Aroop Biswas Resign News: ममता बनर्जी के मंत्री अरूप बिस्वास ने खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. युवा भारती खेल परिसर में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई अराजकता में उनकी भूमिका पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने इसी माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया है.
कोलकाता. ममता बनर्ती के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. युवा भारती खेल परिसर में लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई अराजकता में उनकी भूमिका पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे.
बताया जा रहा है कि उन्होंने इसी माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने युवा भारती स्टेडियम में मेस्सी के आगमन के बाद मचे हंगामे की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गठित इस आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति असीम कुमार रॉय कर रहे हैं. आयोग ने मंगलवार को नबन्ना में हुई घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की. आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार को एक विशेष जांच दल गठित करने की सलाह दी गई है. जांच समिति ने निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने का सुझाव दिया है. आयोग ने बिधान नगर पुलिस और राज्य खेल विभाग से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है. इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों का उल्लेख किया गया है…. 1) मैदान में पानी की बोतल इस मामले में कई सवाल उठाए गए हैं. पहला, मैदान में पानी की बोतल कैसे आई? दूसरा, क्या स्टेडियम के गेट पर सुरक्षा में कमी थी? तीसरा, किसकी जिम्मेदारी थी? उनकी भूमिका क्या थी? 2) मैदान के अंदर भीड़ पहला, मैदान के अंदर किसे जाने की अनुमति थी? दूसरा, मैदान के अंदर के कार्यक्रम को लेकर क्या योजना थी? तीसरा, मैदान के अंदर कार्यक्रम को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी थी? उनकी भूमिका क्या थी? ये सारी जानकारी विधान नगर पुलिस और खेल विभाग से तुरंत 24 घंटे के अंदर मांगी गई है. CEO ने क्या कहा? रविवार सुबह जांच कमेटी ने युवभारती स्टेडियम की स्थिति का निरीक्षण किया. इसमें कमेटी के प्रमुख रिटायर्ड जज असीम कुमार राय हैं. इसके अलावा कमेटी में मुख्य सचिव मनोज पंथ, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती भी शामिल हैं. मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद अब पुलिस की नजर सॉल्टलेक स्टेडियम के सीईओ देव कुमार नंद पर है. जांच कमेटी ने स्टेडियम जाकर उनसे पूछताछ की और ऐसा बताया गया है कि इस पूरे मामले के बारे में जानकारी मांगी गई. उन्होंने बताया कि घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं थे, इसलिए उस घटना के बारे में कुछ नहीं कह सकते. उन्हें जानकारी नहीं है.
Aroop Biswas Vs Messi In Kolkata Mamta Banerjee News Kolkata News Aroop Biswas Latest News ममता बनर्जी की खबर ममता के मंत्री का इस्तीफा अरूप बिस्वास का इस्तीफा कोलकाता में मेस्सी मेस्सी का कार्यक्रम कोलकाता समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Messi in Kolkata: Dangerous Pics: কেউ ভাঙল চেয়ার, কেউ ছিঁড়ল জাল, কেউ তুলল কার্পেট! যুবভারতীর ভাঙচুর যেন বাংলাদেশের গণভবন লুঠপাট...Lionel Messi in kolkata yuvabharati vandalised reminds bangladesh and nepal gen z protest photos
Read more »
Messi in Kolkata: মেসিকে রাজ্যের সম্পত্তি মনে করেছিল, নির্বাচনের কয়েক মাস আগে....LOP Suvendu Adhikari Reacts on messi massacre
Read more »
Messi in Kolkata: মেসি-বিপর্যয়ে আরও কোন বড় রহস্য? যুবভারতী কাণ্ডে এবার মামলা হাইকোর্টে! মঙ্গলবারই...Messi in Kolkata case lodged in Kolkata High Court
Read more »
Messi In Kolkata: যুবভারতীতে ঈশ্বর-দর্শন, মেসির সঙ্গে হাত মিলিয়েছেন তারকেশ্বরের দেবব্রত! বাড়তি পাওনা...Debabrata Naskar of Tarakeshwar meets messi in Kolkata
Read more »
Messi in Kolkata: সল্টলেকে মেসিকাণ্ডে বিরাট পদক্ষেপ, ডিজি রাজীব কুমারকে শোকজ রাজ্যেরDG Rajib Kumar has been showcaused for mismanagement in Messi event in Salt Lake Stadium
Read more »
Arup Biswas controversy: মেসি কাণ্ডের জের! রাজ্যের ক্রীড়ামন্ত্রীর পদ থেকে ইস্তফা অরূপ বিশ্বাসের?Messi in Kolkata: বেলা যত গড়াতে থাকে, ততই যুবভারতী কেলেঙ্কারির ভয়াবহতা আরও প্রকাশ্যে আসতে থাকে। দেশজ তো বটেই, বিদেশি সংবাদমাধ্যমও কলকাতা শহরকে কাঠগড়ায় তুলে তুলোধনা করতে শুরু করে।
Read more »
