राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा।
पीलीभीत सांसद ने मंत्री पद की शपथ ली पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद जितिन प्रसाद ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। बता दें कि इससे पहले वह यूपी की योगी सरकार में मंत्री रहे। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। महराजगंज सांसद ने मंत्री पद की शपथ ली महराजगंज संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित पंकज चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें पंकज चौधरी इसी सीट पर 2019 में भी चुनाव जीते और मोदी 2.
0 सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी बने। अनुप्रिया पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने राज्य मंत्री के रूप में मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लोकसभा का लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। आगरा सांसद एसपी बघेल ने मंत्री पद की शपथ ली आगरा संसदीय क्षेत्र से सांसद एसपी बघेल ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह मोदी 2.0 सरकार में भी मंत्री रहे। बघेल सपा से दो बार लोकसभा सांसद रहे और बसपा से राज्यसभा सांसद रहे। गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह बने राज्य मंत्री गोंडा संसदीय क्षेत्र से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीता है। 2014 में सपा से भाजपा में शामिल हुए। यूपी से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा बने राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश के बदायूं से आने वाले राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह मोदी 2.0 सरकार में भी मंत्री रहे। यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान बने राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश की बांसगांव सीट से भाजपा सांसद कमलेश पासवान ने राज्य मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वह 2009 से लगातार सांसद है। 2024 का चुनाव जीतकर चौथी बार सांसद बने हैं। इससे पहले वह विधायक भी रहे।
Up Central Minister Pm Modi New Cabinet Ministers Pm Narendra Modi Cabinet Uttar Pradesh News In Hindi Latest Uttar Pradesh News In Hindi Uttar Pradesh Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Narendra Modi Cabinet: दिल्ली से किसे मिलेगी मोदी कैबिनेट में जगह, रेस में ये तीन नामNarendra Modi Cabinet: मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिलेगा मौका, राजधानी दिल्ली से कौन-कौन से नाम हैं आगे, जानें सबकुछ
Read more »
NDA 3.0 Cabinet Ministers: देखें चाय पर चर्चा में किन नेताओं से मिले पीएम मोदी, इनके हैं मंत्री बनने की चर्चाModi 3.0 Cabinet Ministers: देखें किन नेताओं से मिले पीएम मोदी, इनके हैं मंत्री बनने की चर्चा
Read more »
Modi 3.0 Cabinet: पीएम मोदी से राजनाथ, शिवराज और कुमारस्वामी तक, ग्राफिक्स में देखें अब तक किस-किस ने ली शपथModi 3.0 Cabinet: पीएम मोदी से राजनाथ, शिवराज और कुमारस्वामी तक, ग्राफिक्स में देखें अब तक किस-किस ने ली शपथ
Read more »
Modi 3.0 Cabinet Ministers: राजनाथ सिंह से लेकर हरदीप पुरी तक, जानें यूपी से कौन से सांसद बने केंद्रीय मंत्रीराष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचा।
Read more »
Modi 3.0 Cabinet: गिरिराज सिंह को मिली मोदी कैबिनेट में जगह, लगातार तीसरी बार बनें सांसदModi 3.0 Cabinet: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के रूप में जाने जाने वाले बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर से मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है.
Read more »
UP से ये 10 बड़े चेहरे मोदी मंत्रिमंडल में हो रहे शामिल, बीजेपी ने इस प्रकार साधा जातिगत समीकरणउत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, अनुप्रिया पटेल, कमलेश पासवान, एसपी सिंह बघेल, कीर्ति वर्धन सिंह और हरदीप सिंह पुरी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
Read more »
