दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। इसकी पुष्टि अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने की है। हेलेना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी
फैशन वर्ल्ड का चर्चित नाम थीं हेलेना हेलेना भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री थीं। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-माना नाम थीं। हेलेना का जन्म 1958 में हुआ। हेलेना के पिता तुर्की और मां एंग्लो इंडियन ईसाई थीं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ गुजराती थिएटर में काफी काम किया। फिल्मों में काम करने से पहले करीब नौ साल उन्होंने गुजराती नाटक किए। हालांकि, इस क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्मों में अच्छे ऑफर न मिलने चलते उन्होंने काम नहीं किया। कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड फिल्मों में किया काम हेलेना ने 1980 में पहली बॉलीवुड फिल्म 'जुदाई' में काम किया। वे अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ भी नजर आईं। इसमें उन्होंने लेडी हेलन नाम का एक खास किरदार निभाया। इसके अलावा वे 'दो गुलाब', 'आओ प्यार करें' और 'भाई आखिर भाई होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। हेलेना यूं तो कई फिल्मों में नजर आईं, लेकन उन्हें साइड रोल ही मिले। हेलेना ज्यादा समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाईं और अचानक गायब हो गईं। हेलेना के दोस्त ने कराई मिथुन से मुलाकात हेलेना की निजी जिंदगी की बात करें तो वर्ष 1979 में उन्होंने मिथुन से शादी रचाई। लेकिन, चार महीने के अंदर ही रिश्ते में ऐसी दरार आई कि दोनों ने तलाक ले लिया। उसी साल मिथुन ने योगिता बाली से शादी कर ली। हेलेना अमेरिका चली गईं। मिथुन और हेलेना की मुलाकात हेलेना के कथित बॉयफ्रेंड रहे जावेद खान ने कराई थी। दरअसल, हेलेना और जावेद कॉलेज में साथ थे। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब भी रहे। कहा जाता है कि जावेद ने ही हेलेना और मिथुन को मिलवाया। मिथुन पहली ही मुलाकात में हेलेना को दिल दे बैठे। हेलेना को भी मिथुन पसंद आ गए। इसके बाद हेलेना ने जावेद से दूरी बना ली और मिथुन के साथ उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। Bhool Bhulaiyaa 3: शो हाउसफुल होने पर गदगद हो उठे कार्तिक आर्यन, गेयटी गैलेक्सी पहुंच प्रशंसकों को दिया तोहफा एक-दूसरे के टूटे दिल का सहारा बने हेलेना-मिथुन? प्रेम कहानी अगले पड़ाव पर पहुंची तो हेलेना और मिथुन ने साल 1979 में शादी रचा ली। लेकिन, शादी के चार ही महीने में दोनों के बीच अलगाव हो गया। कहा जाता है कि हेलेना से शादी से पहले मिथुन का अफेयर एक्ट्रेस सारिका के साथ था। लेकिन सारिका से ब्रेकअप के बाद अब मिथुन को नए सहारे की तलाश थी। तभी उनकी मुलाकात हेलेना से हुई। वहीं, हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों साथ में समय बिताने लगे और बात शादी तक पहुंच गई। Triptii Dimri: एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन को लेकर तृप्ति डिमरी से पूछा गया सवाल, डफली ने कहा उनके.
. मिथुन की जिंदगी में हुई योगिता बाली की एंट्री मिथुन के साथ रिश्तों को लेकर स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' उस समय हेलेना की उम्र 21 साल थी। मिथुन भी फिल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाई। शादी के बाद ही मिथुन का दिल अब योगिता बाली पर आ चुका था। इस वजह से हेलेना और मिथुन के बीच दूरियां आना शुरू हो गईं । साथ ही मिथुन हेलेना पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड जावेद को लेकर काफी टॉन्ट मारते थे। हेलेना का कहना था, 'पूरे दिन में सिर्फ 4 घंटे ही मिथुन घर में रहते थे। मैं पूरा दिन घर पर उनका इंतजार करती थी। मीडिया में मिथुन और योगिता के अफेयर की बात आने से मुझे काफी धक्का लगा था।' Shah Rukh khan: डीजे गणेश को शाहरुख खान से मिला खास तोहफा, पोस्ट कर जताया सुपरस्टार का आभार संबंधित वीडियो
Helena Luke Helena Luke Death Mithun Chakraborty First Wife Mithun And Helena Luke Love Story Dada Saheb Phalke Winner Actor Mithun Chakraborty Mithun Chakraborty Love Story With First Wife Hel Mithun Chakraborty Helena Luke Marriage Mithun Chakraborty Helena Luke Divorce Entertainment News In Hindi Bollywood News In Hindi Bollywood Hindi News मिथुन चक्रवर्ती हेलेना ल्यूक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामनाराज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा से जुहू स्थित आवास पर मुलाकात की और उनके जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।
Read more »
Iran: इस्राइल-ईरान तनाव के बीच पुतिन से मिलेंगे ईरानी राष्ट्रपति, जानिए क्यों अहम है ये मुलाकातगौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही रूस के प्रधानमंत्री ने भी ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान और उपराष्ट्रपति रेजा अरेफ से ईरान में मुलाकात की थी।
Read more »
Iran: इस्राइल-ईरान तनाव के बीच पुतिन ने की ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चागौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही रूस के प्रधानमंत्री ने भी ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान और उपराष्ट्रपति रेजा अरेफ से ईरान में मुलाकात की थी।
Read more »
स्ट्रगल के दिनों में वो इकलौती एक्ट्रेस, जिन्होंने किया मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम, सुपरस्टार बोले- मैं उनका शुक्रगुजार हूं...लेजेंड एक्टर और हाल ही में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजे गए एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर के उन दिनों को बारे में NDTV से खास बातचीत की.
Read more »
मणिपुर में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, इस साल चार लोगों की मौत, 1360 पॉजिटिव केस मिलेमणिपुर में डेंगू ने बढ़ाई चिंता, इस साल चार लोगों की मौत, 1360 पॉजिटिव केस मिले
Read more »
मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का निधन, अमिताभ की फिल्म 'मर्द' में दिखीं, फिर फ्लाइट अटेंडेंट बनींमिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक ने रविवार, 3 नवंबर 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन अमेरिका में हुआ। उन्होंने अमिताभ की 'मर्द' फिल्म में ब्रिटिश रानी का किरदार निभाया था और इस रोल से काफी फेमस भी हुई थीं। मिथुन से उनकी शादी 1979 में हुई और चार महीने बाद तलाक हो...
Read more »
