Money Plant Effects: मनी प्लांट सिर्फ सजावटी पौधा नहीं बल्कि शुक्र ग्रह से जुड़ा एक शुभ और ऊर्जा वर्धक पौधा माना जाता है. वास्तुशास्त्र और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसे घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए अक्सर लोग मनी प्लांट का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पौधा सिर्फ सजावटी नहीं बल्कि आर्थिक समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला भी माना जाता है. यह पौधा कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है और बहुत तेजी से बढ़ता है.
वास्तुशास्त्र और ज्योतिष में मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा कहा गया है. इसे घर की पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास कराता है. विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण के अनुसार मनी प्लांट की बेल अगर जमीन से छूने लगे तो यह अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे धन हानि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इसे दीवारों या ऊंचाई पर चढ़ाकर रखना शुभ होता है. नियमित रूप से इसकी कटाई-छंटाई करते रहना चाहिए. अगर मनी प्लांट की पत्तियां पीली या मुरझाई हुई दिखे तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. यह नकारात्मकता और आर्थिक कष्ट को आमंत्रित कर सकती हैं. पौधे को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर हफ्ते इसकी पत्तियों को साफ कपड़े से पोछना लाभकारी रहता है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनी प्लांट शुक्र ग्रह से जुड़ा है, इसलिए इसे शुक्रवार के दिन लगाना शुभ होता है. लेकिन इस दिन इसकी कटिंग या ट्रांसप्लांटिंग करने से आर्थिक रुकावटें आ सकती हैं. शुक्रवार को इस पौधे में केवल पानी देना ही उचित रहता है. धर्म विशेषज्ञ के अनुसार, कई लोग पौधे की कटिंग दूसरों को उपहार में दे देते हैं, लेकिन मनी प्लांट के मामले में ऐसा करना आर्थिक हानि का कारण बन सकता है. ऐसा माना जाता है कि इस पौधे की शाखा देने से घर की लक्ष्मी भी दूसरों के पास चली जाती है. इस पौधे को कभी भी गंदे स्थान पर नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर की सुख-शांति पर असर पड़ता है. साफ और हवादार स्थान पर रखा मनी प्लांट घर के वातावरण को शांतिपूर्ण और ऊर्जावान बनाता है.
How To Plant Money Plant At Home Right Direction To Plant Money Plant Mistakes Related To Money Plant Money Benefits From Money Plant Money Plant Vastu Defects Is It Auspicious Or Inauspicious To Plant Money P How To Take Care Of Money Plant मनी प्लांट वास्तु टिप्स घर में मनी प्लांट कैसे लगाएं मनी प्लांट लगाने की सही दिशा मनी प्लांट से जुड़ी गलतियां मनी प्लांट से धन लाभ मनी प्लांट वास्तु दोष शुक्रवार को मनी प्लांट लगाना शुभ या अशुभ मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
घर का सबसे पवित्र कोना: ईशान कोण में पूजा करने से बदलती है किस्मत!Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण में पूजा-पाठ करने से न केवल ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है.
Read more »
इन लोगों के लिए जहर साबित हो सकता है चुकंदर, भूलकर भी न करें इसका सेवनSide Effects of Beetroot: जो चुकंदर अब तक आपकी थाली में हेल्थ बूस्टर बनकर शामिल होता रहा है, वही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है! चौंकिए मत, डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुकंदर हर किसी के शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है.
Read more »
ये लोग भूलकर भी ना रखें सोमवार का व्रत, फायदे की जगह हो सकता है नुकसानअगर आप भी सावन के व्रत रखते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि किन लोगों को व्रत रखने से परहेज रखना चाहिए. कुछ लोगों को व्रत रखना भारी पड़ सकता है उदाहरण के तौर पर जो दिल के मरीज हैं वे व्रत ना ही रखें तो अच्छा है.
Read more »
सावन का पहला सोमवार कल, भूलकर न करें ये गलतियां, महादेव हो जाएंगे नाराजसावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई यानी कल है. ज्योतिषियों की मानें तो, सावन के पहले सोमवार पर कुछ गलतियों से सावधान रहने की जरूरत है.
Read more »
21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार, इस दिन भूलकर भी न करें ये 4 गलतियांइस वर्ष सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को पड़ रहा है. इस दिन शिव भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ का पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं.
Read more »
हरियाली अमावस्या कल, भूलकर न करें ये गलतियां, पड़ सकता है पछताना24 जुलाई यानी हरियाली अमावस्या का त्योहार मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है.
Read more »
