महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन का हिस्सा NCP के अजीत पवार खेमे को नई मोदी सरकार में कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के बाद निराशा हाथ लगी है.
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन का हिस्सा NCP के अजीत पवार खेमे को नई मोदी सरकार में कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के बाद निराशा हाथ लगी है. इसके बदले NCP को स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के पद की पेशकश की गई, जिसे पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल ने 'डिमोशन' करार दिया है.
इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि, 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सरकार की ओर से एक सीट की पेशकश की गई थी- स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री, हालांकि उनकी ओर से प्रफुल्ल पटेल के नाम को चुना गया, जो पहले भी मंत्री रहे हैं. लिहाजा वह स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री का पद संभालने के लिए राजी नहीं हैं.' फड़नवीस ने कहा कि, 'जब गठबंधन के साथ सरकार बनती है, तो कुछ मानदंड तय करने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कई पक्ष एक साथ होते हैं, लेकिन एक पार्टी की वजह से मानदंडों को तोड़ा-मरोड़ा नहीं जा सकता.' हालांकि, फड़णवीस ने कहा कि भविष्य में कैबिनेट विस्तार के समय अजित पवार की पार्टी को ध्यान में रखा जाएगा. दूसरी ओर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल उन्हें दिए गए राज्य मंत्री के प्रभार से नाखुश नजर आ रहे हैं. पटेल ने अपने हालिया बयान में कहा कि, '...कल रात हमें सूचित किया गया कि हमारी पार्टी को एक स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री मिलेगा... मैं पहले केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री था, इसलिए यह मेरे लिए एक पदावनति होगी. हमने भाजपा नेतृत्व को सूचित कर दिया है और उन्होंने हमें पहले ही कह दिया है कि बस कुछ दिन इंतजार करें, वे सुधारात्मक कदम उठाएंगे...' इस बीच NCP नेता अजित पवार आज दिल्ली में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, पार्टी कैबिनेट मंत्री पद के लिए कुछ दिन इंतजार करने को तैयार है. अजित पवार ने कहा, 'प्रफुल्ल पटेल ने केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया है और हमें स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री लेना सही नहीं लगा. इसलिए हमने भाजपा से कहा कि हम कुछ दिनों तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम कैबिनेट मंत्रालय का हिस्सा बनना चाहते हैं. हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं...'
न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को देखते आसमान में कोई भी वस्तु उड़ाने पर रहेगी रोक, कई इलाकों में धारा 144 लागूदिल्ली पुलिस ने 9 जून को केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह Modi 3.
Read more »
PM Modi Oath Ceremony LIVE: काउंटडाउन शुरू, फिर एक बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र दामोदरदास मोदीPM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रहण शपथ समारोह): नरेंद्र दामोदरदास मोदी रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगे।
Read more »
PM Modi Oath Ceremony: आज तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, जानें समय और स्थानPM Modi Oath Ceremony: आज मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
‘मोदी 3.0 सरकार’ का शपथ ग्रहण आज, राजस्थान के ये सांसद लेंगे मंत्री पद की शपथ!Modi 3.0 government : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेने के बाद रविवार शाम इन सांसदों के शपथ लेने की संभावना है। मोदी सरकार में राज्य से नए और पुराने चेहरों का मिश्रण देखने को भी मिल सकता है।
Read more »
PM Modi Shapath Grahan: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि.., क्यों जरूरी है पद ग्रहण से पहले शपथ? नियम जानकर चौंक जाएंगेNarendra Modi Oath Ceremony: क्या आप जानते हैं कि पद ग्रहण से पहले शपथ ग्रहण समारोह (Modi Cabinet Shapath Grahan) इतना अधिक महत्वपूर्ण क्यों होता है, आइए इस बारे में जानते हैं.
Read more »
Modi 3.0 Cabinet Ministers: शपथ से पहले संभावित मंत्रियों संग चर्चा, नरेंद्र मोदी ने दिए ये निर्देशModi 3.0 Cabinet Ministers: शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की. इस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
