Modi Nomination: PM Narendra Modi Nomination From Varanasi Loksabha Seat Today - नरेंद्र मोदी नामांकन: वाराणसी में पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गजों संग एनडीए का 'शक्ति प्रदर्शन'

United States News News

Modi Nomination: PM Narendra Modi Nomination From Varanasi Loksabha Seat Today - नरेंद्र मोदी नामांकन: वाराणसी में पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गजों संग एनडीए का 'शक्ति प्रदर्शन'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

वाराणसी में पीएम मोदी ने दाखिल किया नामांकन, दिग्गजों संग एनडीए का शक्ति प्रदर्शन via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes NarendraModi

हाइलाइट्स:वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकननामांकन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के कोतवाल के किए दर्शनपीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में लगा दिग्गजों का तांताकलेक्ट्रेट में पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर लिया आशीर्वादवाराणसी लोकसभा चुनाव 2019 के महासमर में वाराणसी सीट पर देशभर की निगाहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट पर नॉमिनेशन के पांचवें दिन कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। कलेक्टर रूम में दाखिल होते ही उन्होंने सभी प्रस्तावकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिला प्रस्तावक अन्नपूर्णा शुक्ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मोदी ने इससे पूर्व बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद वह नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दिग्गजों का पहले से तांता लगा हुआ था। कलेक्ट्रेट पहुंचे पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अन्य सभी नेताओं का अभिवादन किया। पीएम मोदी का नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने नरेंद्र मोदी को 'महाविजय' सौंपी थी। वह पीएम बने, पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और एकबार फिर वह वाराणसी सीट से ही चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार पीएम मोदी का मूल्यांकन लोगों ने गुजरात मॉडल के आधार पर, उनकी लोकप्रियता के हिसाब से किया था। इस बार वाराणसी के लोगों के सामने बतौर सांसद और प्रधानसेवक प्रधानमंत्री मोदी का कामकाज भी है। ये हैं मोदी के प्रस्तावक डोमराजा परिवार- जगदीश चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता- सुभाष गुप्ता वाराणसी के वनिता पॉलिटेक्निक की पूर्व प्रिंसिपल- अन्नपूर्णा शुक्ला आईसीएआर वैज्ञानिक- राम शंकर पटेल संबोधन से पहले हर-हर महादेव के जयकारे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन की शुरुआत नरेंद्र मोदी ने हर-हर महादेव की जयकार से की। मोदी ने कहा, 'मैं भी बूथ का कार्यकर्ता रहा हूं। मैंने भी दीवारों पर पोस्टर लगाए हैं।' उन्होंने कहा, 'कल जो दृश्य मैं देख रहा था, उसमें मुझे आपके परिश्रम, आपके पसीने की महक आ रही थी। डगर-डगर में अनुभव करता था कि काशी के कार्यकर्ताओं ने इतनी गर्मी में घर-घर जाकर सबसे आशीर्वाद मांगा।' 'मैं कार्यकर्ता के तौर पर आपको हिसाब देता हूं'मोदी ने कहा, 'सरकार बनाना जनता का काम है और सरकार चलाना हमारी जिम्मेदारी है। यह जिम्मेदारी मैंने पूरी ईमानदारी से निभाई है। आपको मैं कार्यकर्ता के तौर पर हिसाब देता हूं। कार्यकर्ता के नाते पार्टी ने पांच साल में मुझसे जितना समय मांगा, जहां मांगा मैंने एक बार भी मना नहीं किया।' नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस चुनाव के दो पहलू हैं। एक है काशी लोकसभा जीतना, मेरे हिसाब से यह काम कल पूरा हो गया है। एक काम अभी बाकी है, वह है पोलिंग बूथ जीतना और एक भी पोलिंग बूथ पर बीजेपी का झंडा झुकने नहीं देना।' एनडीए के दिग्गजों का तांता नरेंद्र मोदी के नामांकन के लिए एनडीए घटकों के साथ बीजेपी के दिग्गजों का वाराणसी में तांता लगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी शुक्रवार को काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीजेपी चीफ अमित शाह, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, चिराग पासवान, पलनिसामी, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, डॉ.

