Mirabai Chanu Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मीराबाई चानू बेहद मामूली अंतर से भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल दिलाने से चूक गईं. मीराबाई ने इस दौरान यह बात भी बताई कि आखिर वह मेडल से क्यों चूक गईं, इसकी वजह क्या रही.
Mirabai Chanu Periods Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक 2024 में 7 अगस्त को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह भी कोई धमाल नहीं कर सकी और मेडल से चूक गईं. मीराबाई क्लीन एंड जर्क के अपने आखिरी प्रयास में 114 किग्रा वजन नहीं उठा सकीं और इस तरह मेडल की रेस से बाहर हो गईं.
8 अगस्त यानी आज मीराबाई का जन्मदिन भी था, ऐसे में उनके पास इतिहास रचने का मौका था. वहीं यह इवेंट खत्म होने के बाद मीराबाई ने यह भी बताया कि उनके पीरियड का तीसरा दिन था, ऐसे में यह काफी मुश्किल था. मीराबाई चानू ने कहा- आज की परफॉरमेंस से बहुत खुश हूं, सभी लोग जानते हैं कि मैंने काफी इंजरी फेस की है, रियो में मेरे साथ क्या हुआ था यह बात सभी का मालूम है. वहां मेरे हाथ से मेडल मिस हो गया था. ऐसा हर खिलाड़ी के साथ होता है.मीराबाई ने आगे कहा- उसके बाद मैं वर्ल्ड चैम्पियन बनी. उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में मैंने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. इस बार भी मैंने कोशिश की, लेकिन इंजरी के कारण, एशियन गेम्स में मेरा क्या हाल हो गया था, यह बात सभी को मालूम है. उसके बाद मैं 4-5 महीने रिहैब में चली गई. पेरिस ओलंपिक में बहुत कम टाइम था, मैंने पूरी कोशिश की लेकिन ऐसा हो ना सका. Advertisementमीराबाई ने पेरिस ओलंपिक की परफॉरमेंस पर कहा- आज मेरी किस्मत भी खराब थी और फीमेल की प्रॉब्लम भी था. पीरियड का आज मेरा तीसरा दिन था. जब मैं लास्ट ओलंपिक में खेल रही थी तब मेरा उस दौरान पीरियड का दूसरा दिन था. लेकिन मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. इस बार मेडल नहीं दे पाई इसके लिए मैं सबसे माफी मांगती हूं. लेकिन यह मेरी किस्मत में नहीं था.#WATCH | Paris: Indian Weightlifter Mirabai Chanu speaks on finishing 4th in women's 49 kg weightlifting event at #ParisOlympics2024She says, "I tried my best to win a medal for the country but I missed it today...It is a part of the game, we all sometimes win and sometimes… pic.twitter.com/hPyYCt7AOL— ANI August 7, 2024महज एक किलोग्राम वजन से चूक गई मेडल मीराबाई आज को 30 साल की हो गई हैं. ऐसे में अपने बर्थडे पर मीराबाई के पास इतिहास रचने का मौका था, लेकिन वो चूक गईं. 49 किग्रा भार वर्ग में उतरीं मीराबाई ने स्नैच राउंड में बेहतरीन प्रयास किया था और इस राउंड के बाद तीसरे नंबर पर रही थीं. उन्होंने इस राउंड में 88 किग्रा बेस्ट वजन उठाया था. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उनसे काफी उम्मीदें थीं. मगर यहां उन्होंने निराश किया.मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 और क्लीन एवं जर्क में 111 से कुल 199 किग्रा का वजन उठाया. इससे वह महज एक किलोग्राम से पदक से चूक गईं. स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार चीन की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन होउ झिहुई ने क्लीन एवं जर्क में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया. उन्होंने कुल 206 किग्रा वजन उठाया. रोमानिया की वालेंटिना कैम्बेई 206 किग्रा से रजत और थाईलैंड की सुरोदचना खाम्बो 200 किग्रा के वजन से कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं.Advertisementआखिरी कोशिश में मीराबाई ने उठाया 114 किग्रा वजनक्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में मीराबाई ने 111 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं. इसके बाद उन्होंने तुरंत दूसरे ही प्रयास में यह 111 किग्रा वजन उठाया और मेडल की दावेदारी ठोकी. इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क के तीसरे और आखिरी प्रयास में 114 किग्रा वजन उठाना चुना. मगर वो इसे सफलतापूर्वक नहीं उठा सकीं और वो पेरिस ओलंपिक में चौथे नंबर पर रहते हुए बाहर हुईं.टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई ने झटका था सिल्वरमीराबाई के पास मेडल जीतकर ओलंपिक में इतिहास रचने का मौका था. वो ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बन सकती थीं. उनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी 2000 में ब्रॉन्ज जीता था. उनका यह रिकॉर्ड तो मीराबाई ने टोक्यो में सिल्वर जीतकर ही तोड़ दिया था. 30 साल की मीराबाई चानू ने पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था. तब उन्होंने 202 किग्रा वजन उठाकर यह मेडल जीता था. टोक्यो ओलंपिक के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रहा, जहां उन्होंने 201 किग्रा उठाया. Live TV
Mirabai Chanu Paris Olympics 2024 Final Result Mirabai Chanu Paris Olympics 2024 Highlights Mirabai Chanu Event Name Mirabai Chanu Mirabai Chanu Menstruation Cycle मीराबाई चानू पीरियड वीडियो Mirabai Chanu Menstruation Cycle Video Mirabai Chanu Misses Out Medal Mirabai Chanu Finishes Fourth Mirabai Chanu Weightlifting Mirabai Chanu In Paris Olympics 2024 Paris Olympics 2024 Indian Weightlifting मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक 2024 Happy Birthday Saikhom Mirabai Chanu Mirabai Chanu Birthday Mirabai Chanu Periods Menstruation Cycle In Women Menstruation Cycle Meerbai Chanu Menstrual Cycle Menstrual Cycle Period Problem In Girl Girl Period Problem Solution Irregular Periods Problem Period Problem Medicine Period Problem In Girl Hindi Period Problems PCOS Period Problem In Hindi मीराबाई चानू मासिक धर्म मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक 2024 रिजल्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Paris Olympics 2024 : टोक्यो ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने वाले ये 2 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैंParis Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक में देश को सिल्वर और ब्रांज मेडल दिलाने वाले 2 दिग्गज खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक का हिस्सा नहीं हैं.
Read more »
Paris Olympics 2024: पीवी सिंधु को चीनी प्लेयर से मिली हार, पेरिस ओलंपिक में खत्म हुआ सफरParis Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में पीवी सिंधू को राउंड ऑफ 16 में करारी हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ उनका सफर खत्म हो गया है.
Read more »
Paris Olympics 2024: अबतक तीन मेडल लेकिन पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए आई है 10 गुड न्यूजParis Olympics 2024: ओलंपिक में भारत को अबतक तीन मेडल ही मिले हैं लेकिन जिस तरह से भारतीय एथलीटों ने परफॉर्मेंस किया है उसने फैन्स का दिल जीत लिया है.
Read more »
Paris Olympics 2024: मनु भाकर का पेरिस ओलिंपिक में शानदार रहा सफर, आखिरी मुकाबला हारा, लेकिन 2 मेडल जीत रचा इतिहासIndian shooter Manu Bhaker पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मेडल नहीं जीत पाई
Read more »
Paris Olympic Day 11 Schedule: भारतीय हॉकी टीम 44 साल बाद फाइनल में पहुंचने उतरेगी; नीरज पर भी रहेंगी नजरेंParis Olympics 2024 India Schedule Day 11 Live Updates : भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 11वें दिन मंगलवार का कार्यक्रम इस प्रकार है...आइए जानते हैं...
Read more »
Paris Olympics 2024 Day 11: फाइनल में पहुंचकर विनेश ने रचा इतिहास, ब्रॉन्ज के लिए खेलेगी हॉकी टीम, नीरज भी फाइनल राउंड में पहुंचेParis Olympics 2024 Day 11: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचा तो हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा.
Read more »
