Mi CC9 और Mi CC9e की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीर भी आई सामने

United States News News

Mi CC9 और Mi CC9e की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीर भी आई सामने
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 63%

Mi CC9 की वास्तविक तस्वीर Weibo पर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ सिर्फ डिस्प्ले है। कोई नॉच नहीं मौज़ूद है।

Xiaomi ने बीते हफ्ते नई 'CC' स्मार्टफोन सीरीज़ से पर्दा उठाया था। यह सीरीज़ युवाओं को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। चर्चा गर्म है कि Mi CC9 और Mi CC9e इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट होंगे। अब दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक हो गए हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर शाओमी मी सीसी9 हैंडसेट की वास्तविक तस्वीर भी सार्वजनिक हुई है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि ये हैंडसेट इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होंगे। कीमत को लेकर टिप्सटर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि Mi CC9 और Mi CC9e के कई वेरिएंट मार्केट में उतारे जाएंगे। मी सीसी9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन और 2,199 चीनी युआन में बेचे जाएंगे। निचले हिस्से पर भी ना के बराबर बेज़ल है। संभव है कि यह फोन मोटोराइज़्ड पॉप-अप कैमरे या नई अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ आए। Mi CC9 स्पेसिफिकेशन मुकुल शर्मा ने शाओमी मी सीसी9 और मी सीसी9ई के स्पेसिफिकेशन भी साझा किए हैं। टिप्सटर के मुताबिक, Mi CC9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। इसमें 6.

39 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। दावा है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा जो 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। Mi CC9e स्पेसिफिकेशन मी सीसी9ई को 5.97 इंच के फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन Mi CC9 वाले ही होंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, अगले वर्ष से भरेंगे छात्रों की परीक्षा फीसकेजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, अगले वर्ष से भरेंगे छात्रों की परीक्षा फीसनई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में सीबीएसई द्वारा छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा फीस का भुगतान अगले वर्ष से करेगी। यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में की।
Read more »

फैक्ट चेक: भारतीय सेना की वर्दी पहने खालिस्तान की मांग करने वाला यह व्यक्ति है बहरूपियाफैक्ट चेक: भारतीय सेना की वर्दी पहने खालिस्तान की मांग करने वाला यह व्यक्ति है बहरूपियासोशल मीडिया पर इन दिनों एक वायरल वीडियो में एक सरदार युवक भारतीय सेना की वर्दी पहने अपने विचार व्यक्त करता नजर आ रहा है. फेसबुक पर 19 जून को उसने यह वीडियो लाइव किया था.
Read more »

धनु राशि वालों को आंखों की समस्या करेगी परेशान, इन्हें मिलेगा मनचाहा जीवनसाथीधनु राशि वालों को आंखों की समस्या करेगी परेशान, इन्हें मिलेगा मनचाहा जीवनसाथीHoroscope Today, June 24, 2019: (आज का राशिफल): धनु: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको बाहरी खाना खाने से परहेज करना होगा। आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। भोजन में लापरवाही न बरतें।
Read more »

RBI के डिप्‍टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल खत्‍म होने से 6 महीने पहले दिया इस्‍तीफाRBI के डिप्‍टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल खत्‍म होने से 6 महीने पहले दिया इस्‍तीफान्‍यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि आचार्य ने अपने कार्यकाल के खत्‍म होने से छह महीने पहले इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि आरबीआई के सूत्रों ने अभी तक उनके इस्‍तीफे की खबर की पुष्टि नहीं की है.
Read more »

भारतीय सेना के डॉग स्क्वाड की तस्वीर ट्वीट करने पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्जभारतीय सेना के डॉग स्क्वाड की तस्वीर ट्वीट करने पर राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्जयोग दिवस 2019 पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट से शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई के एक वकील अटल
Read more »

इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 मापी गईइंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.3 मापी गईयूनाईटेड स्टेट जिओलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इस खबर की पुष्टि की है. यूएसजीएस ने भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 बताई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:31:54