हर्षवर्धन सिंह, अनुप्रिया पटेल, सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी बीजेपी अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय समेत कई शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी के नामांकन में शामिल हुए। पढ़ें: काशी से प्रियंका के न लड़ने के पीछे हार का डर! केजरीवाल, अजय राय को दी थी शिकस्त वर्तमान में वाराणसी में करीब 18 लाख वोटर और 34 लाख की कुल आबादी है। पूर्वांचल के कई नेता अभी केंद्र सरकार में अहम ओहदों पर हैं। राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और अनुप्रिया पटेल केंद्र में मंत्री हैं। यूपी में हुए महागठबंधन के लिए वाराणसी की राह कठिन है। बीते दो चुनावों में बीजेपी को यहां बड़े अंतर से विजय मिलती रही है। 2014 में नरेंद्र मोदी को इस सीट से 5 लाख 81 हजार वोट मिले थे। मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविंद केजरीवाल को करीब पौने चार लाख वोटों से हराया था। अजय राय तीसरे स्‍थान पर रहे थे। राय को करीब 76 हजार वोट मिले थे। एसपी-बीएसपी गठबंधन के लिए चुनौती 2014 के चुनाव में एसपी और बीएसपी मिलकर भी इस सीट पर कुल सवा लाख वोट के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके थे। सियासी विश्लेषकों के मुताबिक, मोदी को हराने के लिए मुस्लिम वोटों का एकजुट रुझान केजरीवाल की ओर हो गया था, जिसके कारण केजरीवाल को सियासी फायदा भी हुआ था। इस बार यह समीकरण बदल सकता है। मुस्लिम मतदाता अजय राय की व्‍यक्तिगत छवि को देखते हुए उनके साथ जा सकते हैं। 2009 के समीकरणों पर गौर करें तो बीएसपी और एसपी के कुल वोटों की संख्या बीजेपी के प्रत्याशी मुरली मनोहर जोशी को मिले वोट से ज्यादा थी। पढ़ें: अजय राय और शालिनी की एंट्री से मोदी की राह कितनी आसान? बीजेपी का गढ़ बन चुका है वाराणसी आंकड़ों पर गौर करें तो 1991 के बाद हुए सात चुनावों में 6 में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 1991 में यहां से बीजेपी के श्रीशचंद्र दीक्षित जीते थे। बाद में शंकर प्रसाद जायसवाल बीजेपी के टिकट पर तीन बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। सिर्फ 2004 में इस सीट पर कांग्रेस के राजेश मिश्रा ने जीत हासिल की थी। लेकिन फिर 2009 में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली जिस पर 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने रेकॉर्ड मतों से जीतकर कब्जा जमाया। कभी कांग्रेस का भी रहा था जोर 1952, 1957 और 1962 में कांग्रेस के रघुनाथ सिंह को वाराणसी से विजय मिली। इसके बाद 1967 में रघुनाथ सिंह को कम्युनिस्ट पार्टी के सत्य नारायण सिंह के सामने हार का सामना करना पड़ा। 1980 में पूर्व रेलमंत्री कमलापति त्रिपाठी और फिर 1984 में कमलापति त्रिपाठी के आशीर्वाद से श्यामलाल यादव चुनाव जीते और केंद्रीय मंत्री भी बने। इसके बाद 1989 में लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री इस सीट से सांसद बने। इसके बाद 2004 में कांग्रेस के राजेश मिश्र को यहां से सांसद बनकर दिल्ली जाने का मौका मिला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakदंगल: क्या पीएम मोदी को फिर बुलाएंगी मां गंगा ? Dangal: Will Varanasi welcome PM Modi,again? - Dangal AajTakवाराणसी से कल दोबारा उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी. पर्चा दाखिल करने से पहले आज नरेंद्र मोदी का रोड शो होना है. प्रधानमंत्री के इस रोड शो के लिए वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा है. बीजेपी वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की पहले से भी बड़ी जीत का दावा कर रही है. इसकी एक वजह ये है कि मोदी से मुकाबले के लिए कोई राष्ट्रीय स्तर का नेता मैदान में नहीं है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वाराणसी से लड़ने की अटकलें तब खत्म हो गईं जब कांग्रेस ने 2014 के ही उम्मीदवार अजय राय को फिर टिकट देने का फैसला किया. महागठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर शालिनी यादव मैदान में हैं. हम आज वाराणसी में मोदी की दोबारा उम्मीदवारी में कैसा मुकाबला होगा इस पर बहस करेंगे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakखबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

