन ने बारिश को देखते हुए लोगों से जलस्त्रोतों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। इस बीच, कठुआ जिला के उज्ज दरिया में आई बाढ़ में दो लोग फंस गए। इनमें से एक के पास मोबाइल फोन था। उसने स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।.
जागरण टीम, नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक तबाही नजर आ रही है। कहीं भूस्खलन से पहाड़ियां दरक रही हैं तो कहीं बाढ़ की स्थित जानलेवा बनती जा रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। उत्तराखंड में चार धाम, आदि कैलास व पूर्णागिरी धाम की यात्रा पिछले कुछ दिनों से नियमित अंतराल पर बाधित हो रही है। दिल्ली-NCR में आज झमाझम बरसेंगे बादल मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शाम से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शाम-रात के समय गरज, बिजली के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रियों की परेशानी बढ़ी केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को रस्सियों के सहारे निकाला उत्तराखंड में तेज बारिश से चार धाम, आदि कैलास व पूर्णागिरी धाम की यात्रा नियमित अंतराल पर बाधित हो रही है। गुरुवार को भी यह सिलसिला बना रहा। रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में गौरीकुंड हाईवे मलबा आने के कारण पांच घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान केदारनाथ जाने वाले करीब 10 हजार यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया, जबकि केदारनाथ से सोनप्रयाग आ रहे 1200 से अधिक यात्रियों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन चमोली के नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण एक घंटे बाधित रहा। चंपावत में एक दिन पहले मलबा आने से अवरुद्ध हुए पूर्णागिरी मार्ग और पिथौरागढ़ में आदि कैलास राजमार्ग को गुरुवार सुबह आवाजाही के लिए सुचारू किया जा सका। उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है। सोनप्रयाग के कोतवाल राजेन्द्र कठैत ने बताया कि सुबह पांच से 10 बजे तक मुनकटिया व शटल पार्किंग के पास पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे थे, इसलिए यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोका गया। बाद में यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी का बैटरी कार मार्ग बंद माता वैष्णो देवी मंदिर के बैटरी कार मार्ग पर बुधवार रात तेज वर्षा के दौरान फिर भूस्खलन हुआ। मार्ग में पहाड़ी से गिरे मलबे का ढेर लग गया है। इसके बाद श्राइन बोर्ड ने इस मार्ग से पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही और बैटरी कार सेवा रोक दी। वर्षा के कारण आधार शिविर कटड़ा से हेलीकाप्टर सेवा भी ठप है। श्रद्धालु पुराने पारंपरिक मार्ग से माता के दर्शन के लिए आ-जा रहे हैं। मार्ग से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।आपदा प्रबंधन दल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन के कर्मी, पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं। मार्ग को सुचारू बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों के साथ जेसीबी काम में जुटी हैं। बरसात के मौसम में बीते चार दिन से बार-बार इस मार्ग को भूस्खलन के कारण बंद करना पड़ रहा है। गत सोमवार को भी इस मार्ग को भूस्खलन के कारण बंद किया गया था। हिमाचल प्रदेश में तीन और शव बरामद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खनियारा की मनूनी खड्ड में बहे तीन और श्रमिकों के शव गुरुवार को बरामद किए गए। बुधवार को दो शव मिले थे। एसडीआरएफ व पुलिस की टीमें तीन लापता मजदूरों को ढूंढ़ने में जुटी हैं। जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागे चंबा निवासी लवली को रेस्क्यू कर लिया गया। हादसे में जम्मू-कश्मीर के डोडा निवासी चैन सिह, चंबा निवासी आदित्य ठाकुर, यूपी के देवरिया के रहने वाले प्रदीप वर्मा व चंदन और कांगड़ा के रहने वाले संजय की मौत हो गई। परियोजना निर्माण में जुटी कंपनी पर अविज्ञानिक तरीके से कटाई करने व मलबा फेंकने के आरोप हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम धर्मशाला को सौंपा है। जम्मू-कश्मीर में नाले में आई बाढ़ से चचेरे भाई-बहन की मौत जम्मू-कश्मीर में नदी-नाले भी उफान पर हैं। गुरुवार को राजौरी जिला के कालाकोट में सुबह तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ के दौरान डूबने से चचेरे भाई-बहनों की मौत हो गई। एक बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कठुआ बाढ़ में दो लोग फंस गए प्रशासन ने बारिश को देखते हुए लोगों से जलस्त्रोतों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। इस बीच, कठुआ जिला के उज्ज दरिया में आई बाढ़ में दो लोग फंस गए। इनमें से एक के पास मोबाइल फोन था। उसने स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।
Summer Summer News Weather Update Weather News Updates Heavy Rain In India Weather India News Weather Forecast Monsoon 2024 Meteorological Department Monsoon 2024 Update UP Monsoon UP Monsoon News Weather Update Rain Heat Wave Mausam Delhi मौसम समाचार आज का मौसम मौसम न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR में बारिश का यलो अलर्ट, अगले 48 घंटों में इन 6 राज्यों में बरसेंगे बादल; मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेटदेश में मानसून के आगमन से मौसम बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पहले ही आ चुका है और महाराष्ट्र तेलंगाना छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून उत्तर-पूर्व पश्चिम बंगाल बिहार में सक्रिय हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण ओडिशा और झारखंड में बारिश की संभावना...
Read more »
आंधी-तूफान के साथ दिल्ली में आज भी होगी बारिश, इस दिन तक लगातार बरसेंगे बादलDelhi NCR weather : आंधी-तूफान के साथ दिल्ली में आज भी बारिश, इस दिन तक लगातार बरसेंगे बादल, जान लें IMD का अपडेट
Read more »
Monsoon 2025: मानसून की दिल्ली-NCR में कब हो रही एंट्री? IMD ने झमाझम बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेटMonsoon 2025 दिल्ली-एनसीआर के मौसम में जून के पहले दिन से ही बदलाव आया है। मानसून की गति तेज होने के कारण यह अपने समय से पहले पहुंच सकता है। आज से पांच जून तक आंधी और बारिश की संभावना को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Read more »
आगरा के बाजार में ढाई फीट तक भरा पानी: व्यापारी बोले-ग्राहकों के न आने से कारोबार ठप हो रहा, नगर निगम वाले ...लोगों को सालभर मानसून का इंतजार रहता है। झमाझम बारिश में भीगने की चाहत। अपनी तरफ खींचती हर ओर छाई हरियाली। मगर, बारिश की दूसरी तस्वीर हैरान और परेशान करने वाली है।
Read more »
दिल्ली-NCR में मानसून का इंतजार खत्म, हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेटMonsoon Updates: उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित कई उत्तरी राज्यों में भारी बारिश की आशंका...
Read more »
Rain Alert: दिल्ली-NCR में आज झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों में भी होगी बारिश; पढ़ें IMD का ताजा अपडेटRain Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम से हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में मानसूनी बारिश फैल सकती है, जबकि बिहार में बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे भूस्खलन का खतरा...
Read more »