PM मोदी आज दाखिल करेंगे पर्चा, वाराणसी में लगेगा एनडीए के दिग्गजों का जमावड़ा– News18 हिंदीPM मोदी आज दाखिल करेंगे पर्चा, वाराणसी में लगेगा एनडीए के दिग्गजों का जमावड़ा– News18 हिंदीपीएम मोदी शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं. पीएम मोदी के नामांकन को यादगार बनाने के लिए बीजेपी नेताओं ने एनडीए के घटक दलों को भी आमंत्रित किया है. शुक्रवार को पीएम मोदी के नामांकन के दौरान एनडीए के कई दिग्गजों का जमावड़ा होगा. मोदी के नामांकन की खास बात यह है कि पहली बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे.
Read more »

वाराणसी LIVE: PM मोदी बोले, 'देश में लोग कह रहे हैं, फिर एक बार मोदी सरकार'वाराणसी LIVE: PM मोदी बोले, 'देश में लोग कह रहे हैं, फिर एक बार मोदी सरकार'पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे वाराणसी से अपना नामांकन भरेंगे. उनके नामांकन में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत 6 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
Read more »

वाराणसी LIVE: नामांकन से पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे PM मोदी, बरसाए गए फूलवाराणसी LIVE: नामांकन से पहले काल भैरव मंदिर पहुंचे PM मोदी, बरसाए गए फूलपीएम मोदी सुबह 11:30 बजे वाराणसी से अपना नामांकन भरेंगे. उनके नामांकन में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत 6 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
Read more »

LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने अपने प्रस्तावकों से मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक प्रस्तावक के पैर भी छुए।LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने अपने प्रस्तावकों से मुलाकात और बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने एक प्रस्तावक के पैर भी छुए।गुरुवार के मेगा शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में पर्चा भरेंगे। 2014 की तरह ही मोदी के नामांकन के लिए BJP ने भव्य तैयारियां की हैं। इस बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर NDA की एकजुटता दिखाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, एलजेपी के राम विलास पासवान मौजूद रहे। पीएम मोदी के नामांकन और अन्य चुनावी अपडेट्स की हर जानकारी यहां...
Read more »

LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के वक्त वाराणसी में NDA के दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, रामविलास पासवान, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज शामिल हैं।LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन के वक्त वाराणसी में NDA के दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, रामविलास पासवान, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज शामिल हैं।गुरुवार के मेगा शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में पर्चा भरेंगे। 2014 की तरह ही मोदी के नामांकन के लिए BJP ने भव्य तैयारियां की हैं। इस बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर NDA की एकजुटता दिखाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, एलजेपी के राम विलास पासवान मौजूद रहे। पीएम मोदी के नामांकन और अन्य चुनावी अपडेट्स की हर जानकारी यहां...
Read more »

LIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ लोग ऐसा माहौल बना रहे हैं कि मोदी जी तो जीत गए। ऐसे लोगों की बात में मत आइए और मतदान जरूर कीजिए क्योंकि यह आपका अधिकार हैः पीएम मोदीLIVE UPDATES: PM Narendra Modi Nomination In Varanasi Today For Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ लोग ऐसा माहौल बना रहे हैं कि मोदी जी तो जीत गए। ऐसे लोगों की बात में मत आइए और मतदान जरूर कीजिए क्योंकि यह आपका अधिकार हैः पीएम मोदीगुरुवार के मेगा शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में पर्चा भरेंगे। 2014 की तरह ही मोदी के नामांकन के लिए BJP ने भव्य तैयारियां की हैं। इस बीच पीएम मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के मौके पर NDA की एकजुटता दिखाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, एलजेपी के राम विलास पासवान मौजूद रहे। पीएम मोदी के नामांकन और अन्य चुनावी अपडेट्स की हर जानकारी यहां...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:42:39